Responsive Scrollable Menu

सोना खरीदने का है प्लान? ज्वेलर्स की लुभावनी स्कीमों में फंसने से पहले जान लें ये कड़वा सच

कई बार ज्वेलर्स मेकिंग चार्जेज या टैक्स के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूलते हैं, जो ग्राहकों के मुनाफे को कम कर देते हैं. स्कीम शुरू करने से पहले ज्वेलर की साख और पुराने रिकॉर्ड की जांच करना अनिवार्य है. मैच्योरिटी पीरियड और रिडेंप्शन (सोना लेने के नियम) को ध्यान से समझना चाहिए ताकि अंत में कोई विवाद न हो.

Continue reading on the app

Vivo Y600 Pro जल्द होगा लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मारेगा एंट्री, डिटेल्स लीक

स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया हैंडसेट Vivo Y600 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन पिछले मॉडल Vivo Y500 Pro के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस अपकमिंग फोन को टीज़ किया है, जहां इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बना सकती है। आइए अब इसकी अन्य डिटेल्स और फीचर्स के बारें में जानें।

डिजाइन और लुक
टीजर के अनुसार, Vivo Y600 Pro में राउंड (गोल) रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो पिछले मॉडल जैसा दिखता है। यह फोन पर्पल कलर ऑप्शन में नजर आया है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर गोल्डन रिंग दी गई है।

फोन में फ्लैट बैक पैनल और फ्लैट फ्रेम मिलेगा। LED फ्लैश को बैक पैनल के ऊपर बाईं तरफ रखा गया है। वहीं, पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ दिए जा सकते हैं।

कैमरा सेटअप
Vivo Y600 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Aspheric “premium” लेंस के साथ) होगा। यह कैमरा Vivo Y500 Pro के 200MP कैमरे की तुलना में डाउनग्रेड माना जा रहा है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी होगी, जो लंबा बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड और प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पिछले मॉडल से तुलना
गौरतलब है कि Vivo Y500 Pro को नवंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.67-इंच 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,600 nits तक पीक ब्राइटनेस देता है। स्मार्टफोन में 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है, साथ ही 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS2.2 स्टोरेज है।

जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। इसमें 7,000mAh की बैटरी है।

Vivo Y600 Pro की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत Vivo Y500 Pro के आसपास ही रखी जा सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹22,000 थी। 

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हार के बाद Vaibhav Sooryavanshi बीच मैदान में बैठकर रोने लगे, केकेआर के इस खिलाड़ी ने संभाला- Video

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने और पहचाने जाने वाले वैभव केकेआर के खिलाफ मैच हारने के बाद बीच मैदान पर अकेले उदास बैठे नजर आ रहे हैं। 

कभी खराब शॉट पर आउट होने वाले 15 साल के वैभव केकेआर से मैच हारने के बाद मैदान पर बैठकर फूट-फूटकर रोते दिखे। केकेआर के खिलाफ उनकी टीम को आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वो काफी निराश दिखे। 

दरअसल, वायरल वीडियो जिसे पीछे से शूट किया गया है उसमें देखा जा रहा है कि नंबर 3 की जर्सी पहने वैभव निराश और भावुक दिख रहे हैं। कभी टोपी उतारकर अपना मुंह छिपाते हैं तो कभी आंसू पोछते नजर आ रहे हैं। इस बीच केकेआर का एक साथी दौड़ता हुआ उनके पास आता है और उन्हें संभालता है। कंधे पर हाथ रखकर शायद वो शख्स वैभव को दिलासा दे रहा है कि खेल में कभी हार तो कभी जीत लगी रहती है। 16 सेकंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

टी20 मैचों का रुख चंद मिनटों में कैसे बदल जाता है, रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता राजस्थान के मैच में इसकी एक और बानगी देखने को मिली। मात्र 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के एक समय महज 85 रनों पर 6 विकेट गिर गए थे। 

क्रीज पर बेहद खराब फॉर्म में चल रहे रिंकू सिंह अनुकूल राय के साथ थे। अभी भी 71 रनों की जरूरत थी। रिंकू आखिरकार फिनिशर की भूमिका में दिखे और अनुकूल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केकेआर को चार विकेट से जीत दिला दी। 
Mon, 20 Apr 2026 12:50:00 +0530

  Videos
See all

India Big Action on Iran LIVE Updates: भारतीय जहाज पर हमला कर फंसा ईरान | Attack on Ship | Israel US #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:08:05+00:00

America China War Starts LIVE: समुद्र में जंग | Ceasefire | Iran US Israel | Russia | Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:11:07+00:00

Exclusive Interview: हीरो बने विराथु रोहिंग्या पर थू थू | Ashin Wirathu | Dr. Suresh Chavhanke #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:10:33+00:00

Namaz पढ़ने के फायदे गिना रही हैं Arth ब्रांड वाली Emcure कंपनी की हिन्दू मालकिन | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers