Hormuz Strait Crisis: होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर फायरिंग, MEA ने ईरान से मांगा जवाब
Hormuz Strait Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं। ईरान ने इस रणनीतिक रूप से बेहद अहम जलमार्ग को अपने नियंत्रण में लेकर दोबारा बंद कर दिया है। इसके चलते खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है और समुद्र में जहाजों की लंबी कतारें लग गई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान दो व्यापारी जहाजों पर फायरिंग की गई, जिन पर भारतीय झंडा लगा हुआ था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी क्रू मेंबर को चोट नहीं आई और जहाजों को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
घटना के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जहाजों पर मौजूद भारतीय कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही अन्य भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इस घटनाक्रम के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब किया। विदेश सचिव ने इस घटना को “गंभीर” बताते हुए भारत की चिंता स्पष्ट रूप से जताई।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने में सहयोग किया था, ऐसे में अब भी उसी तरह के सहयोग की उम्मीद की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लेबनान-इजरायल सीजफायर और हालिया कूटनीतिक गतिविधियों के बाद अब तक नौ भारतीय जहाज इस मार्ग से गुजर चुके हैं। हालांकि, ताजा हालात के बाद कई जहाजों ने रास्ता बदलना शुरू कर दिया है और कम से कम दो भारतीय जहाजों को यू-टर्न लेना पड़ा है।
इस बीच ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि अब इस मार्ग से गुजरने वाले हर व्यापारिक जहाज को IRGC (ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) की नौसेना से अनुमति लेनी होगी।
ईरान की सेना ने खाड़ी क्षेत्र में सख्त सैन्य नियंत्रण लागू करने की घोषणा भी की है। ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह “नाकेबंदी” के नाम पर नियमों का उल्लंघन कर रहा है और ईरानी बंदरगाहों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और तेल बाजार पर पड़ सकता है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है।
Ashin Wirathu पर लगे आरोपों को लेकर सुदर्शन न्यूज़ पर Super Exclusive खुलासा, देखिए Sunday रात 8 बजे
Ashin Wirathu पर लगे आरोपों को लेकर सुदर्शन न्यूज़ पर Super Exclusive खुलासा, देखिए Sunday रात 8 बजे #WirathuOnSudarshan #WirathuWithChavhanke ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sudarshan News





















