Responsive Scrollable Menu

मेंटल हेल्थ– भीड़ में भी अकेली हूं:कोई मुझे समझता नहीं, किसी को मेरी परवाह नहीं, सब हैं, लेकिन दिल का साथी कोई नहीं, क्या करूं?

सवाल– मेरी उम्र 23 साल है। मैं रांची में रहती हूं और होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हूं। हमारी जॉइंट फैमिली है। कॉलेज में भी ढेर सारे दोस्त हैं। फिर भी मुझे हर वक्त एक अजीब सा अकेलापन महसूस होता है। हर वक्त मेरे चारों ओर लोग होते हैं और मैं उन सबसे भागकर अकेली होना चाहती हूं। मुझे लगता है कि कोई मेरा अपना नहीं है। चाहे दोस्त हों या फैमिली, कोई मुझे समझता नहीं है। मैं बाहर से खुश दिखती हूं, लेकिन अंदर-ही-अंदर दुखी रहती हूं। क्या सब लोग ऐसा ही फील करते हैं? क्या ये फीलिंग नॉर्मल है या मेरे अंदर ही कोई प्रॉब्लम है। एक्सपर्ट– डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर। सवाल पूछने के लिए बहुत शुक्रिया। इमोशनल लोनलीनेस (भावनात्मक अकेलापन) आज मेंटल हेल्थ डिसकशन का एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। पहली नजर में यह साधारण 'अकेलेपन' जैसा लगता है, लेकिन मनोविज्ञान इसे कहीं अधिक गहराई से समझता है। इमोशनल लोनलीनेस क्या है ? आधुनिक मनोविज्ञान में इस विषय पर रॉबर्ट वाइस का काम आधारभूत माना जाता है। उन्होंने 1973 में यह बताया कि लोनलीनेस कोई एक अनुभव नहीं है। इसके अलग-अलग प्रकार होते हैं। हर व्यक्ति के लिए यह अनुभव अलग हो सकता है। वाइस के अनुसार, अकेलेपन का एक रूप वह है, जब व्यक्ति के पास कोई ऐसा घनिष्ठ, भरोसेमंद और भावनात्मक रूप से सुरक्षित रिश्ता नहीं होता, जिसमें वह खुलकर अपनी बात कह सके। इसे ही इमोशनल लोनलीनेस कहते हैं। दूसरा रूप वह है, जब व्यक्ति के पास व्यापक सामाजिक दायरा, जैसे परिवार, दोस्त, परिचित या कम्युनिटी नहीं होती है। इसे सोशल लोनलीनेस कहते हैं। भीड़ में अकेलापन आगे चलकर न्यूजीलैंड के दो प्रसिद्ध समाजशास्त्रियों जेनी डे योंग हीरफेल्ड और थियो वान टिलबुर्ख ने इस अंतर को और साफ किया और इसे मापने के लिए कई वैज्ञानिक उपकरण विकसित किए। आज इमोशनल लोनलीनेस सिर्फ 'अकेले रहना' नहीं है। इमोशनल लोनलीनेस का मतलब है, लोगों से घिरे होने और भीड़ में रहने के बावजूद यह महसूस करना कि- इसी संदर्भ में इमोशनल लोनलीनेस और सोशल लोनलीनेस के बीच अंतर समझना जरूरी है। कई बार व्यक्ति के पास परिवार होता है, दोस्त होते हैं, और वह सामाजिक रूप से सक्रिय भी रहता है। उदाहरण के तौर पर, कोई व्यक्ति संयुक्त परिवार में रह सकता है, कॉलेज में उसके कई दोस्त हो सकते हैं और वह अक्सर लोगों से घिरा रह सकता है। इसके बावजूद यदि उसके भीतर लगातार खालीपन, दूरी या “कोई मुझे समझता नहीं” जैसी भावना बनी रहती है, तो यह इमोशनल लोनलीनेस का संकेत है। सोशल लोनलीनेस में व्यक्ति की मुख्य शिकायत होती है—“मेरे पास लोग नहीं हैं।” इसके विपरीत, इमोशनल लोनलीनेस में व्यक्ति कहता है—“लोग तो हैं, लेकिन कोई सच में मेरा नहीं है।” यह अंतर बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे समस्या की जड़ साफ होती है। यहां चुनौती लोगों की संख्या नहीं, बल्कि रिश्तों की गुणवत्ता है। ऐसे मामलों में व्यक्ति अक्सर यह भी महसूस करता है कि कोई ऐसा जो हमें सुने, समझे इस प्रकार, इमोशनल लोनलीनेस हमें यह समझने में मदद करती है कि केवल लोगों से घिरे रहना काफी नहीं है। मानसिक संतुलन और संतुष्टि के लिए जरूरी है कि हमारे जीवन में ऐसे रिश्ते हों, जहां हम बिना झिझक अपने असली भाव व्यक्त कर सकें और खुद को सच में समझा हुआ महसूस करें। क्या आप इमोशनली अकेले हैं? करें सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट यहां मैं आपको एक सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट दे रहा हूं। नीचे ग्राफिक्स में कुल 10 सवाल हैं। आपको इन सवालों को ध्यान से पढ़ना है और 0 से 3 के स्केल पर इसे रेट करना है। जैसेकि पहले सवाल के लिए अगर आपका जवाब 'कभी नहीं' है तो 0 नंबर दें और अगर आपका जवाब 'लगभग हर दिन' है तो 3 नंबर दें। अंत में अपने टोटल स्कोर की एनालिसिस करें। नंबर के हिसाब से उसका इंटरप्रिटेशन भी ग्राफिक में दिया है। अगर आपका टोटल स्कोर 0 से 7 के बीच है तो आप में बहुत मामूली पैटर्न है। ये नॉर्मल है लेकिन अगर आपका स्कोर 24 से 30 के बीच है तो यह बहुत स्ट्रॉन्ग इमोशनल लोनलीनेस का संकेत है। ऐसे में प्रोफेशनल हेल्प के बारे में सोचना चाहिए। डिटेल टेस्ट नीचे ग्राफिक में देखिए। कहीं ये लो मूड/डिप्रेशन तो नहीं इस एसेसमेंट टेस्ट के अलावा यह देखना भी जरूरी है कि कहीं ये लो मूड/डिप्रेशन का केस तो नहीं है। इसलिए खुद से ये दो सवाल भी पूछें– क्या इसके अलावा ये भी हो रहा है– यदि आपका उत्तर “हां” है, तो यहां पर लो मूड/डिप्रेशन को भी एक बार प्रोफेशनल लेंस से जरूर देखना चाहिए। HSE (हेल्थ एंड सेफ्टी एक्जीक्यूटिव, यूके) और NHS (नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके), दोनों सलाह देते हैं कि अगर 2 हफ्ते से अधिक समय तक लगातार लो मूड रहे, कोप करने में कठिनाई हो, या सेल्फ हेल्प से कोई फायदा न हो तो प्रोफेशनल हेल्प लेनी चाहिए. 4 सप्ताह का CBT आधारित सेल्फ हेल्प प्लान सप्ताह 1 पहचानना और समझाना लक्ष्य: फीलिंग को नाम देना, दबाना नहीं पहले हफ्ते में आपका लक्ष्य अपनी भावनाओं को दबाना नहीं, बल्कि उन्हें पहचानना और नाम देना है। दिन में कम-से-कम एक बार एक छोटा-सा मूड लॉग भरें, जिसमें चार चीजें लिखें— उदाहरण: इसके अलावा, रोज 10 मिनट शांति से बैठकर खुद से पूछें— “मैं अभी क्या महसूस कर रही हूं?” बिना जज किए उस फीलिंग को नोट करें। सप्ताह 2 विचारों को टेस्ट करना लक्ष्य: ऑटोमैटिक नेगेटिव थॉट को मानना नहीं, जांचना इस हफ्ते आपका लक्ष्य है, अपने नेगेटिव विचारों (जो अपने आप आते हैं) को सीधे सच न मान लेना, बल्कि उन्हें चेक करना, उन्हें चुनौती देना। जैसे आपके मन में ये ऑटोमैटिक विचार आया- जब भी ऐसा ख्याल आए तो एक CBT वर्कशीट बनाएं और उसमें लिखें- पक्ष- इस विचार के सपोर्ट में क्या सबूत है? विपक्ष- इस विचार के खिलाफ क्या सबूत है? संतुलन- ज्यादा संतुलित और यथार्थ सोच क्या हो सकती है? उदाहरण: विचार: “कोई मुझे समझता नहीं।” पक्ष: मैं अपनी बातें शेयर नहीं करती। विपक्ष: एक दोस्त और पापा कई बार समझने की कोशिश करते हैं। संतुलन: “शायद हर कोई नहीं समझता, लेकिन अगर मैं ओपन होऊं तो कुछ लोग समझ सकते हैं।” सप्ताह 3 व्यवहार परीक्षण और कनेक्शन बिल्डिंग लक्ष्य: यकीन को असल जिंदगी में टेस्ट करना इस हफ्ते आपका लक्ष्य है, अपने पुराने यकीन को रियल लाइफ में टेस्ट करना। जैसेकि आपका ये यकीन—“कोई मुझे समझेगा नहीं।” इसके लिए तीन छोटे-छोटे प्रयोग करें: हर एक्सपेरिमेंट के बाद तीन बातें लिखें: सप्ताह 4 इमोशनल जरूरतें और रीलैप्स को रोकना लक्ष्य: सिर्फ अकेलापन कम करना नहीं, सेफ रिश्ते बनाना इस हफ्ते का लक्ष्य सिर्फ अकेलेपन को कम करना नहीं, बल्कि सच्चा और सुरक्षित भावनात्मक कनेक्शन बनाना है। सबसे पहले अपनी टॉप 3 इमोशनल जरूरतों को पहचानें और लिखें। जैसेकि- फिर एक छोटा-सा रिलेशनशिप मैप बनाएं, जिससे समझें कि आपके जीवन में कौन व्यक्ति किस रोल में है। इसके बाद एक आसान वीकली प्लान बनाएं: इन सबके अलावा खुद से ये वाक्य दोहराएं- “मुझमें कोई कमी नहीं है। मेरी इमोशनल जरूरतें पूरी नहीं हुई हैं।” प्रोफेशनल हेल्प कब जरूरी? नीचे ग्राफिक में दिए चार संकेतों में से कोई भी दो संकेत एक साथ दिखें तो प्रोफेशनल मदद जरूर लें। खासतौर पर खुद को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने का ख्याल अलार्मिंग है। ऐसे में तुरंत साइकेट्रिस्ट से मिलें। अंतिम बात अकेलापन जिंदगी में सिर्फ लोगों की कमी नहीं, बल्कि सच्चे, गहरे भावनात्मक जुड़ाव की कमी है। यह आपकी कमजोरी नहीं, बल्कि एक पूरी न हुई भावनात्मक जरूरत का संकेत है। खुलेपन के साथ सही समझ और छोटे-छोटे प्रयासों से आप धीरे-धीरे सुरक्षित, गहरे और संतुलित रिश्ते बना सकती हैं। खुद के साथ भी गहराई से जुड़ सकती हैं। ……………… ये खबर भी पढ़िए मेंटल हेल्थ– मैं हर वक्त ओवरथिंकिंग करता हूं: चाहकर भी ब्रेन को कंट्रोल नहीं कर पाता, परेशान रहता हूं, इससे बाहर कैसे निकलूं ओवरथिंकिंग एक ऐसा मेंटल प्रोसेस है, जिसमें व्यक्ति छोटी-छोटी घटनाओं के बारे में भी जरूरत से ज्यादा सोचता है और उसे बहुत बड़ा बना देता है। यह आदत धीरे-धीरे एंग्जाइटी और इनसिक्योरिटी को बढ़ाती है। इससे सेल्फ डाउट पैदा होता है। व्यक्ति फैक्ट और उस फैक्ट के अपने इंटरप्रिटेशन में फर्क नहीं कर पाता। इसका असर इमोशंस और व्यवहार, दोनों पर पड़ता है। आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- एसिड से बन रहा नकली पनीर:सावधान! इन 4 तरीकों से करें असली–नकली की पहचान, होटल–रेस्त्रां में कभी न खाएं ये चीजें

मार्च के पहले हफ्ते में सूरत के फूड डिपार्टमेंट ने 1400 किलो नकली पनीर जब्त किया। वहीं अप्रैल के दूसरे हफ्ते पंजाब में खुलासा हुआ कि कुछ डेयरियां टॉयलेट क्लीनर और फ्लोर क्लीनिंग एसिड से पनीर बना रही हैं। ये केमिकल शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं। ये डाइजेस्टिव सिस्टम से लेकर किडनी-लिवर तक को गंभीर रूप से डैमेज कर सकते हैं। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. उमेश कुमार, फूड एनालिस्ट, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश डॉ. अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन एंड इनफेक्शियस डिजीज, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- नकली पनीर कैसे बनता है? जवाब- नकली पनीर को असली जैसा दिखाने के लिए इसे सस्ते वनस्पति या सिंथेटिक चीजों से तैयार किया जाता है। पॉइंटर्स से समझिए, इसमें क्या मिलाया जाता है- स्टार्च/मैदा बेस्ड पनीर वनस्पति तेल और स्किम्ड मिल्क पाउडर बेस्ड पनीर डिटर्जेंट/सिंथेटिक एडिटिव्स रबर/प्लास्टिक-टाइप इमिटेशन सवाल- एसिड, टॉयलेट क्लीनर से बना पनीर खाना कितना खतरनाक हो सकता है? जवाब- एसिड या टॉयलेट क्लीनर से बना पनीर खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं– सवाल- नकली पनीर का कोई भी खतरनाक रिएक्शन कितनी देर में दिखता है? जवाब- पॉइंटर्स में इसे ध्यान से समझिए– नकली पनीर खाने के कुछ घंटे बाद नकली पनीर खाने के 2 दिन बाद सवाल- मिलावटी पनीर से क्या हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? जवाब- यह शरीर के लिए ‘स्लो पॉइजन’ की तरह है। इसके हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- असली और मिलावटी पनीर की पहचान कैसे करें? जवाब- कुछ आसान तरीकों से असली और मिलावटी पनीर की पहचान की जा सकती है- 1) वाटर टेस्ट कैसे करें: पनीर का छोटा टुकड़ा पानी में डालें। असली पनीर: मिलावटी पनीर: 2) रबिंग टेस्ट कैसे करें: पनीर को हाथ से हल्का रगड़ें। असली पनीर: मिलावटी पनीर: 3) गंध और स्वाद असली पनीर: मिलावटी पनीर: 4) आयोडीन टेस्ट (स्टार्च चेक) कैसे करें: पनीर पर आयोडीन की 1–2 बूंद डालें। अगर पनीर का रंग नीला/काला हो जाए तो स्टार्च मौजूद है। अगर रंग न बदले तो असली है। सवाल- नकली पनीर सबसे ज्यादा कहां सप्लाई होता है? जवाब- नकली पनीर की सप्लाई हर उस जगह पर ज्यादा होती है, जहां सस्ता खाना मिल रहा है। जहां पर डिमांड ज्यादा है और प्रॉपर क्वालिटी चेक की कोई व्यवस्था नहीं है। जैसे- सवाल- होटल/ढाबे में खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इन जगहों पर हाइजीन का ध्यान तो रखना ही चाहिए। लेकिन साथ ही कोई भी ऐसी चीज नहीं खानी चाहिए, जिसमें पनीर हो। इसके अलावा होटल–ढाबों में न खाए जाने वाले फूड की पूरी लिस्ट ग्राफिक में देखिए– खाना ऑर्डर करते समय इन बातों का ध्यान रखें सवाल- सबसे सुरक्षित पनीर कौन सा है? जवाब- घर का बना पनीर सबसे शुद्ध और सेफ होता है क्योंकि इसे दूध फाड़कर घर पर ही तैयार किया जाता है। अगर घर पर पनीर बनाना मुमकिन नहीं है तो ऐसे में- FSSAI अप्रूव्ड पैकेज्ड ब्रांडेड पनीर सवाल- पैकेज्ड पनीर खरीदते समय लेबल पर क्या देखें? जवाब- पैकेज्ड पनीर लेते समय लेबल पढ़ना सबसे जरूरी है। पनीर के पैकेट की क्वालिटी, हाइजीन और ट्रेेसेबिलिटी तय करने के लिए लेबल पढ़ना जरूरी है। ग्राफिक में देखिए लेबल पर क्या देखना चाहिए- सवाल- अगर गलती से नकली पनीर खा लिया है तो तुरंत क्या करें? जवाब- अगर गलती से नकली पनीर खा लिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले खूब पानी पिएं, ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल सकें। अगर मतली, उल्टी, पेट दर्द या दस्त जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। क्या न करें? सवाल- अगर कहीं नकली पनीर मिले तो उसकी शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- नकली पनीर में मिलावट का शक हो तो संबंधित फूड अथॉरिटी में शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए- …………………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- 4000 किलो मिलावटी जिंजर-गार्लिक पेस्ट जब्त:5 तरीकों से करें शुद्ध और मिलावटी की पहचान, जानें बनाने का आसान तरीका हाल ही में ‘हैदराबाद फूड एडल्टरेशन सर्विलांस टीम’ (H-FAST) ने 4,032 किलो जिंजर-गार्लिक (अदरक-लहसुन) पेस्ट जब्त किया। साथ ही 6,210 किलो घटिया कच्चा माल भी सीज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अनहाइजीनिक तरीके से बनाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: पंजाब को रोकना हुआ मुश्किल, KKR की जीत से मुंबई का नुकसान

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबलः पंजाब किंग्स पहले ही नंबर-1 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर टिकी हुई है. वहीं उसकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स ने टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने का मौका गंवा दिया. Sun, 19 Apr 2026 23:59:57 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut On Chirag Paswan: चिराग पर कंगना ने खोल दिए बड़े राज ! #chiragpaswan #kanganaranaut #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:10:49+00:00

Kangana Ranaut On Mamata Banerjee: ममता के गढ़ में कंगना का जलवा ! #kanganaranaut #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:25:48+00:00

Kangana Ranaut On Chirag Paswan: 'चिराग संग रोमांस होता तो बच्चे होते' #kanganaranaut #chiragpaswan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:31:33+00:00

Viral Video :ठाणे जिले में फैक्ट्री में आग | Thane #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers