Responsive Scrollable Menu

OTT पर कब दस्तक देगी अक्षय कुमार की भूत बंगला, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्रीम

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बीते दिनों सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई है। इस हॉरर कॉमेडी को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद उसने काफी अच्छी शुरुआत कर ली है। दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं।

जैसे ही फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है फैंस के बीच इस बात की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है कि इसे ओटीटी पर कब रिलीज किया जाएगा। आजकल सिनेमाघर में आने वाली हर फिल्म थोड़े समय के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवा दी जाती है। अगर आप अक्षय की इस हॉरर कॉमेडी का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए जान लेते हैं कि इसे कब रिलीज किया जाएगा।

बहुत बंगला कहां होगी रिलीज

सिनेमा घर में किसी भी फिल्म के रिलीज होती है उसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग की चर्चा शुरू हो जाती है। अगर आप भूत बंगला को घर बैठे देखना चाहते हैं तो जान लीजिए कि इसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। ये प्लेटफॉर्म फिल्म का डिजिटल पार्टनर है।

कब होगी रिलीज

भूत बंगला की ओटीटी रिलीज डेट की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। सिनेमा घर में आने के एक से डेढ़ महीने के बाद कोई भी फिल्म ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म जून या जुलाई में डिजिटली रिलीज की जा सकती है।

रिलीज में हुई देरी

शुरुआत में इस हॉरर कॉमेडी को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला था। हालांकि इससे आगे बढ़ा दिया गया और 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीव्यू रिलीज किया गया। इसके बाद 17 अप्रैल को यह सिनेमाघर में दर्शकों के लिए उपलब्ध करवा दी गई। फिल्में दर्शकों को इंप्रेस तो किया है लेकिन यह एक्टर की सुपर डुपर लिस्ट में शामिल हो पाती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

कितना रहा कलेक्शन

भूत बंगला ने अपने पहले दिन की रिलीज में 12386 शो से 12.25 करोड़ की कमाई की है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ रुपए रहा। विदेश में इसने 5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23.90 करोड़ पर पहुंच चुका है।

 

Continue reading on the app

ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा धमाका! वामशी पेडिपल्ली संग नई फिल्म का शुभारंभ

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। अभी उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ चर्चा में है, लेकिन इसी बीच उनकी एक और बड़ी फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

इस बार सलमान खान सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ मिलकर एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में छा गई है।

आज होगा फिल्म का शुभारंभ

सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की इस नई फिल्म का आज यानी 18 अप्रैल को मुंबई में भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यह सिर्फ एक साधारण लॉन्च नहीं, बल्कि एक बड़े प्रोजेक्ट की आधिकारिक शुरुआत है। पूजा सेरेमनी के साथ फिल्म का सफर शुरू होगा, जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकार और मेकर्स भी शामिल होंगे।

नयनतारा की एंट्री से फिल्म हुई और मजबूत

इस फिल्म की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें साउथ की सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। नयनतारा की मौजूदगी फिल्म को और भी खास बना देती है, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग साउथ ही नहीं, पूरे देश में है। सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा

यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें एक्शन, इमोशन और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलेगा। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत एक खास गाने से होगी, जिसके लिए मुंबई में एक भव्य सेट तैयार किया गया है। फिल्म का पहला शेड्यूल अप्रैल से मई तक चलेगा और इसके बाद अलग-अलग लोकेशन्स पर शूटिंग की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की योजना है, जिससे यह सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि अन्य भाषाओं में भी दर्शकों तक पहुंचेगी।

प्रोडक्शन में बड़े नाम

इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं दिल राजू, जिनका नाम बड़े और सफल प्रोजेक्ट्स से जुड़ा रहा है। जब सलमान खान, वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू जैसे बड़े नाम एक साथ आते हैं, तो फिल्म से उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। यह फिल्म सिर्फ एक स्टार कास्ट का मेल नहीं, बल्कि बॉलीवुड और टॉलीवुड का एक बड़ा सहयोग भी है।

ईद 2027 पर रिलीज की तैयारी, फैंस के लिए बड़ा गिफ्ट

मेकर्स इस फिल्म को ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ईद और सलमान खान का कनेक्शन हमेशा से खास रहा है। उनकी कई सुपरहिट फिल्में इसी मौके पर रिलीज हुई हैं। ऐसे में यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है और फैंस के लिए ईदी साबित हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

GT vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, रोहित शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रोहित शर्मा और ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस के लिए ये खबर राहत देने वाली है। बता दें कि, आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला मिस किया था। 

वहीं अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होना है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। जहां मुंबई आज तक गुजरात को नहीं हरा पाई है।

वहीं प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित शर्मा और सैंटनर दोनों फिट हैं। उन्होंने कहा कि रोहित नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। सैंटनर भी अब पूरी तरह ठीक हैं जो पिछले मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे।

हालांकि, रोहित को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले भी उन्होंने प्रैक्टिस की थी। लेकिन कप्तान हार्दिक ने टॉस के समय कहा था कि रोहित एक-दो मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में संभव है कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए थोड़ा और समय दिया जाए। 
Mon, 20 Apr 2026 17:14:39 +0530

  Videos
See all

Bihar CM Samrat Choudhary News: कैसे बढ़ा सम्राट चौधरी का वर्चस्व बिहार में ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:02:53+00:00

Delhi News: संसद भवन से थोड़ी दूर एक और हिन्दू का तालिबानी अंदाज़ में कत्ल | Delhi Police | Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:06:24+00:00

UP में चाय विवाद पर राजनीतिक विश्लेषक ने ऐसा क्या कह दिया कि SP प्रवक्ता को आ गया गुस्सा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:04:48+00:00

MEA Press Conference On West Asia: पश्चिम एशिया पर MEA का बयान! | Strait of Hormuz | Trump | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:06:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers