IPL में आखिरी बार किसने ली थी हैट्रिक, जानिए कौन था गेंदबाज और किस फ्रेंचाइजी के लिए किया कारनामा
IPL Hat-Trick: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन का रोमांचक हर मैच के साथ बढ़ता जा रहा है. इस सीजन में अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी गेंदबाज ने हैट्रिक लेने का कारनामा नहीं किया है. हालांकि कई गेंदबाजों ने लगातार 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन हैट्रिक पूरा नहीं कर पाए. आइए इस ऑर्टिकल में जानते हैं कि आईपीएल में आखिरी बार किस गेंदबाज ने हैट्रिक ले ली.
पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में आखिरी बार लिया था हैट्रिक
आईपीएल में आखिरी बार हैट्रिक पिछले सीजन आई थी. पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज थे. उनके अलावा पिछले सीजन कोई गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले सका था. चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया था.
युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेने का किया था कारनामा
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद युजवेंद्र चहल का तहलका मचाया. चेन्नई सुपर किंग्स के पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर चहल ने एमएस धोनी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को चलता किया. इसके बाद आखिरी गेंद पर अंशुल कंबोज को आउट कर चहल ने अपना हैट्रिक पूरी की थी. इस तरह पंजाब किंग्स की टीम 190 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 6 विकेट गंवाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया था.
YUZVENDRA CHAHAL - ONE OF THE GREATEST IN IPL ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 30, 2025
- Second Hat-trick in his IPL Career. pic.twitter.com/SAvQXa7wcu
आईपीएल में 2 बार हैट्रिक अपने नाम किए हैं युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल का ये आईपीएल में दूसरा हैट्रिक है. चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं. यानी आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम ही दर्ज है. उन्होंने आईपीएल के 179 मैचों की 176 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 254 विकेट अपने नाम किए हैं. चहल का बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट लेना है. उन्होंने 23.03 की औसत और 8.00 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है. आईपीएल 2026 में चहल पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अब तक 5 मैच में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं.
यह भी पढ़ें: तो धोनी इस दिन कर सकते हैं संन्यास का ऐलान! जानें IPL 2026 में किस तारीख को चेपॉक में आखिरी मैच खेलेगी CSK
होर्मुज पर फिर शुरू हुआ तांडव, महिला आरक्षण पर प्रियंका की सरकार को चुनौती; टॉप-5 न्यूज
ईरान ने होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे दो भारतीय जहाजों को ऊपर ईरानी सेना ने गोलीबारी की है। इस हमले के बाद इन जहाजों ने यू-टर्न ले लिया है। केंद्र सरकार ने इस घटना को लेकर ईरानी राजदूत को समन किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan






















