आईआरजीसी का दावा 'होर्मुज पर हमारा नियंत्रण, हालात पहले जैसे'
तेहरान, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी के बीच आईआरजीसी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे तनाव फिर बढ़ सकता है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग पर सख्त नियंत्रण लागू करने का ऐलान करते हुए जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला लिया है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों को ब्लॉकेड मुक्त नहीं करता, तब तक यह पाबंदी कायम रहेगी।
आईआरजीसी ने ये भी कहा है कि उसने अमेरिका-इजरायल और यूके से जुड़े खुफिया नेटवर्क को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
आईआरजीसी के संयुक्त सैन्य कमान ने एक बयान जारी कर दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल अब “पहले जैसी हालत” में लौट आया है।
ईरान के आईआरआईबी ब्रॉडकास्टर के हवाले से दिए गए एक बयान में, आईआरजीसी कमांड ने यूएस पर आरोप लगाया कि यह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जलमार्ग अब आर्म्ड फोर्सेज के सख्त प्रबंधन और नियंत्रण में है।
इससे पहले ईरान ने संकेत दिए थे कि वह इस मार्ग को खोल सकता है, लेकिन अमेरिका के रवैए को देखते हुए उसने अपना फैसला बदल दिया।
आईआरजीसी कमांड का कहना है कि, “जब तक यूनाइटेड स्टेट्स ईरान से अपनी मंजिल तक जाने और वापस आने वाले जहाजों के लिए आवागमन की पूरी आजादी बहाल नहीं कर देता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त नियंत्रण जारी रहेगा।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को लेकर दिए हालिया बयान में स्पष्ट कहा कि ईरान के साथ समझौता होने तक—जिसमें उसका परमाणु कार्यक्रम भी शामिल है—ब्लॉकेड जारी रहेगा। इसके बाद ही ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रांजिट पर रोक लगाने का निर्णय सुनाया है।
इसके साथ ही दावा एक और किया गया है। कहा कि उसने अमेरिका, इजरायल और ब्रिटेन से जुड़े कई कथित नेटवर्क की पहचान कर सारे तार तोड़ दिए हैं। यह जानकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया विंग के हवाले से सामने आई।
रिपोर्ट में कहा गया कि, ये नेटवर्क जासूसी गतिविधियों में शामिल थे और देश के भीतर अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
आईआरजीसी के अनुसार, ये कथित “सेल” ईस्ट अजरबैजान, केर्मन, और माजंदरान प्रांतों में सक्रिय थे, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्क्रिय कर दिया।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
OTT पर कब दस्तक देगी अक्षय कुमार की भूत बंगला, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्रीम
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बीते दिनों सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई है। इस हॉरर कॉमेडी को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद उसने काफी अच्छी शुरुआत कर ली है। दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं।
जैसे ही फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है फैंस के बीच इस बात की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है कि इसे ओटीटी पर कब रिलीज किया जाएगा। आजकल सिनेमाघर में आने वाली हर फिल्म थोड़े समय के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवा दी जाती है। अगर आप अक्षय की इस हॉरर कॉमेडी का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए जान लेते हैं कि इसे कब रिलीज किया जाएगा।
बहुत बंगला कहां होगी रिलीज
सिनेमा घर में किसी भी फिल्म के रिलीज होती है उसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग की चर्चा शुरू हो जाती है। अगर आप भूत बंगला को घर बैठे देखना चाहते हैं तो जान लीजिए कि इसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। ये प्लेटफॉर्म फिल्म का डिजिटल पार्टनर है।
कब होगी रिलीज
भूत बंगला की ओटीटी रिलीज डेट की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। सिनेमा घर में आने के एक से डेढ़ महीने के बाद कोई भी फिल्म ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म जून या जुलाई में डिजिटली रिलीज की जा सकती है।
रिलीज में हुई देरी
शुरुआत में इस हॉरर कॉमेडी को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला था। हालांकि इससे आगे बढ़ा दिया गया और 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीव्यू रिलीज किया गया। इसके बाद 17 अप्रैल को यह सिनेमाघर में दर्शकों के लिए उपलब्ध करवा दी गई। फिल्में दर्शकों को इंप्रेस तो किया है लेकिन यह एक्टर की सुपर डुपर लिस्ट में शामिल हो पाती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
कितना रहा कलेक्शन
भूत बंगला ने अपने पहले दिन की रिलीज में 12386 शो से 12.25 करोड़ की कमाई की है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ रुपए रहा। विदेश में इसने 5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23.90 करोड़ पर पहुंच चुका है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Mp Breaking News

















.jpg)





