Responsive Scrollable Menu

31 साल पुराना गाना, नाना पाटेकर ने ममता कुलकर्णी संग किया बोल्ड डांस, किशोर कुमार के बेटे संग 3 सिंगर ने गाया

नाना पाटेकर और ममता कुलकर्णी ने साल 1994 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म क्रांतिवीर में साथ काम किया. दोनों का एक गाना भी है. इस गाने में दोनों को बोल्ड और स्टाइलिश डांसकरते हुए देखा जा सकता है. नाना कट स्लीव टी-शर्ट में ममता के साथ डांस कर रहे है. इस गाने का नाम 'मैंने देखा जब' है. इस गाने को किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार, सपना मुखर्जी, सुदेश भोसले और पूर्णिमा ने गाया है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं. यह गाना इतना हिट हुआ कि हर डीजे पार्टी पर आज तक बजता है. लोग आज भी इसे खूब एन्जॉय करते हैं. फिल्म की तरह यह गाना भी हिट हुआ

Continue reading on the app

Transfer 2026: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 69 IAS और IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

एक ही दिन दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। झारखंड में 17 आईएएस और 47 आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण (IAS IPS Transfer 2026) किया गया है। कई जिलों में नए जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त (DM) नियुक्त किए गए हैं। वहीं पाकुड़, देवघर, कोडरमा समेत कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। उत्तराखंड में 6 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी हो चुका है।

आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार, सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग को स्थानांतरित करके लातेहार के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुमला के डीएम पद पर दिलेश्वर महतो को नियुक्त किया गया है।

झारखंड आईएएस तबादला सूची

खूंटी पद पर सौरभ कुमार भुवानिया, लोहरदगा डीएम पर संदीप कुमार मीणा और जामताड़ा डीएम पर आलोक कुमार को पदस्थ किया गया है। साहिबगंज के नए डीएम दीपक कुमार दुबे होंगे। वहीं पलामू डीएम पद की जिम्मेदारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को सौंपी गई है। गढ़वा का नया डीएम अन्नया मित्तल को बनाया गया है। मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का जिला दंडाअधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। लोकेश मिश्रा को गोड्डा का नया डीएम बनाया गया है।




झारखंड में इन आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली

मनोज कौशिक को अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय झारखंड रांची पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर कार्यरत हैं। शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक बोकारो पद पर नियुक्त किया गया है।  माइकेलराज एस. को पुलिस महानिरीक्षक, रेल पद पर पदास्थापित किया गया है। सुनील भास्कर को पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड सहस्त्र पुलिस पद की जिम्मेदारी मिली है।

पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवा झारखंड के पद पर प्रशांत आनंद को नियुक्त किया गया है। सरायकेला खरसावां के नए एसपी पद की जिम्मेदारी निधि द्विवेदी को सौंपी गई है। गढ़वा का नया एसपी आशुतोष शेखर को बनाया गया है। देवघर पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत आईपीएस अफसर सौरव को पुलिस अधीक्षक (एसएसबी) विशेष शाखा पद पर नियुक्त किया गया है।

पाकुड़ के नए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह होंगे। मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ एसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पद पर अजय कुमार को पदस्थ किया गया है। नाथू सिंह मीणा को बोकारो एसपी पद की जिम्मेदारी मिली है। चतरा के एसपी पद पर अनिवेश नैथानी को नियुक्त किया गया है। हजारीबाग एसपी अमन कुमार होंगे।  कोडरमा एसपी पद पर कुमार शिव आशीष को नियुक्त किया गया है। रेल धनबाद की नई मूमल राजपुरोहित होगी।

jharkhand-ips-transfer-1316176

उत्तराखंड आईएएस अधिकारी तबादला सूची 

  • आनंद स्वरूप को आयुक्त खाद्य पद के कार्यभार से मुक्त किया गया है। वह सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और निदेशक, यूडीआरपी-एएफ, U-Prepare पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • रुचि मोहन को अपर उपायुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (आपूर्ति शाखा/आईटी) पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
  • प्रकाश चंद्र को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के प्रभार से मुक्त किया गया है। वह अपर सचिव, समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्तीय विकास निगम और आयुक्त दिव्यांगजन पद पर कार्यरत रहेंगे।
  • बंसीलाल राणा को आयुक्त खाद्य पद का प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में निदेशक महिला कल्याण और समेकित बाल विकास परियोजना निदेशक पद पर कार्यरत हैं।
  • गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत पद से हटकर संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल पद पर नियुक्त किया गया है।
  • दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

GT vs MI: जसप्रीत बुमराह के विकेट का सूखा खत्म, 145 गेंदों के बाद ऐसे मिली पहली सफलता, VIDEO

जसप्रीत बुमराह के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पिछले पांचों मैच में वो खाली हाथ ही लौटे थे. उनकी ये नाकामी लगातार मुंबई पर भारी पड़ रही थी और खुद बुमराह भी सवालों के घेरे में आ रहे थे. Mon, 20 Apr 2026 21:53:31 +0530

  Videos
See all

Black & White with Anjana om Kahsyap : इस्लामाबाद शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा ईरान | Iran | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T16:30:46+00:00

Uttarakhand News: Nainital के गेठिया इलाके में कुछ ऐसे लगी जंगल में भयंकर आग | #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T16:30:58+00:00

Kejriwal को Judge बदलने की याचिका पर Delhi High Court से झटका, Parvesh Verma ने किया फैसले का स्वागत #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T16:32:16+00:00

UP Board 10th 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, बड़ी खबर आई सामने |Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T16:39:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers