Bhooth Bangla box office collection day 1: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने मचाई धूम, पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की
Bhooth Bangla box office collection day 1: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ने पहले दिन ही 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर डाली है। फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है।
Dhurandhar 2 Box Collection Day 30: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में बस इतनी दूर
Dhurandhar 2 Box Collection Day 30: आदित्य धर (Aditya Dhar) निर्देशित और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Reveng) यानी धुरंधर 2 इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से बनकर उभरी है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतने रिकॉर्ड बनाए हैं कि उसे मुंह जुबानी याद करना मुश्किल हो सकता है. धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा में रिकॉर्ड रचा था. वहीं, आज रिलीज के 30 दिन बाद भी इस फिल्म का जलवा कायम है. धुरंधर 2 ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाकर रखा हुआ है. जिससे पता चलता है कि ये आने वाले समय में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. धुरंधर 2 ने 30वें दिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही ये फिल्म प्रभाष की बाहुबली 2 (Baahubali 2) फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में सब कुछ ही दूर है. आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 ने 30वें दिन कितना कलेक्शन किया और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में कितनी दूर है.
बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में बस इतनी दूर
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने पांचवे शुक्रवार यानी 30वें दिन इंडियन बॉक्स पर 2.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर से इसने 0.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1,323 करोड़ रुपये का हो गया है. इसके साथ ही भारत में धुरंधर 2 के नेट कलेक्शन की बात करें तो इसने 1,105 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. विकिपीडिया के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,755 करोड़ रुपये कर लिया है. ऐसे में इसने अल्लू अर्जुन की पुष्षा 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन धराशायी कर दिया है. पुष्पा 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 1,642 करोड़ है. वहीं, अब धुरंधर 2 बाहुबली 2 (Baahubali 2) के लाइफ टाइम कलेक्शन को तोड़ने की ओर बढ़ रही है. बाहुबली 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 1,810 करोड़ रुपये है. ऐसे में धुरंधर 2 बाहुबली 2 से 55 करोड़ रुपये से पीछे है.
धुरंधर 2 ने किस हफ्ते कितना किया कलेक्शन
धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर102.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि दूसरे हफ्ते धुरंधर 2 का कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही तीसरे हफ्ते में थोड़ी गिरावट जरूर आई लेकिन फिर भी किसी हिंदी फिल्म के लिए ये अपने आप में पहला ऐसा मामला था. तीसरे हफ्ते धुरंधर 2 ने 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही धुरंधर 2 ने चौथे हफ्ते में भी अपना दबदबा कायम रखा. इसने चौथे हफ्ते में 54.70 का नेट कलेक्श किया. इसी के साथ अब यह फिल्म अपने पांचवे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. अब देखना होगा कि यह पुष्पा 2 के बाद प्रभाष की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड इस हफ्ते तोड़ पाती है यानी नहीं.
ये भी पढ़ें: 'कोई काम नहीं है...', मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हो रहे विराट कोहली, अमीषा पटेल ने भी कह डाली ऐसी बात
एक साथ हुई थी धुरंधर और धुरंधर 2 फिल्म की शूटिंग
गौरतलब है कि धुरंधर 2 का प्रीक्वल यानी पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को आया था. इसने भी बॉक्स पर 1,350 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रचा था. वहीं, इस फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट यानी धुरंधर 2 को इसी साल 19 मार्च रिलीज किया गया था. इन दोनों फिल्मों की शूटिंग साथ-साथ की गई थी.जानकारी के अनुसार, इन दोनों फिल्मों की शूटिंग दो साल तक चली थी. वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन जुलाई 2024 में बैंकॉक, थाईलैंड में शुरू हुआ और अक्टूबर 2025 में समाप्त हुआ. इसके साथ ही शूटिंग भारत और थाईलैंड के कई शहरों में हुई जिनमें पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.
अक्षय कुमार की भूत बंगला बन सकती है कांटा
वहीं. अब धुरंधर 2 के रास्ते में एक और कांटा आ गया है. अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला 17 मार्च को रिलीज हो हुई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं इसके पेड़ प्रीव्यू शो की कमाई को मिलाकर इसका कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ऐसे में भूत बंगला भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 इस नई फिल्म के सामने अपनी जगह कैसे कायम रखती है और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड कब तक तोड़ पाएगी.
ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: भूत बंगला ने भूल भुलैया 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन डबल डिजिट में की कमाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation















.jpg)





