Responsive Scrollable Menu

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से आई बड़ी खबर, इजरायल और लेबनान के बीच हुआ सीजफायर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में बताया कि, उनकी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से काफी अच्छी बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच शांति कायम करने के लिए 10 दिनों के सीजफायर पर सहमति जताई है। यह सीजफायर अमेरिकी समय के अनुसार शाम 5 बजे से लागू होगा

Continue reading on the app

एशियाई बीच गेम्स में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल स्थापित

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सान्या एशियाई बीच गेम्स में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल 15 अप्रैल को पेइचिंग में स्थापित हुआ। चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल 255 सदस्यों से गठित है, जिनमें 171 खिलाड़ी शामिल हैं। बीच कबड्डी को छोड़कर चीनी खिलाड़ी 13 खेलों की 60 इवेंट्स की स्पर्द्धा में उतरेंगे।

ध्यान रहे एशियाई बीच गेम्स एशियाई ओलंपिक परिषद द्वारा आयोजित एशिया में सबसे बड़ा चतुर्मुखी बीच खेल समारोह है। दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सान्या शहर में होने वाला छठा एशियाई बीच गेम्स हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में द्वीप व्यापक स्वतंत्र कस्टम्स संचालन के बाद पहला बड़े पैमाने वाला अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह होगा।

सान्या बीच गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के करीब 1,800 खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल 14 खेलों की 62 इवेंटों का मुकाबला होगा, जिन में 3x3 बास्केटबाल, बीच ट्रेक एंड फील्ड, बीच कुश्ती, बीच फुटबाल, बीच हैंडबाल, नौकायन और आदि शामिल होंगे।

सान्या बीच गेम्स का उद्घाटन 22 अप्रैल को और समापन समारोह 30 अप्रैल को आयोजित होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दी पटखनी, श्रेयस अय्यर की टीम ने आईपीएल में लगाया जीत का चौका

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए, इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 21 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए। वहीं मुंबई के लिए गजनफर ने दो विकेट हासिल किए। 

Fri, 17 Apr 2026 06:52:21 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | AMERICA ने HORMUZ पर लगाई नाकाबंदी, CHINA ने चली अपनी चाल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T01:45:03+00:00

Viral Video: पार्किंग में खड़ी बाइक, सेकेंड में हुई चोरी #viral #shorts #aajtak #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T01:40:34+00:00

Top Headlines Of The Today: Women's Reservation Bill | Delimitation Bill | Parliament | US-Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T01:42:01+00:00

Parliament Special Session: Women's Reservation और Delimitation का Owaisi ने किया विरोध, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T01:38:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers