Drumstick Kadhi Recipe: घर पर बनाएं कैल्शियम से भरपूर सहजन की कढ़ी, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Drumstick Kadhi Recipe: कढ़ी, भारत का पॉपुलर व्यंजन है. हर घर में इसे बनाया जाता है और खूब चाव से खाया जाता है. जब कभी घर में सब्जी कम हो सब्जी खाने का मन न हो, तो उस समय दही और बेसन के घोल से खट्टी-खट्टी की स्वादिष्ट कढ़ी बनाई जाती है. इसे बनाना भी आसानी होता है और स्वाद तो लाजवाब होता है. कढ़ी में लोग पकौड़ियां भी डालते हैं जैसे प्याज या पालक के. कुछ जगहों पर कढ़ी में भिंडी भी डाली जाती है. पर क्या आपने कभी सहजन वाली कढ़ी खाई है? अगर नहीं तो हमारी इस खबर को जरूर पढ़िए. यहां हम आपको ड्रमस्टिक कढ़ी की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी बता रहे हैं.
क्यों फायदेमंद है सहजन की फलियां?
सहजन की फलियां, हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन सब्जी मानी जाती है. भारत में इस सब्जी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. सहजन की फलियां ही नहीं बल्कि सहजन के पत्ते जिसे मोरिंगा कहते हैं. सहजन के फूल भी फायदेमंद होते हैं. इन्हें खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है. सहजन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. सहजन की फलियां गठिया और हड्डियों में दर्द की समस्या को कम करते हैं. पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए भी सहजन की फली खानी चाहिए.
ये भी पढ़ें-Falsa Sharbat Recipe: इस गर्मी ट्राई करें फालसे का ठंडा-ठंडा शरबत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
सहजन की कढ़ी बनाने की सामग्रियां
- सहजन की फलियां
- ताजी दही
- बेसन
- हल्दी
- नमक
- राई
- काली सरसों
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- हिंग
- जीरा
- सूखी लाल मिर्च
- कढ़ी पत्ते
- मेथी दाना
- धनिया के पत्ते
सहजन की कढ़ी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
- सबसे पहले सहजन की फलियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इनका छिलका उतार लें और अच्छे से धोएं.
- इसके बाद दही और बेसन को मिलाकर एक घोल तैयार करें. मिश्रण के लिए पानी भी मिला सकते हैं ताकि ज्यादा गाढ़ा घोल न बनें.
- अब एक कढ़ाई या पैन में तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा, मेथी दाना और राई-सरसो डालकर उसे चटका लें.
- इसके बाद कढ़ी पत्ता डालें, सूखी लाल मिर्च डालें और कटी हुई फलियों को कढ़ाई में डाल दें.
- सहजन की फलियों को कुछ देर तक अच्छे से भूनें.
- अगले स्टेप में फलियों में नमक और हल्दी पाउडर डालकर पकाएं. गैस हल्की करके सहजन को मुलायम होने तक पकाएं.
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल दें. अच्छे से मिला लें.
- ध्यान रहें अगर आपने दही-बेसन के घोल में नमक डाला है तो सहजन में सिर्फ उसके अनुसार ही नमक मिलाएं.
- इसके बाद बेसन का घोल सहजन की फलियों में डाल दे. इसे चलाते हुए अच्छे से पकाएं.
- कढ़ी को 10 से 15 मिनट के लिए मध्यम गैस की आंच पर पकाएं, जब तक उसका रंग न आ जाएं.
- इसके बाद आपको कढ़ी में हरे धनिये के पत्ते डालने हैं. कढ़ी में छौंक लगाने के लिए तेल में लाल मिर्च पाउडर और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर कढ़ी में डाल दें.
गर्मागर्म चावलों के साथ सहजन कढ़ी सर्व करें.
स्पेशल नोट- सहजन की कढ़ी बिना प्याज-लहसुन की बनाई गई है. अगर आप प्याज-लहसुन खाते हैं तो डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Health Tips: रोज पिएं ये 4 ड्रिंक्स, शरीर में दिखेगा गजब का बदलाव, बीमारियां भी रहेंगी दूर
Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव, चांदी में तेजी तो सोना लुढ़का
मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं (सोना और चांदी) में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोने में तेजी देखने को मिली, लेकिन बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव शुक्रवार को 1,53,301 पर खुला और दिन के कारोबार में 1,52,547 रुपए का इंट्रा-डे लो और 1,53,364 रुपए प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया।
वहीं, 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 2,50,001 रुपए पर खुलकर 2,48,729 रुपए का लो और 2,50,716 रुपए प्रति किलोग्राम का हाई बनाया।
हालांकि खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 11.48 बजे) 5 जून डिलीवरी वाला सोना 501 रुपए यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 1,52,651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 225 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,48,853 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।
कमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार, फिलहाल बाजार का रुख सतर्क रूप से सकारात्मक बना हुआ है और मैक्रो फैक्टर्स से कुछ समर्थन मिल रहा है। हालांकि, मजबूत तेजी के लिए कीमतों का अहम स्तरों को पार करना जरूरी है।
चांदी के मामले में भी रुख थोड़ा सावधानी भरा है और इसमें स्थायी तेजी के लिए मजबूत संकेतों की जरूरत है।
वहीं, शुक्रवार को रुपया 25 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.95 पर खुला। यह मजबूती उस समय आई जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी तेल कंपनियों से डॉलर खरीदने के बजाय विशेष क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल करने को कहा, जिससे डॉलर की मांग में कमी आई।
घरेलू मुद्रा ने पिछला सत्र 93.20 पर बंद किया था, लेकिन स्थानीय शेयर बाजार में सुधार और वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते यह मजबूत खुला।
हालांकि, वैश्विक बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपए की मजबूती पर कुछ दबाव भी बना रहा।
वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 97.99 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2 प्रतिशत गिरकर 92.91 डॉलर के आसपास रहा।
भू-राजनैतिक मोर्चे पर इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की खबरों और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति की उम्मीदों से बाजार का माहौल बेहतर हुआ है।
घरेलू शेयर बाजार में भी सेंसेक्स और निफ्टी सपाट से हल्की बढ़त के साथ खुले, जिससे रुपए को समर्थन मिला।
इस बीच, लेबनान और इज़रायल के बीच गुरुवार से 10 दिन का युद्धविराम लागू हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अगली बैठक सप्ताहांत में हो सकती है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने 20 से अधिक वर्षों तक परमाणु हथियार न रखने की पेशकश की है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)



