होर्मुज पर फिर शुरू हुआ तांडव, महिला आरक्षण पर प्रियंका की सरकार को चुनौती; टॉप-5 न्यूज
ईरान ने होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे दो भारतीय जहाजों को ऊपर ईरानी सेना ने गोलीबारी की है। इस हमले के बाद इन जहाजों ने यू-टर्न ले लिया है। केंद्र सरकार ने इस घटना को लेकर ईरानी राजदूत को समन किया है।
SBI और HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 19 अप्रैल को बंद रहेंगी ये सेवाएं, डाउनटाइम अलर्ट जारी
एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इन दोनों बैंकों ने 19 अप्रैल के लिए डाउन टाइम अलर्ट (SBI and HDFC Bank Alert) जारी किया है। हालांकि सेवाएं कुछ देर के लिए ही उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है।
सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव कार्य करते हैं। इस दौरान सिस्टम में कई अपग्रेड किए जाते हैं। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित हो सके। खाताधारकों को डाउन टाइम से पहले या बाद में जरूरी लेनदेन करने की सलाह दी जाती है। आइए जानें कब बैंक की कौन-सी सर्विस बाधित रहेगी?
एसबीआई बैंक डाउनटाइम अलर्ट
19 अप्रैल को 1:00 AM से लेकर 1:20 AM तक इंटरनेट बैंकिंग, YONO लाइट और YONO की ओटीपी आधारित सेवाओं में रुकावट आ सकती है। यह कदम निश्चित रखरखाव कार्य के कारण उठाया गया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसके लिए खेद भी व्यक्त किया है। हालांकि एटीएम, यूपीआई, सिक्योर ओटीपी और एसबीआई ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल ग्राहक इस दौरान कर पाएंगे। इस बात की जानकारी एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया X पर दी है।
Due to scheduled maintenance activity, there may be intermittent disruptions in OTP based journeys of Internet Banking, YONO Lite and YONO between 01:00 Hrs and 01:20 Hrs (IST) on 19.04.2026. During this period, Customers may use ATM, UPI, Secure OTP and SBI Authenticator for…
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) April 18, 2026
HDFC बैंक की सेवाएं कब नहीं मिलेंगी?
19 अप्रैल को शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण 1:30 AM से लेकर 4:30 AM तक पूरे तीन घटे NEFT में देरी का सामना करना पड़ सकता है। 20 अप्रैल को भी बैंक की कई सेवाएं बाधित रहने वाली हैं। सोमवार 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक पूरे 5 घंटे प्रीपेड कार्ड नेटबैंकिंग और इंस्टेंट रीलोड के जरिए Ecom और फॉरेक्स कार्ड लोडिंग सर्विस बंद रहेगी।
20 अप्रैल को 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट, प्रीपेड और नेटसेफ कार्ड के जरिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी ग्राहक नहीं कर पाएंगे। हालांकि डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एटीएम और इन-स्टोर ट्रांजेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News



















