Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना में SC-ST सामान्य वर्ग से 3 गुना पिछड़े:राज्य की 242 में से 135 बहुत पिछड़ी; 3.55 लाख लोगों पर सर्वे

तेलंगाना में पिछले साल हुए जातिगत सर्वे की रिपोर्ट में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोग सामान्य वर्ग से 3 गुना पिछड़े हैं। वहीं, ओबीसी वर्ग 2.7 गुना पिछड़ा है। एससी का पिछड़ापन सूचकांक स्कोर 96, एसटी का 95 और ओबीसी का 86 है। नियम कहता है कि स्कोर जितना ज्यादा होगा, पिछड़ापन उतना ही अधिक होगा। यानी तेलंगाना में इन जाति वर्ग की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक स्थिति बहुत पिछड़ी है। सामान्य वर्ग का स्कोर 31 है, जो बेहतर स्थिति है। राज्य में 242 जातियां हैं। इनमें से 67% आबादी यानी 135 जातियां बहुत पिछड़ी हैं। यह रिपोर्ट पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी की अध्यक्षता वाले पैनल ने सर्वे के बाद तैयार कर राज्य सरकार को सौंपी है। सर्वे पिछले साल राज्य के 3.55 करोड़ लोगों के बीच कराया गया था। सर्व की 7 बड़ी बातें सबसे पिछड़ा, सबसे संपन्न समुदाय कौन सा? सबसे पिछड़ा है एससी वर्ग का दक्कल समुदाय (स्कोर 116)। सामान्य वर्ग का कापु समुदाय सबसे संपन्न (12) है। जैन का स्कोर 13 और ब्राह्मण का 22 है। 1 लाख से कम कमाने वाले एससी परिवार का पिछड़ापन स्कोर 49 है, जबकि उतनी ही आय वाले सामान्य परिवार का स्कोर केवल 16 है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत ने 17 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:10 साल में गरीबी दर 14% घटी; वर्ल्ड बैंक ने हालिया रिपोर्ट में बताया वर्ल्ड बैंक ने अपनी 'पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ' रिपोर्ट में बताया कि भारत बीते एक दशक में गरीबी को कम करने में सफल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक- भारत ने 2011-12 से 2022-23 के बीच बेहद गरीबी में रह रहे 17.1 करोड़ लोगों को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह:इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया; 2025 में 1.5 लाख अलर्ट जारी

इसरो की ‘इंडियन स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस रिपोर्ट-2025’ के मुताबिक, 2025 में भारत को अपने सैटेलाइट्स को सुरक्षित रखने के लिए बहुत सतर्कता बरतनी पड़ी। 2025 में इसरो के सैटेलाइट्स के लिए करीब डेढ़ लाख से ज्यादा क्लोज अप्रोच अलर्ट जारी हुए। ये अलर्ट अमेरिकी स्पेस कमांड से मिले, जिनका विश्लेषण भारतीय वैज्ञानिकों ने अधिक सटीक ऑर्बिटल डेटा के साथ किया। ये आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि लो-अर्थ ऑर्बिट (लियो) अब खतरनाक रूप से भीड़भाड़ वाला हो चुका है। अंतरिक्ष में मलबों के आपस में टकराने के खतरों से बचने के लिए इसरो को कुल 18 बार ‘कोलोजन अवॉइडेंस मैन्यूवर’ करना पड़ा जो 14 बार लियो सैटेलाइट्स के लिए और 4 बार जियो सैटेलाइट्स के लिए किया गया। इन मैन्यूवर्स में सैटेलाइट की गति और ऊंचाई में बदलाव कर संभावित टकराव को टाला जाता है। चिंता: चंद्रयान-2 के लिए 2025 में 16 ऑर्बिट मैन्यूवर भविष्य के जोखिम को देखते हुए भी इसरो को 84 बार अपनी ऑर्बिट मैन्यूवर प्लानिंग बदलनी पड़ी। गहरे अंतरिक्ष में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के लिए 2 बार प्लान बदला गया, ताकि नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर से टकराव से बचा जा सके। अकेले चंद्रयान-2 के लिए 2025 में 16 ऑर्बिट मैन्यूवर किए गए। इसरो ने 2025 में अपने सभी 5 लॉन्च के लिए लिफ्ट-ऑफ से पहले कोलोजन अवॉइडेंस एनालिसिस किया। एक मामले में एलवीएम3-एम6 मिशन की लॉन्चिंग को 41 सेकंड तक टालना पड़ा, ताकि मलबे से दूरी सुनिश्चित की जा सके। 10 सेंटीमीटर से बड़े 40,000 मलबों से खतरा अंतरिक्ष अब कचरे का डिब्बा: आईएसएसएआर 2025 और डब्ल्यूईएफ 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्ष अब 'कचरे का डिब्बा' बनता जा रहा है। डराने वाले हैं ये आंकड़े: शोध के अनुसार, अंतरिक्ष में 10 सेंटीमीटर से बड़े 40,000 और 1 सेंटीमीटर से बड़े करीब 12 लाख मलबे के टुकड़े मौजूद हैं। तेजी से बढ़ रही स्पेस में भीड़: 2025 में 328 लॉन्च प्रयास हुए जिससे 4,198 सैटेलाइट्स स्थापित हुए और कुल 4,651 नए स्पेस ऑब्जेक्ट्स जुड़ गए। बुलेट से भी होती है तेज रफ्तार: स्पेस में कचरा 28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से घूम रहा है। एक छोटा सा पेंच भी सैटेलाइट को तबाह कर सकता है। दूसरे देश कैसे कर रहे सैटेलाइट की सुरक्षा अमेरिका: उन्नत रडार नेटवर्क और सेंसर से से 40 हजार मलबों की रियल-टाइम ट्रैकिंग। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी: अत्याधुनिक कोलिजन अवॉइडेंस सॉफ्टवेयर। चीन: विशाल ग्राउंड-बेस्ड टेलीस्कोप और अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को एक कक्षा से दूसरी में ले जाने वाली ‘ऑन-ऑर्बिट रीफ्यूलिंग’ तकनीक। जापान: निजी कंपनियों के साथ मिलकर चुंबकीय और बिजली के तारों जैसी तकनीकों से मलबे को खींचकर वापस धरती के वातावरण में लाने का प्रयोग। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… गगनयान मिशन का दूसरा क्रू मॉड्यूल टेस्ट सफल:चिनूक हेलिकॉप्टर से 3 किमी ऊंचाई से छोड़ा गया; पैराशूट के साथ समुद्र में सेफ लैंडिंग भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी में बड़ी कामयाबी मिली है। ISRO ने शुक्रवार को दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-1) सफलतापूर्वक पूरा किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप में हुई थी फिक्सिंग?: कप्तान और कोच शक के घेरे में, आईसीसी ने शुरू कर दी जांच

कनाडा क्रिकेट एक बार फिर विवादों में घिर गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की एंटी-करप्शन यूनिट ने कनाडा क्रिकेट से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जांच 2 अलग-अलग मामलों में चल रही, जिनमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट दोनों स्तर पर नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई।

इन आरोपों का खुलासा कनाडा के पब्लिक ब्रॉडकास्टर CBC के एक डॉक्यूमेंट्री प्रोग्राम 'करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट' में हुआ है। 43 मिनट की इस फिल्म में कनाडा क्रिकेट के प्रशासन और कामकाज पर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

टी20 विश्व कप 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग?
डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि हाल ही में भारत और श्रीलंका में हुए मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में गड़बड़ी की आशंका है। खास तौर पर न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर को लेकर जांच की जा रही है। उस समय कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा गेंदबाजी करने आए थे। उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले कप्तान बनाया गया था। बाजवा मुख्य रूप से बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और ऑफ स्पिन करते हैं। जब वे गेंदबाजी करने आए, तब न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 35 रन था।

क्रिकेट कनाडा शक के घेरे में
कनाडा ने शुरुआत तेज गेंदबाजों जसकरण सिंह और डिलोन हेलीगर से की थी, लेकिन दोनों ने शुरुआती ओवरों में काफी रन लुटाए। इसके बाद तीसरे ओवर में स्पिनर साद बिन जफर को लाया गया, जिन्होंने विकेट मेडन ओवर डाला। चौथे ओवर में हेलीगर ने एक विकेट लिया, लेकिन पांचवें ओवर में बाजवा ने नो-बॉल और वाइड सहित कुल 15 रन दे दिए, जो अब जांच के घेरे में है।

कनाडा टीम के पूर्व कोच ने लगाए बड़े आरोप
दूसरा मामला कनाडा टीम के पूर्व कोच खुर्रम चोहन से जुड़ा है। एक लीक ऑडियो रिकॉर्डिंग में उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिकेट कनाडा के कुछ वरिष्ठ बोर्ड सदस्यों ने टीम चयन में दबाव बनाया। इस ऑडियो में मैच फिक्सिंग की कोशिशों का भी जिक्र है। हालांकि इन आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जुटाना चुनौती बना हुआ है।

आईसीसी की इंटीग्रिटी यूनिट के अंतरिम जनरल मैनेजर एंड्रयू एफग्रेव ने कहा कि एसीयू इस कार्यक्रम से वाकिफ है, लेकिन जांच के नियमों के तहत वे आरोपों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि एसीयू की तीन मुख्य जिम्मेदारियां-इंटेलिजेंस, प्रिवेंशन और जांच, एक साथ काम करती हैं।

पूर्व कोच दसानायके भी दबाव की बात कह चुके
डॉक्यूमेंट्री में पूर्व कोच पबुडु दसानायके ने भी दावा किया कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन में उन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए मजबूर किया गया और मना करने पर उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी गई। दसानायके ने अब क्रिकेट कनाडा के खिलाफ गलत तरीके से नौकरी से निकालने का केस भी किया है।

पिछले एक साल में कनाडा क्रिकेट प्रशासनिक उथल-पुथल से भी गुजरा है। पूर्व सीईओ सलमान खान की नियुक्ति और फिर हटाए जाने का मामला भी विवादों में रहा। उन पर चोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, जिन्हें उन्होंने खारिज किया है। हाल ही में अर्विंदर खोसा को नया बोर्ड अध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा खिलाड़ियों को 2024 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी मिलने में देरी हुई और 2025 में कुछ समय तक खिलाड़ी बिना कॉन्ट्रैक्ट के भी रहे। डॉक्यूमेंट्री में संगठित अपराध से जुड़े आरोपों का भी जिक्र है, हालांकि यह मामला ACU के दायरे से बाहर बताया गया है।

Fri, 17 Apr 2026 10:39:56 +0530

  Videos
See all

PM Modi।Women Reservation Bill।"अगर ये इस बिल का विरोध करेंगे, तो इसका राजनीतिक लाभ मुझे होगा" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:29+00:00

Delhi Narela Fire News : दिल्ली के नरेला इलाके में लगी भीषण आग #delhi #fire #fireaccident #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:09:26+00:00

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बच्ची का अन्नप्राशन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:21+00:00

Top 100 News Today | देश और दुनिया से जुड़ी इस वक्त की 100 बड़ी खबर | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:10:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers