Pune Airport पर Indian Air Force के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', रनवे रहा घंटों तक बाधित, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित
महाराष्ट्र के पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय वायुसेना (IAF) के एक लड़ाकू विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इस घटना के कारण हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे नागरिक उड़ानों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’
इसे भी पढ़ें: IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की फिर हार, प्लेऑफ की रहा हुई मुश्किल, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी
इसने कहा, ‘‘रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की ‘‘हार्ड लैंडिंग’’ हुई, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई अन्य जानकारी नहीं दी। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, रात लगभग लगभग 10:25 बजे, एक लड़ाकू विमान में उतरते समय खराबी आ गई, जिसके परिणामस्वरूप रनवे अवरुद्ध हो गया।
इसे भी पढ़ें: क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक 'Fitness Scam' हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल
उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना एटीसी के अनुसार, रनवे पर स्थिति ठीक करने और सामान्य परिचालन बहाल करने में चार-पांच घंटे लगेंगे।’’ उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हवाई अड्डे पर रनवे संचालन के निलंबन की पुष्टि की। मोहोल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शुक्र है, विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमानन कंपनियों को सूचित कर दिया गया है, और रनवे पर सामान्य परिचालन बहाल होने में लगभग पांच घंटे लग सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए मैं हवाई अड्डे के निदेशक और वायुसेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।
पुणे हवाई अड्डा एक सैन्य और नागरिक साझा हवाई अड्डा (Enclave) है, इसलिए यहाँ वायुसेना की गतिविधियों का सीधा असर नागरिक उड़ानों पर पड़ता है। वायुसेना की तकनीकी टीम विमान को रनवे से हटाने और परिचालन फिर से शुरू करने के काम में युद्धस्तर पर जुटी रही।
भारत का इकलौता एक्टर, जिसकी 4 फिल्मों ने मारी 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 5 साल में बनाया तगड़ा रिकॉर्ड
भारतीय सिनेमा में अक्सर खान तिकड़ी या साउथ के सुपरस्टार्स का बोलबाला रहता है, लेकिन एक एक्टर ने खामोशी से बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे तोड़ना फिलहाल नामुमकिन लग रहा है. पिछले पांच सालों में एक्टर ने अपनी दमदार मौजूदगी से 1000 करोड़ क्लब की चार फिल्में दी हैं. खास बात यह है कि एक्टर न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ की बड़ी फिल्मों में भी विलेन के किरदारों से जान फूंकी है. बॉक्स ऑफिस के इस बेताज बादशाह ने प्रभास और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18





















