Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- एसिड से बन रहा नकली पनीर:सावधान! इन 4 तरीकों से करें असली–नकली की पहचान, होटल–रेस्त्रां में कभी न खाएं ये चीजें

मार्च के पहले हफ्ते में सूरत के फूड डिपार्टमेंट ने 1400 किलो नकली पनीर जब्त किया। वहीं अप्रैल के दूसरे हफ्ते पंजाब में खुलासा हुआ कि कुछ डेयरियां टॉयलेट क्लीनर और फ्लोर क्लीनिंग एसिड से पनीर बना रही हैं। ये केमिकल शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं। ये डाइजेस्टिव सिस्टम से लेकर किडनी-लिवर तक को गंभीर रूप से डैमेज कर सकते हैं। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. उमेश कुमार, फूड एनालिस्ट, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश डॉ. अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन एंड इनफेक्शियस डिजीज, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- नकली पनीर कैसे बनता है? जवाब- नकली पनीर को असली जैसा दिखाने के लिए इसे सस्ते वनस्पति या सिंथेटिक चीजों से तैयार किया जाता है। पॉइंटर्स से समझिए, इसमें क्या मिलाया जाता है- स्टार्च/मैदा बेस्ड पनीर वनस्पति तेल और स्किम्ड मिल्क पाउडर बेस्ड पनीर डिटर्जेंट/सिंथेटिक एडिटिव्स रबर/प्लास्टिक-टाइप इमिटेशन सवाल- एसिड, टॉयलेट क्लीनर से बना पनीर खाना कितना खतरनाक हो सकता है? जवाब- एसिड या टॉयलेट क्लीनर से बना पनीर खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं– सवाल- नकली पनीर का कोई भी खतरनाक रिएक्शन कितनी देर में दिखता है? जवाब- पॉइंटर्स में इसे ध्यान से समझिए– नकली पनीर खाने के कुछ घंटे बाद नकली पनीर खाने के 2 दिन बाद सवाल- मिलावटी पनीर से क्या हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? जवाब- यह शरीर के लिए ‘स्लो पॉइजन’ की तरह है। इसके हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- असली और मिलावटी पनीर की पहचान कैसे करें? जवाब- कुछ आसान तरीकों से असली और मिलावटी पनीर की पहचान की जा सकती है- 1) वाटर टेस्ट कैसे करें: पनीर का छोटा टुकड़ा पानी में डालें। असली पनीर: मिलावटी पनीर: 2) रबिंग टेस्ट कैसे करें: पनीर को हाथ से हल्का रगड़ें। असली पनीर: मिलावटी पनीर: 3) गंध और स्वाद असली पनीर: मिलावटी पनीर: 4) आयोडीन टेस्ट (स्टार्च चेक) कैसे करें: पनीर पर आयोडीन की 1–2 बूंद डालें। अगर पनीर का रंग नीला/काला हो जाए तो स्टार्च मौजूद है। अगर रंग न बदले तो असली है। सवाल- नकली पनीर सबसे ज्यादा कहां सप्लाई होता है? जवाब- नकली पनीर की सप्लाई हर उस जगह पर ज्यादा होती है, जहां सस्ता खाना मिल रहा है। जहां पर डिमांड ज्यादा है और प्रॉपर क्वालिटी चेक की कोई व्यवस्था नहीं है। जैसे- सवाल- होटल/ढाबे में खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इन जगहों पर हाइजीन का ध्यान तो रखना ही चाहिए। लेकिन साथ ही कोई भी ऐसी चीज नहीं खानी चाहिए, जिसमें पनीर हो। इसके अलावा होटल–ढाबों में न खाए जाने वाले फूड की पूरी लिस्ट ग्राफिक में देखिए– खाना ऑर्डर करते समय इन बातों का ध्यान रखें सवाल- सबसे सुरक्षित पनीर कौन सा है? जवाब- घर का बना पनीर सबसे शुद्ध और सेफ होता है क्योंकि इसे दूध फाड़कर घर पर ही तैयार किया जाता है। अगर घर पर पनीर बनाना मुमकिन नहीं है तो ऐसे में- FSSAI अप्रूव्ड पैकेज्ड ब्रांडेड पनीर सवाल- पैकेज्ड पनीर खरीदते समय लेबल पर क्या देखें? जवाब- पैकेज्ड पनीर लेते समय लेबल पढ़ना सबसे जरूरी है। पनीर के पैकेट की क्वालिटी, हाइजीन और ट्रेेसेबिलिटी तय करने के लिए लेबल पढ़ना जरूरी है। ग्राफिक में देखिए लेबल पर क्या देखना चाहिए- सवाल- अगर गलती से नकली पनीर खा लिया है तो तुरंत क्या करें? जवाब- अगर गलती से नकली पनीर खा लिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले खूब पानी पिएं, ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल सकें। अगर मतली, उल्टी, पेट दर्द या दस्त जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। क्या न करें? सवाल- अगर कहीं नकली पनीर मिले तो उसकी शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- नकली पनीर में मिलावट का शक हो तो संबंधित फूड अथॉरिटी में शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए- …………………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- 4000 किलो मिलावटी जिंजर-गार्लिक पेस्ट जब्त:5 तरीकों से करें शुद्ध और मिलावटी की पहचान, जानें बनाने का आसान तरीका हाल ही में ‘हैदराबाद फूड एडल्टरेशन सर्विलांस टीम’ (H-FAST) ने 4,032 किलो जिंजर-गार्लिक (अदरक-लहसुन) पेस्ट जब्त किया। साथ ही 6,210 किलो घटिया कच्चा माल भी सीज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अनहाइजीनिक तरीके से बनाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

धनु राशि वालों को आज बिजनेस में मिलेगी सफलता, रिश्ते होंगे मजबूत, हनुमान जी बनाएंगे काम

Aaj ka dhanu Rashifal 17 april 2026: धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज आपके परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. अपने लोगों के साथ संबंधों में आपकी मधुरता बढ़ेगी और आपसी सहयोग का माहौल बनेगा.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: पंजाब को रोकना हुआ मुश्किल, KKR की जीत से मुंबई का नुकसान

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबलः पंजाब किंग्स पहले ही नंबर-1 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर टिकी हुई है. वहीं उसकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स ने टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने का मौका गंवा दिया. Sun, 19 Apr 2026 23:59:57 +0530

  Videos
See all

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00

Iran America War Update : ईरान ने कर दिया होर्मुज बंद, मचा हड़कंप! Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers