Responsive Scrollable Menu

Virat Kohli ने लाइक कर दी इस ब्लॉगर की तस्वीर, फैंस ने 'एल्गोरिदम' को लेकर लिए मजे

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। पिछली बार जब उनके अकाउंट से टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर लाइक हो गई थी तो उस समय कोहली ने पूरा ठीकरा इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम पर फोड़ दिया था। 

एक बार फिर विराट कोहली के अकाउंट से कुछ ऐसा हुआ है जो इंटरनेट के जासूसों की पैनी नजरों से बच नहीं पाया है। दरअसल, कोहली ने इस बार फिर किसी की तस्वीर लाइक करके सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है। 

बता दें कि, अवनीत कौर के बाद अब विराट कोहली इस बार एक जर्मन ब्लॉगर लेजला की फोटो लाइक करने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हैरानी की बात ये है कि लाइक इसी साल 30 जनवरी की एक पोस्ट पर किया गया है। जिस तस्वीर को लाइक किया गया है उसमें ब्लॉगर स्काई ब्लू रंग की वन पीस ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रही है। 

वहीं कोहली के इस तस्वीर को लाइक करते ही फैंस ने एल्गोरिदम को लेकर मजे लेना शुरू कर दिया है। फैंस तस्वीर पर लाइक किए हुए का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और हंस रहे हैं। इस दौरान कुछ फैंस अनुष्का शर्मा का भी जिक्र कर रहे हैं। 

हालांकि, जर्मन ब्लॉगर की तस्वीर को विराट कोहली ने खुद लाइक किया है या वाकई एल्गोरिदम के कारण हुआ है ये तो कहा नहीं जा सकता है। लेकिन इससे पहले अवनीत कौर के मामले में कोहली ने सफाई दी थी। उस दौरान उन्होंने लिखा था कि, मैं ये क्लियर करना चाहूंगा कि जब मैं अपनी फीड स्क्रॉल कर रहा था तो ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से किसी इंटरैक्शन को रिकॉर्ड कर लिया होगा। इसके पीछे मेरा कोई इंटेंसन नहीं था। मैं गुजारिश करता हूं कि बेवजह की अटकलें ना लगाई जाएं। 

Continue reading on the app

Drumstick Kadhi Recipe: घर पर बनाएं कैल्शियम से भरपूर सहजन की कढ़ी, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Drumstick Kadhi Recipe: कढ़ी, भारत का पॉपुलर व्यंजन है. हर घर में इसे बनाया जाता है और खूब चाव से खाया जाता है. जब कभी घर में सब्जी कम हो सब्जी खाने का मन न हो, तो उस समय दही और बेसन के घोल से खट्टी-खट्टी की स्वादिष्ट कढ़ी बनाई जाती है. इसे बनाना भी आसानी होता है और स्वाद तो लाजवाब होता है. कढ़ी में लोग पकौड़ियां भी डालते हैं जैसे प्याज या पालक के. कुछ जगहों पर कढ़ी में भिंडी भी डाली जाती है. पर क्या आपने कभी सहजन वाली कढ़ी खाई है? अगर नहीं तो हमारी इस खबर को जरूर पढ़िए. यहां हम आपको ड्रमस्टिक कढ़ी की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी बता रहे हैं.

क्यों फायदेमंद है सहजन की फलियां?

सहजन की फलियां, हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन सब्जी मानी जाती है. भारत में इस सब्जी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. सहजन की फलियां ही नहीं बल्कि सहजन के पत्ते जिसे मोरिंगा कहते हैं. सहजन के फूल भी फायदेमंद होते हैं. इन्हें खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है. सहजन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. सहजन की फलियां गठिया और हड्डियों में दर्द की समस्या को कम करते हैं. पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए भी सहजन की फली खानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-Falsa Sharbat Recipe: इस गर्मी ट्राई करें फालसे का ठंडा-ठंडा शरबत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

सहजन की कढ़ी बनाने की सामग्रियां

  1. सहजन की फलियां
  2. ताजी दही
  3. बेसन
  4. हल्दी
  5. नमक
  6. राई 
  7. काली सरसों
  8. लाल मिर्च पाउडर
  9. धनिया पाउडर
  10. हिंग
  11. जीरा
  12. सूखी लाल मिर्च
  13. कढ़ी पत्ते
  14. मेथी दाना
  15. धनिया के पत्ते

सहजन की कढ़ी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

  • सबसे पहले सहजन की फलियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इनका छिलका उतार लें और अच्छे से धोएं.
  • इसके बाद दही और बेसन को मिलाकर एक घोल तैयार करें. मिश्रण के लिए पानी भी मिला सकते हैं ताकि ज्यादा गाढ़ा घोल न बनें. 
  • अब एक कढ़ाई या पैन में तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा, मेथी दाना और राई-सरसो डालकर उसे चटका लें. 
  • इसके बाद कढ़ी पत्ता डालें, सूखी लाल मिर्च डालें और कटी हुई फलियों को कढ़ाई में डाल दें.
  • सहजन की फलियों को कुछ देर तक अच्छे से भूनें.
  • अगले स्टेप में फलियों में नमक और हल्दी पाउडर डालकर पकाएं. गैस हल्की करके सहजन को मुलायम होने तक पकाएं.
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल दें. अच्छे से मिला लें.
  • ध्यान रहें अगर आपने दही-बेसन के घोल में नमक डाला है तो सहजन में सिर्फ उसके अनुसार ही नमक मिलाएं. 
  • इसके बाद बेसन का घोल सहजन की फलियों में डाल दे. इसे चलाते हुए अच्छे से पकाएं.
  • कढ़ी को 10 से 15 मिनट के लिए मध्यम गैस की आंच पर पकाएं, जब तक उसका रंग न आ जाएं.
  • इसके बाद आपको कढ़ी में हरे धनिये के पत्ते डालने हैं. कढ़ी में छौंक लगाने के लिए तेल में लाल मिर्च पाउडर और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर कढ़ी में डाल दें. 

गर्मागर्म चावलों के साथ सहजन कढ़ी सर्व करें. 

स्पेशल नोट- सहजन की कढ़ी बिना प्याज-लहसुन की बनाई गई है. अगर आप प्याज-लहसुन खाते हैं तो डाल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Health Tips: रोज पिएं ये 4 ड्रिंक्स, शरीर में दिखेगा गजब का बदलाव, बीमारियां भी रहेंगी दूर

Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

humanoid robot broke humans world record: चीन की तकनीकी प्रगति का एक शानदार नमूना पेश करते हुए बीजिंग में रोबोट्स की 'हाफ-मैराथन' रेस आयोजित की गई. इस रेस में एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने जीत हासिल की और इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी तेज दौड़कर सबको हैरान कर दिया. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Honor द्वारा बनाए गए इस रोबोट ने 21 किलोमीटर की रेस को मात्र 50 मिनट 26 सेकंड में पूरा कर लिया. Mon, 20 Apr 2026 00:11:52 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut On Chirag Paswan: चिराग पर कंगना ने खोल दिए बड़े राज ! #chiragpaswan #kanganaranaut #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:10:49+00:00

Kangana Ranaut On Mamata Banerjee: ममता के गढ़ में कंगना का जलवा ! #kanganaranaut #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:25:48+00:00

Viral Video :ठाणे जिले में फैक्ट्री में आग | Thane #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:15:06+00:00

Kangana Ranaut On Chirag Paswan: 'चिराग संग रोमांस होता तो बच्चे होते' #kanganaranaut #chiragpaswan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:31:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers