Responsive Scrollable Menu

टी20 विश्व कप में हुई थी फिक्सिंग?: कप्तान और कोच शक के घेरे में, आईसीसी ने शुरू कर दी जांच

कनाडा क्रिकेट एक बार फिर विवादों में घिर गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की एंटी-करप्शन यूनिट ने कनाडा क्रिकेट से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जांच 2 अलग-अलग मामलों में चल रही, जिनमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट दोनों स्तर पर नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई।

इन आरोपों का खुलासा कनाडा के पब्लिक ब्रॉडकास्टर CBC के एक डॉक्यूमेंट्री प्रोग्राम 'करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट' में हुआ है। 43 मिनट की इस फिल्म में कनाडा क्रिकेट के प्रशासन और कामकाज पर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

टी20 विश्व कप 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग?
डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि हाल ही में भारत और श्रीलंका में हुए मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में गड़बड़ी की आशंका है। खास तौर पर न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर को लेकर जांच की जा रही है। उस समय कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा गेंदबाजी करने आए थे। उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले कप्तान बनाया गया था। बाजवा मुख्य रूप से बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और ऑफ स्पिन करते हैं। जब वे गेंदबाजी करने आए, तब न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 35 रन था।

क्रिकेट कनाडा शक के घेरे में
कनाडा ने शुरुआत तेज गेंदबाजों जसकरण सिंह और डिलोन हेलीगर से की थी, लेकिन दोनों ने शुरुआती ओवरों में काफी रन लुटाए। इसके बाद तीसरे ओवर में स्पिनर साद बिन जफर को लाया गया, जिन्होंने विकेट मेडन ओवर डाला। चौथे ओवर में हेलीगर ने एक विकेट लिया, लेकिन पांचवें ओवर में बाजवा ने नो-बॉल और वाइड सहित कुल 15 रन दे दिए, जो अब जांच के घेरे में है।

कनाडा टीम के पूर्व कोच ने लगाए बड़े आरोप
दूसरा मामला कनाडा टीम के पूर्व कोच खुर्रम चोहन से जुड़ा है। एक लीक ऑडियो रिकॉर्डिंग में उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिकेट कनाडा के कुछ वरिष्ठ बोर्ड सदस्यों ने टीम चयन में दबाव बनाया। इस ऑडियो में मैच फिक्सिंग की कोशिशों का भी जिक्र है। हालांकि इन आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जुटाना चुनौती बना हुआ है।

आईसीसी की इंटीग्रिटी यूनिट के अंतरिम जनरल मैनेजर एंड्रयू एफग्रेव ने कहा कि एसीयू इस कार्यक्रम से वाकिफ है, लेकिन जांच के नियमों के तहत वे आरोपों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि एसीयू की तीन मुख्य जिम्मेदारियां-इंटेलिजेंस, प्रिवेंशन और जांच, एक साथ काम करती हैं।

पूर्व कोच दसानायके भी दबाव की बात कह चुके
डॉक्यूमेंट्री में पूर्व कोच पबुडु दसानायके ने भी दावा किया कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन में उन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए मजबूर किया गया और मना करने पर उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी गई। दसानायके ने अब क्रिकेट कनाडा के खिलाफ गलत तरीके से नौकरी से निकालने का केस भी किया है।

पिछले एक साल में कनाडा क्रिकेट प्रशासनिक उथल-पुथल से भी गुजरा है। पूर्व सीईओ सलमान खान की नियुक्ति और फिर हटाए जाने का मामला भी विवादों में रहा। उन पर चोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, जिन्हें उन्होंने खारिज किया है। हाल ही में अर्विंदर खोसा को नया बोर्ड अध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा खिलाड़ियों को 2024 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी मिलने में देरी हुई और 2025 में कुछ समय तक खिलाड़ी बिना कॉन्ट्रैक्ट के भी रहे। डॉक्यूमेंट्री में संगठित अपराध से जुड़े आरोपों का भी जिक्र है, हालांकि यह मामला ACU के दायरे से बाहर बताया गया है।

Continue reading on the app

Moong Dal Cheela: मूंग दाल का चीला शानदार स्वाद के साथ देता है भरपूर पोषण, 10 मिनट में करें तैयार

Moong Dal Cheela: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और हल्का हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है। ऐसे में मूंग दाल चीला एक बेहतरीन विकल्प है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर होता है। यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है।

मूंग दाल चीला खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं या हल्का और पौष्टिक खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह कम तेल में तैयार होने वाली डिश है, जो सेहत के लिए भी बेहद अच्छी मानी जाती है।

मूंग दाल चीला बनाने के लिए सामग्री

  • मूंग दाल (पीली या हरी) - 1 कप
  • अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 1-2
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • पानी - आवश्यकतानुसार
  • तेल - सेंकने के लिए

मूंग दाल चीला बनाने का तरीका

मूंग दाल से तैयार होने वाला चीला बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। इससे दाल नरम हो जाती है और आसानी से पिस जाती है।

भीगी हुई दाल को अदरक, हरी मिर्च और जीरे के साथ मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर चीला बनाने लायक घोल तैयार करें। अब इस बैटर में नमक, हल्दी और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें। बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।

नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। अब एक करछी बैटर डालकर गोल फैलाएं और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। तैयार मूंग दाल चीले को हरी चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें। यह नाश्ते के लिए एक परफेक्ट हेल्दी कॉम्बिनेशन है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Relationship Tips: दोस्तों के बीच खुद को अकेला महसूस करते हैं? इन 7 तरीकों से बनें सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

Raw Mango Chutney: लंच-डिनर का स्वाद बढ़ा देगी कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी, 10 मिनट में होगी तैयार

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली फिर ‘लाइक’ विवाद में, सोशल मीडिया पर छाए ‘एल्गोरिदम’ मीम्स

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद में घिर गए हैं। इस बार मामला इंस्टाग्राम पर एक लाइक से जुड़ा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी। दावा किया जा रहा है कि कोहली के अकाउंट से साउथ अफ्रीकी मॉडल लिजलैज की एक फोटो लाइक हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

जैसे ही यह लाइक लोगों की नजर में आया, स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगे। देखते ही देखते यह छोटा सा डिजिटल एक्शन बड़ा मुद्दा बन गया। फैंस इस पूरे मामले को लेकर मजाक भी कर रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चैन से लाइक भी नहीं करने देता ये समाज जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, 'आराम करो, ये एल्गोरिदम है।'

यह पहली बार नहीं है जब कोहली इस तरह के विवाद में आए हों। इससे पहले 2025 में भी उनके अकाउंट से भारतीय मॉडल अवनीत कौर की एक फोटो लाइक हो गई थी। उस समय यह मामला काफी बढ़ गया था, जिसके बाद कोहली को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।

तब कोहली ने कहा था, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड क्लियर कर रहा था, तब एल्गोरिदम की वजह से यह इंटरैक्शन हो गया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। कृपया बेवजह के अनुमान न लगाएं।' अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आने के बाद कई फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कोहली इस बार भी इसी तरह की सफाई दे सकते हैं।

हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच कोहली का मैदान पर प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए वह इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली पहली बार 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर उतरे।

इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। हालांकि उनकी इस पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और आरसीबी ने यह मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। सोशल मीडिया पर चल रहे इस ‘लाइक’ विवाद के बीच एक बात साफ है कि कोहली चाहे मैदान पर हों या उसके बाहर, वह हमेशा चर्चा में बने रहते। अब देखना होगा कि इस बार वह इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

Fri, 17 Apr 2026 12:10:25 +0530

  Videos
See all

PM Modi।Women Reservation Bill।"अगर ये इस बिल का विरोध करेंगे, तो इसका राजनीतिक लाभ मुझे होगा" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:29+00:00

Delhi Narela Fire News : दिल्ली के नरेला इलाके में लगी भीषण आग #delhi #fire #fireaccident #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:09:26+00:00

Top 100 News Today | देश और दुनिया से जुड़ी इस वक्त की 100 बड़ी खबर | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:10:59+00:00

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बच्ची का अन्नप्राशन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers