Responsive Scrollable Menu

ISRO स्पेस स्टेशन में रूस की धमाकेदार एंट्री, हिली दुनिया!

भारत अब सिर्फ सेटेलाइट लॉन्च करने वाला देश नहीं बल्कि अंतरिक्ष में अपना साम्राज्य बनाने की तैयारी में जुटने वाला देश है और अब इस मिशन में रूस ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मार ली है जिससे पूरी दुनिया चौंक गई है। खासकर चीन और अमेरिका। दरअसल भारत अब अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने जा रहा है। वही स्पेस स्टेशन जैसा आज दुनिया के सिर्फ कुछ ही देशों के पास है। लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट यह है कि हाल ही में भारत के कुछ मिशन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और इसी बीच रूस ने भारत के इस मिशन में वाइल्ड कार्ड एंट्री मार दी है और एंट्री करके जान फूंक दी है। 

इसे भी पढ़ें: US Sanctions Russia-Iran Oil | अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर प्रतिबंधों में छूट खत्म की, भारत जैसे खरीदार प्रभावित

दरअसल इसरो अब एक ऐसे मिशन पर काम कर रहा है जो भारत की पहचान को पूरी तरह से बदल सकता है। लक्ष्य रखा गया है। 2035 तक भारत का अपना स्पेस स्टेशन। यह स्पेस स्टेशन लगभग 450 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अब सवाल है कि दुनिया में क्यों है इतनी अहमियत इसकी? दरअसल आज की तारीख में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन दुनिया का सबसे बड़ा स्पेस स्टेशन है। लेकिन इसे साल 2030-31 तक बंद करने की योजना है। इसके बाद टियांग गोंग स्पेस स्टेशन ही एकमात्र एक्टिव स्पेस स्टेशन रह जाएगा और यहीं पर भारत का गेम शुरू होता है। 

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit के लिए Putin आएंगे India, Modi जाएँगे Russia, दोनों पक्के दोस्त मिलकर बदलेंगे वैश्विक समीकरण!

अगर भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बना लेता है तो वह दुनिया के सबसे ताकतवर स्पेस देशों में शामिल हो जाएगा और चीन को टक्कर देगा। हाल ही में मॉस्को में हुए एक स्पेस फोरम में इसरो के अधिकारियों ने साफ बताया कि भारत इस मिशन में रूस के साथ साझेदारी करना चाहता है। क्योंकि रूस के पास स्पेस स्टेशन बनाने का दशकों का अनुभव है। रूस ने 1986 से 2001 तक मीर स्पेस स्टेशन को सफलतापूर्वक चलाया और आईएसएस में भी उसका बड़ा योगदान रहा। इसका मतलब है भारत को अब शून्य से शुरुआत नहीं करनी होगी बल्कि सीधे एडवांस लेवल पर काम शुरू होगा। रूस सिर्फ टेक्नोलॉजी ही नहीं देगा बल्कि भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग भी देगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नाकेबंदी पर भड़का Iran, विदेश मंत्री Araghchi बोले- US को भुगतने होंगे 'खतरनाक अंजाम'

रूस सिर्फ टेक्नोलॉजी ही नहीं देगा बल्कि भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग भी देगा। स्पेस वॉक लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहना और जटिल रिपेयर मिशन यह साझेदारी नहीं है। राकेश शर्मा 1984 में सोवियत मदद से अंतरिक्ष गए आर्यभट्ट 1975 में सोवियत सहयोग से लॉन्च हुआ और आज गगनयान मिशन में भी रूस ट्रेनिंग दे रहा है। लेकिन यह सब आसान नहीं है क्योंकि हाल ही में भारत के कुछ मिशनों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टेक्निकल देरी, सिस्टम टेस्टिंग और जटिल मिशन डिजाइन। लेकिन रूस की एंट्री से अब यह मिशन तेजी से आगे बढ़ सकता है। खैर आज भारत एक साथ तीन बड़े मोर्चों पर खेल रहा है। स्पेस, एनर्जी और जियोपॉलिटिक्स। यानी भारत अपना स्पेस स्टेशन बना रहा है। रूस के साथ साझेदारी कर रहा है और सुपर पावर बनने की दिशा में है।

Continue reading on the app

Hamas को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान? अब इजरायल करेगा तगड़ा इलाज

पाकिस्तान की पुरानी फितरत एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई। जो देश खुद दानेदाने का मोहताज जिसकी अर्थव्यवस्था कर्ज के सहारे चलती वो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा। दरअसल खबर आई है कि आतंकियों की नर्सरी कहे जाने वाले पाकिस्तान ने अब आधिकारिक तौर पर कुबूल कर लिया है कि वो हमास के लड़ाकों को अपनी मिलिट्री एकेडमी में ट्रेनिंग दे रहा है। पाकिस्तान के बारे में एक बात मशहूर है। वो अपनी जनता को भूखा रख सकता लेकिन आतंकियों को पालना नहीं छोड़ सकता। हाल ही में पाकिस्तानी सेनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने एक इंटरव्यू में जो खुलासा किया उसने पूरी दुनिया खासकर इजराइल और भारत के कान खड़े कर दिए हैं। मुशाहिद हुसैन ने सीना ठोक कर कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संस्थानों जैसे नेवी वॉर कॉलेज में फिलिस्तीनी कैडेट और हमास के लड़ाकों को युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Iran के साथ शांति समझौता हुआ तो Pakistan जाएंगे Donald Trump, 'न्यूक्लियर डस्ट' लौटाने पर भी बनी सहमति

आपको बता दें मुशाहिद हुसैन पाकिस्तान की रक्षा और विदेश मामलों में बड़ी भूमिका निभा चुका है। उसका यह बयान कि हम किसी भी सैन्य संस्था में जाएं वहां हमास के लड़ाके मिलते हैं। यह साफ करता है कि पाकिस्तान अब छिप कर नहीं बल्कि खुलेआम आतंक का साथ दे रहा है। मुशाहिद हुसैन ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए खुद यह बात कही कि वो एक दिन पहले पाकिस्तानी नेवी वॉर कॉलेज में था। जहां दो फिलिस्तीनी कैडिट मौजूद थे। उसने कहा हम किसी भी पाकिस्तानी सैन्य संस्थान में जाएं। वहां हमें ऐसे फिलिस्तीनी अधिकारी मिलते हैं जिन्हें यहां ट्रेनिंग दी जा रही है। उसने आगे बताया कि पाकिस्तान ने हमास के कुछ लड़ाकों को भी स्वीकार किया है और उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Gas Pipeline Explosion | गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान का सेनेटर मीडिया के सामने इस तरह के बयान दे रहा है। इस बात से समझा जा सकता है कि आज बड़े स्तर पर पाकिस्तान हमास के लड़ाकों को अपने यहां पर ट्रेनिंग दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि मिडिल ईस्ट में इस वक्त आग लगी हुई है। इज़राइल हमादस को मिटाने की कसम खा चुका है और ऐसे में पाकिस्तान आग में घी डालने का काम कर रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले भी ख्वाजा आसिफ ने इजराइल को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद इजराइल और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था और ऐसे में मुशाहिद हुसैन का हमास को लेकर यह बयान तनाव को और बढ़ाने का काम करेगा। हालांकि भारत के लिए भी यह उतनी ही बड़ी चिंता है जितनी इजराइल के लिए।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में Mumbai Indians का संकट गहराया, 4 हार के बाद कप्तान Hardik Pandya बोले- अब जिम्मेदारी लेनी होगी

 मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार चौथी हार के बाद अपनी बात खुलकर रखते हुए कहा कि अब कुछ कड़े फैसले लेने का समय आ गया है और उनके खिलाड़ियों को टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा और वह केवल दो अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है।

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है। हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं। चाहे वह व्यक्तिगत खिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी रणनीति और काम करने का तरीका हो। इसे फिर से ठीक करना होगा।’’ इस तरह से पंड्या ने अप्रत्यक्ष रूप से सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की तरफ इशारा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए। हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी।’’ सूर्यकुमार ने अब तक एक अर्धशतक बनाया है, लेकिन उनके अन्य स्कोर 16, 06, 33 और 00 रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

उन्होंने 20, 00, 14, 01 और 08 रन बनाए हैं। बुमराह पांच मैचों में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं और उन्होंने प्रति ओवर 8.63 रन लुटाए हैं। पंड्या ने हालांकि पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा, ‘‘पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है। गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी। दूसरी पारी में ओस भी गिरी। उन्होंने हमें हरा दिया। उनकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हम से बेहतर था।

Fri, 17 Apr 2026 11:56:00 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav On SIR | "उस घपले को भी हम लोगों ने पकड़ लिया..." | BJP | Samajwadi | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:08:08+00:00

Top 100 News Today | देश और दुनिया से जुड़ी इस वक्त की 100 बड़ी खबर | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:10:59+00:00

Delhi Narela Fire News : दिल्ली के नरेला इलाके में लगी भीषण आग #delhi #fire #fireaccident #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:09:26+00:00

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बच्ची का अन्नप्राशन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T05:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers