Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 Box Collection Day 30: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में बस इतनी दूर

Dhurandhar 2 Box Collection Day 30: आदित्य धर (Aditya Dhar) निर्देशित और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Reveng) यानी धुरंधर 2 इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से बनकर उभरी है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतने रिकॉर्ड बनाए हैं कि उसे मुंह जुबानी याद करना मुश्किल हो सकता है. धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा में रिकॉर्ड रचा था. वहीं, आज रिलीज के 30 दिन बाद भी इस फिल्म का जलवा कायम है. धुरंधर 2 ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाकर रखा हुआ है. जिससे पता चलता है कि ये आने वाले समय में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. धुरंधर 2 ने 30वें दिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही ये फिल्म प्रभाष की बाहुबली 2 (Baahubali 2) फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में सब कुछ ही दूर है. आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 ने 30वें दिन कितना कलेक्शन किया और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में कितनी दूर है. 

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में बस इतनी दूर

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने पांचवे शुक्रवार यानी 30वें दिन इंडियन बॉक्स पर 2.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर से इसने 0.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1,323 करोड़ रुपये का हो गया है. इसके साथ ही भारत में धुरंधर 2 के नेट कलेक्शन की बात करें तो इसने 1,105 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. विकिपीडिया के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,755 करोड़ रुपये कर लिया है. ऐसे में इसने अल्लू अर्जुन की पुष्षा 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन धराशायी कर दिया है. पुष्पा 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 1,642 करोड़ है. वहीं, अब धुरंधर 2 बाहुबली 2 (Baahubali 2) के लाइफ टाइम कलेक्शन को तोड़ने की ओर बढ़ रही है. बाहुबली 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 1,810 करोड़ रुपये है. ऐसे में धुरंधर 2 बाहुबली 2 से 55 करोड़ रुपये से पीछे है. 

धुरंधर 2 ने किस हफ्ते कितना किया कलेक्शन

धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर102.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ का कलेक्शन  किया था. जबकि दूसरे हफ्ते धुरंधर 2 का कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही तीसरे हफ्ते में थोड़ी गिरावट जरूर आई लेकिन फिर भी किसी हिंदी फिल्म के लिए ये अपने आप में पहला ऐसा मामला था. तीसरे हफ्ते धुरंधर 2 ने 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही धुरंधर 2 ने चौथे हफ्ते में भी अपना दबदबा कायम रखा. इसने चौथे हफ्ते में 54.70 का नेट कलेक्श किया. इसी के साथ अब यह फिल्म अपने पांचवे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. अब देखना होगा कि यह पुष्पा 2 के बाद प्रभाष की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड इस हफ्ते तोड़ पाती है यानी नहीं. 

ये भी पढ़ें: 'कोई काम नहीं है...', मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हो रहे विराट कोहली, अमीषा पटेल ने भी कह डाली ऐसी बात

एक साथ हुई थी धुरंधर और धुरंधर  2  फिल्म की शूटिंग

गौरतलब है कि धुरंधर 2 का प्रीक्वल यानी पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को आया था. इसने भी बॉक्स पर 1,350 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रचा था. वहीं, इस फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट यानी धुरंधर 2 को इसी साल 19 मार्च रिलीज किया गया था. इन दोनों फिल्मों की शूटिंग साथ-साथ की गई थी.जानकारी के अनुसार, इन दोनों फिल्मों की शूटिंग दो साल तक चली थी. वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन जुलाई 2024 में बैंकॉक, थाईलैंड में शुरू हुआ और अक्टूबर 2025 में समाप्त हुआ. इसके साथ ही शूटिंग भारत और थाईलैंड के कई शहरों में हुई जिनमें पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.

अक्षय कुमार की भूत बंगला बन सकती है कांटा

वहीं. अब धुरंधर 2 के रास्ते में एक और कांटा आ गया है. अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला 17 मार्च को रिलीज हो हुई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं इसके पेड़ प्रीव्यू शो की कमाई को मिलाकर इसका कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ऐसे में भूत बंगला भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 इस नई फिल्म के सामने अपनी जगह कैसे कायम रखती है और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड कब तक तोड़ पाएगी. 

ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: भूत बंगला ने भूल भुलैया 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन डबल डिजिट में की कमाई

Continue reading on the app

एक थप्पड़ की वजह से इस एक्ट्रेस को मार गया था लकवा, फट गई थी आंख की नस, फिर भी कई फिल्मों में किया काम

Lalita Pawar Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे किस्से हैं, जो जितने प्रेरणादायक हैं उतने ही दर्दनाक भी. ऐसा ही एक किस्सा जुड़ा है गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस ललिता पवार से. एक ऐसी अदाकारा, जो फिल्मों में हीरोइन बनने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी और करियर की दिशा बदल दी.

जी हां, लगभग 700 फिल्मों में नजर आने वालीं दिग्गज अदाकारा ललिता पवार 1928 से 1997 तक पर्दे पर एक्टिव रही थीं. वह 70 सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करती रहीं और 24 फरवरी 1998 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस के साथ बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. वहीं आज 18   अप्रैल को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. ऐसे में चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं. 

बचपन से ही शुरू हुआ फिल्मी सफर

ललिता पवार ने महज 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. उस दौर में वह बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड मानी जाती थीं. उनके अंदर लीड एक्ट्रेस बनने की पूरी क्षमता थी और वह उसी सपने के साथ फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ रही थीं. अपने लंबे करियर में उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है.

वो हादसा जिसने सब कुछ बदल दिया

साल 1942 में आई फिल्म 'जंग ए आजादी' के सेट पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने उनका हीरोइन बनने का सपना हमेशा के लिए तोड़ दिया. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर भगवान दादा भी काम कर रहे थे. एक सीन के दौरान भगवान दादा को ललिता पवार को थप्पड़ मारना था. लेकिन यह थप्पड़ इतना जोरदार पड़ा कि उनकी आंख की नस फट गई. इसके कारण उनके चेहरे का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया. इतना ही नहीं, उनके कान का पर्दा भी फट गया, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई.

इलाज में भी आई मुश्किलें

हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान भी कुछ गड़बड़ी हो गई, जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ गई. लंबे समय तक इलाज चला, लेकिन उनके चेहरे का एक हिस्सा स्थायी रूप से प्रभावित हो चुका था. यह उनके लिए शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी बेहद कठिन समय था.

खलनायिका बनकर बनाई नई पहचान

इस दर्दनाक घटना के बाद ललिता पवार ने हार नहीं मानी. उन्होंने फिल्मों में वापसी की, लेकिन अब उन्हें लीड रोल नहीं मिल सकते थे. ऐसे में उन्होंने निगेटिव और सख्त किरदार निभाने शुरू किए. खासकर कड़क सास और विलेन के रोल. उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें इस तरह की भूमिकाओं में अमर बना दिया. दर्शक उनके किरदार से डरते भी थे और प्रभावित भी होते थे.

रामायण में मंथरा बनकर मिली अमर पहचान

टीवी की दुनिया में भी ललिता पवार ने अपनी गहरी छाप छोड़ी. खासकर रामायण में मंथरा का किरदार निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गईं. उनकी यह भूमिका आज भी याद की जाती है.

एक अधूरे सपने से बनी अमर विरासत

ललिता पवार की कहानी सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं है, बल्कि यह हिम्मत, संघर्ष और खुद को फिर से स्थापित करने की मिसाल भी है. एक ऐसा सपना जो टूट गया, लेकिन उसी टूटन से उन्होंने एक नई पहचान बनाई, जो आज भी भारतीय सिनेमा में अमर है.

ये भी पढ़ें: 'कोई काम नहीं है...', मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हो रहे विराट कोहली, अमीषा पटेल ने भी कह डाली ऐसी बात

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली ने ऐसे बदला अपना अंदाज, सिर्फ 10 गेंदों के खेल में छुपा है राज

विराट कोहली ने पिछले 2-3 सीजन में काफी रन बनाए हैं लेकिन उनके बल्ले से सिर्फ रन ही नहीं निकले, जिस अंदाज में उन्होंने ये बटोरे हैं, वो सबसे खास है. कोहली की बैटिंग का अंदाज काफी बदल गया है और ये साफ नजर आ रहा है. Sat, 18 Apr 2026 16:24:40 +0530

  Videos
See all

Nishikant Dubey On Jawaharlal Nehru : 'नेहरू ने तिब्बत चीन को दान दे दिया' #nishikantdubey #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:12:49+00:00

Gorakhpur Zoo: भीषण गर्मी में बेहाल हुए खूंखार जानवर! देखिए कैसे रखे जा रहे हैं कूलर और शावर! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:15:03+00:00

Kangana Ranaut Viral: 'आप अपने दिल पर हाथ रखकर कहिए..' #shorts #ytshorts #kanganaranaut #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:11:45+00:00

Bangal Election : बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल.. पुलिसकर्मी पर अवैध हस्तक्षेप का गंभीर आरोप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers