पश्चिम बंगाल में घमासान: TMC-BJP पर आरोपों की बौछार, रोजगार-करप्शन पर भिड़े नेता, देखें VIDEO
पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर ‘भैया जी कहिन’ लाइव डिबेट शो में जमकर घमासान देखने को मिला. इस बहस में टीएमसी, बीजेपी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि आमने-सामने थे. बहस के दौरान, करप्शन, रोजगार, महिला सुरक्षा और केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई जैसे मुद्दों पर एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए. डिबेट के दौरान टीएमसी की ओर से बीजेपी पर सवाल उठाए गए कि पार्टी में आरोपित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती. वहीं बीजेपी और सीपीआई (एम) ने ईडी-सीबीआई की जांच का हवाला देते हुए टीएमसी सरकार पर बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. सीपीआई (एम) ने इसे फेक लड़ाई बताते हुए कहा कि असली मुद्दे जैसे रोजगार और शिक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है. बहस में एक आम नागरिक ने भी युवाओं की बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















.jpg)



