Responsive Scrollable Menu

आमिर खान का को-स्टार, खूंखार विलेन बन बरसों तक किया राज, हर किसी को बनाया अभिनय का मुरीद

भारतीय सिनेमा में दमदार खलनायकों की बात हो और मुकेश ऋषि का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. 19 अप्रैल 1956 को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक छोटे से गांव में जन्में मुकेश ऋषि 19 अप्रैल को अपना 70वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं.

Continue reading on the app

बीईसीआईएल और सी-डीएसी के बीच हुआ अहम समझौता; एआई, 5जी, क्लाउड और नई टेक्नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सरकारी कंपनी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने उन्नत तकनीकों और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर उन्नत तकनीकों, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करेंगी। इसमें संयुक्त प्रोजेक्ट, कंसल्टेंसी और तकनीकी सहयोग के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), साइबर सिक्योरिटी, 5जी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों पर समाधान विकसित किए जाएंगे।

इसके अलावा, यह साझेदारी अलग-अलग सेक्टर में टर्नकी सॉल्यूशंस तैयार करने, नई तकनीकों के ट्रांसफर और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के व्यावसायीकरण को भी बढ़ावा देगी।

इस समझौते में स्किल डेवलपमेंट और वर्कफोर्स को अपस्किल करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि तकनीकी क्षमताओं को मजबूत किया जा सके।

इस मौके पर बीईसीआईएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके मुरली ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी की उन्नत तकनीकों और डिजिटल बदलाव की क्षमता को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं की ताकत का सही इस्तेमाल कर देश के डिजिटल विकास में अहम योगदान दिया जाएगा।

यह साझेदारी इनोवेशन को बढ़ावा देने, नई तकनीकों को तेजी से अपनाने और भारत में मजबूत तथा भविष्य के लिए तैयार डिजिटल इकोसिस्टम बनाने में मदद करेगी, जो सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप है।

इस एमओयू पर बीईसीआईएल के डायरेक्टर (ओएंडएम) सौरव चौहान और सी-डीएसी के रजिस्ट्रार निरंजन वैष्णव ने हस्ताक्षर किए, जिनकी मौजूदगी में कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बीईसीआईएल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत एक मिनीरत्न श्रेणी-1 की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो ब्रॉडकास्टिंग, आईटी और टेलीकम्युनिकेशन में कंसल्टेंसी और टर्नकी सेवाएं देती है। वहीं, सी-डीएसी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक रिसर्च एवं डेवलपमेंट संगठन है, जो एडवांस कंप्यूटिंग, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में काम करता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs DC: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आज आईपीएल 2026 में डबल हेडर में मुकाबले खेले जा रहे हैं। शनिवार को दिन का पहला मैच आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी को न्योता दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी सीजन में छठा जबकि डीसी पांचवां मैच खेलने उतरी है। 
 
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में चार जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में दो जीत के साथ अंका तालिका में छठे नंबर पर है। दिल्ली के हारने पर आरसीबी तालिका में बादशाहत हासिल कर लेगी। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आरसीबी- विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

दिल्ली कैपिटल्स- पथुम निसांका, केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी दार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
Sat, 18 Apr 2026 15:42:04 +0530

  Videos
See all

Superfast News LIVE: बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | US-Iran Conflict | Parliament | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:34:21+00:00

Rajasthan Politics: महिला आरक्षण पर सियासी घमासान...दिया कुमारी का विपक्ष पर बड़ा वार | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:45:48+00:00

Smriti Irani EXCLUSIVE: PM Modi का महिलाओं के उत्थान के प्रति प्रमाण प्रमाणित हो चुका- Smriti Irani #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:38:46+00:00

BJP Press Conference : Smriti Irani और Ravi Shankar Prasad की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:38:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers