Responsive Scrollable Menu

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी, अन्य अहम प्रस्तावों को भी मिली स्वीकृति

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भी मंथन किया गया। यह बिल शुक्रवार को लोकसभा में पारित नहीं हो सका। बैठक में एक बड़े प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है जिसका इंतजार काफी समय से सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को था। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बैठक में लिए गए निर्णयों की सूचना केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी पर कैबिनेट की स्वीकृति

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारे सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर बढ़ा दिया गया है जिससे भारत सरकार पर कुल 6,791 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। असल में, डीए और डीआर 1 जनवरी, 2026 से मूल वेतन का 60% हो जाएगा। इसे 2% बढ़ाकर 58% से 60% कर दिया गया है। यह मूल वेतन का 60% हो जाएगा। भारत सरकार के कुल लगभग 50 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स हैं। इससे उन सभी को बहुत बड़ा फायदा होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कैबिनेट के अन्य फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने देश के समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भी कई अहम निर्णय लिए हैं। कैबिनेट ने करीब 13,000 करोड़ रुपये के सॉवरेन मैरीटाइम फंड के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-3) को तीन वर्षों के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के लिए दो बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के तहत दो बड़ी परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली है। इनमें गाजियाबाद से सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन तथा राजमुंदरी से विशाखापत्तनम के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण शामिल है।

‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ को कैबिनेट की मंजूरी

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के तहत ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ बनाने को भी मंजूरी दी गई है। मंत्री ने बताया कि समुद्र में चलने वाले हर जहाज के लिए बीमा अनिवार्य होता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों और संभावित जोखिमों को कवर किया जाता है। इस योजना के तहत लगभग 12,980 करोड़ रुपये का सॉवरेन गारंटी फंड बनाया जाएगा, जो मशीनरी, कार्गो, युद्ध जैसे सभी प्रकार के समुद्री जोखिमों को कवर करेगा।

यह बीमा सुविधा भारतीय झंडे वाले जहाजों, भारतीय नियंत्रण वाले जहाजों और उन जहाजों को भी मिलेगी जिनका स्रोत या गंतव्य भारत है। यह योजना प्रारंभिक रूप से 10 वर्षों के लिए लागू की जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर 5 वर्षों के लिए और बढ़ाया जा सकेगा।

Continue reading on the app

Big Action On Rahul Gandhi Live: अब किस मामले में फंसे राहुल? |CBI | Congress | PM Modi |Hindi News

Big Action On Rahul Gandhi Live: अब किस मामले में फंसे राहुल? |CBI | Congress | PM Modi |Hindi News #live #livenews #rahulgandhi #rahulgandhinews #cbiinvestigation #congressnews #pmmodi #indianpolitics #breakingnews #hindinews #politicalnews #indianewslive #livenewshindi #latestnewsindia #politicstoday #newsupdate You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK IPL 2026 Turning Point: 12 बॉल 19 रन और 1 विकेट, हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ पलट दी हारी हुई बाजी

SRH vs CSK IPL 2026 Turning Point: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी 12 बॉल में पलट दी हारी हुई बाजी. टीम को आखिरी दो ओवर में 30 रन बनाना था और 19वें ओवर में आए कुल 12 रन. इसके बाद अंतिम 6 गेंद पर जीत के लिए 18 रन चाहिए थे लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने सिर्फ 7 रन दिए और 1 विकेट लेकर मुकाबला अपनी टीम के लिए जीत लिया. Sun, 19 Apr 2026 05:53:40 +0530

  Videos
See all

News ki Pathshala: Israel ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि Shahbaz Sherif की उड़ी नींद! #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:10:00+00:00

यूरेनियम पर कौन सच्चा, कौन झूठा?Mojtaba Khamenei | Donald Trump | Iran Israel War | Nuclear Weapon #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:30:25+00:00

अक्षय तृतीया पर क्या करना होता है बेहद शुभ? जानिए इसका महत्व | Akshaya Tritiya 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:30:11+00:00

Kishore Ajwani: America का सबसे महंगा Drone Crash | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers