Responsive Scrollable Menu

भारत-साइप्रस के बीच न्याय, प्रत्यर्पण और काउंसलर मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

निकोसिया, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। साइप्रस में भारत के उच्चायुक्त मनीष ने शुक्रवार को साइप्रस के न्याय और सार्वजनिक व्यवस्था मंत्री कोस्टास फिटिरिस के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जैसे कि संस्थागत सहयोग, प्रत्यर्पण, आपराधिक मामलों से जुड़ी बातें, कैदियों के आदान-प्रदान और भारतीय नागरिकों से जुड़े काउंसलर मुद्दे थे।

इस मुलाकात के दौरान भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री को भारत और साइप्रस के बीच हाल के संबंधों में हुए विकास के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स मई 2026 में भारत का दौरा करेंगे।

उन्होंने आगे बताया, “इस संदर्भ में दोनों पक्षों ने न्याय और सार्वजनिक व्यवस्था मंत्रालय से जुड़े कई मुद्दों पर बात की, जिसमें दोनों देशों के बीच संस्थागत सहयोग, प्रत्यर्पण और आपराधिक मामले, कैदियों का आदान-प्रदान और भारतीय नागरिकों से जुड़े काउंसलर मुद्दे शामिल थे।”

चार अप्रैल को मनीष ने निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मई 2026 में राष्ट्रपति के भारत दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है।

भारतीय दूतावास के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत-साइप्रस संयुक्त कार्य योजना के तहत चल रहे कामों की भी समीक्षा की। इसमें व्यापार, निवेश, नवाचार और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया। यह सब जून 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस यात्रा के बाद आगे बढ़ा है।

दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर लिखा, दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल बदलाव, फिनटेक और समुद्री सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में प्रगति पर भी चर्चा की। साथ ही शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों के बीच संबंध मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

पिछले साल अक्टूबर में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोसो ने नई दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने भारत-साइप्रस संयुक्त कार्य योजना 2025-2029 की समीक्षा की थी।

जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा था, “मुझे साइप्रस के विदेश कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोसो का नई दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हुई। हमने भारत-साइप्रस संयुक्त कार्य योजना 2025-2029 की समीक्षा की, जिसे जून 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस यात्रा के दौरान नेताओं ने मंजूरी दी थी। हमारी बातचीत में वैश्विक हालात और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।”

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

फ्री म्यूजिक के चक्कर में कहीं चैनल न हो जाए डिलीट, कॉपीराइट स्ट्राइक से ऐसे बचाएं अपना YouTube चैनल

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कॉपीराइट स्ट्राइक एक बड़ा खतरा है, जिससे चैनल हमेशा के लिए डिलीट हो सकता है. इससे बचने के लिए क्रिएटर्स को रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक इस्तेमाल करना चाहिए. सही जानकारी और लीगल म्यूजिक के जरिए ही आप अपनी मेहनत और कमाई को सुरक्षित रख सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

नंगे पैर, चेहरे पर मास्क...जर्मन इन्फ्लुएंसर की फोटो विवाद के बाद विराट कोहली वृंदावन पहुंचे, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं. पिछले साल ट्रॉफी जीतने वाली टीम इस बार भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आईपीएल के बीच विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय तृतीया मनाने वृंदावन पहुंचे. क्रिकेटर के एक फैन पेज ने इसका एक वीडियो शेयर किया है. यह साफ नहीं है कि वीडियो पुराना है या हाल में दर्शन का. Mon, 20 Apr 2026 13:53:46 +0530

  Videos
See all

Strait Of Hormuz News LIVE: अमेरिकी युद्धपोत के उड़े परखच्चे? | Trump | Mojtaba | Ceasefire | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:44:07+00:00

Women Reservation Protest: पटना की सड़कों पर भाजपा का 'आक्रोश मार्च' | Patna News | BJP | CM Mohan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:44:10+00:00

US Big Attack on Iran Cargo Ship LIVE: US के कब्जे में ईरानी शिप! IRGC का बड़ा एक्शन! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:37:17+00:00

#shortvideo : मॉडिफाई बुलेट लेकर निकले, पुलिस ने पकड़ा! | Ambedkar Nagar #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:37:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers