Responsive Scrollable Menu

शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी:दक्षिण के 5 राज्यों की सीटें 129 से 195 हो जाएंगी; सबसे ज्यादा फायदा यूपी, महाराष्ट्र

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिलों पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यह समझाने कि परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने समझाया कि लोकसभा की सीटें 543 से 850 कैसे होंगी। दरअसल, चर्चा के दौरान विपक्ष आरोप लगा रहा था कि परिसीमन से उत्तरी राज्यों को फायदआ होगा, जबकि दशकों से जनसंख्या वृद्धि में अंतर की वजह से दक्षिणी राज्य पीछे रह जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि ये बिल महिला आरक्षण के लिए नहीं बल्कि यह चोर दरवाजे से परिसीमन के लिए हैं। शाह ने बताया- 850 का आंकड़ा कहां से आया शाह ने बताया कि 850 का आंकड़ा कहां से आया। मैं समझाता हूं। मान लीजिए 100 सीटें हैं और 33% महिलाओं के लिए आरक्षण देना है। यदि कुल सीटों में 50% वृद्धि कर दी जाए, तो यह 150 हो जाती हैं। और जब 150 का 33% आरक्षण लागू होता है, तो यह लगभग 100 सीटों के बराबर हो जाता है। अभी 543 सदस्य हैं। इसमें 50% वृद्धि की जाएगी और जब 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, तो सभी 543 सीटें ऐसी हो जाएंगी जहां महिलाएं भी चुनाव लड़ सकें। इसी तरह 50% वृद्धि का विचार आया। 850 एक राउंड आंकड़ा है, वास्तविक संख्या 816 होगी। तमिलनाडु की सीटें 39 से 59 हो जाएंगी शाह ने कहा, प्रस्तावित 50% सीट वृद्धि से दक्षिण भारत के हर राज्य को अधिक सीटें मिलेंगी। तमिलनाडु को 20, केरल को 10, तेलंगाना को 9 और आंध्र प्रदेश को 13 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा में दूसरे सबसे अधिक सांसदों वाला राज्य महाराष्ट्र है, जिसे 24 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। शाह बोले- परिसीमन कानून में कोई बदलाव नहीं शाह ने कहा कि परिसीमन आयोग का कानून पूरी तरह मौजूदा कानून पर है। इसमें कोई बदलाव नहीं है। इसका चल रहे चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। परिसीमन विधेयक के अनुसार: - कुल सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आधार पर फिर से तय की जाएंगी। इन विधेयकों के जरिए संविधान के 7 अनुच्छेदों — 55, 81, 82, 170, 330, 332 और 334(ए) में संशोधन किया जाएगा। संसद में 4 विपक्षी नेताओं के बयान

Continue reading on the app

पाकिस्तान में रातभर छापेमारी, तीन बलोच युवकों के जबरन गायब होने का आरोप

क्वेटा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में रातभर चली छापेमारी के दौरान तीन बलोच युवकों के जबरन गायब किए जाने की खबर सामने आई है, जिससे एक बार फिर ‘एनफोर्स्ड डिसअपियरेंस’ को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का हैदराबाद से मुकाबला, क्या धोनी की मौजूदगी में पूरी होगी जीत की हैट्रिक?

SRH vs CSK: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम होने जा रहा। दोनों टीमों के पास फिलहाल 4-4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण सनराइजर्स हैदराबाद बेहतर स्थिति में है। अगर हैदराबाद जीतता है तो वह चौथे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पास लगातार तीसरी जीत के साथ सीधे टॉप-4 में पहुंचने का मौका होगा।

हालांकि CSK के लिए राह थोड़ी मुश्किल हो गई। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। इससे टीम को अपनी गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर फिर से सोचने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में मुकेश चौधरी को मौका मिल सकता है जबकि अनुभव के आधार पर मैट हेनरी भी विकल्प हो सकते।

चेन्नई लय में लौटती दिख रही
गेंदबाजी में CSK के लिए एक राहत की खबर नूर अहमद की फॉर्म है, जो धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं। वहीं युवा तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि इस बार उन्हें सिर्फ पावरप्ले तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि डेथ ओवर्स में भी उनका इस्तेमाल बढ़ा है, जो उनके विकास को दिखाता है।

संजू सैमसन फॉर्म में लौट चुके
बैटिंग में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर हुआ है। संजू सैमसन फॉर्म में लौट चुके हैं जबकि आयुष म्हात्रे और सरफराज खान ने अहम योगदान दिया। हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। 4 पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 28 रहा है और उनका स्ट्राइक रेट भी 105 के आसपास है। ऐसे में उन्हें नंबर-3 पर भेजने की चर्चा तेज हो रही।

एमएस धोनी भी 3 हफ्ते की चोट से उबरकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह अभी तय नहीं। उनका रोल क्या होगा, यह भी देखने वाली बात होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद को युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
दूसरी ओर हैदराबाद की टीम युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रही है। गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी जरूर है, लेकिन प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों ने डेब्यू में प्रभावित किया है। हर्ष दुबे और शिवांग कुमार भी टीम का हिस्सा हैं और इस युवा अटैक में ऊर्जा दिख रही है। कप्तान ईशान किशन इस सीजन टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभाई है।

टीम न्यूज की बात करें तो श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं डेविड पेन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस 25 अप्रैल के बाद टीम से जुड़ सकते हैं, जिससे SRH की गेंदबाजी और मजबूत होगी।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच रिपोर्ट के अनुसार यह वही विकेट है जिस पर SRH ने हाल ही में 216 रन बनाए थे। हालांकि गर्मी के कारण इस बार पिच का व्यवहार थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे टीमों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां खिलाड़ियों की फॉर्म, टीम कॉम्बिनेशन और मैच की परिस्थितियां नतीजा तय करेंगी।

Sat, 18 Apr 2026 09:54:44 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00

UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट और BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी | CM Yogi |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:09+00:00

Bihar Breaking News: सीएम बनते ही शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान | Liquor Ban in Bihar |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:30:36+00:00

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers