Responsive Scrollable Menu

एशियाई बीच गेम्स में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल स्थापित

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सान्या एशियाई बीच गेम्स में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल 15 अप्रैल को पेइचिंग में स्थापित हुआ। चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल 255 सदस्यों से गठित है, जिनमें 171 खिलाड़ी शामिल हैं। बीच कबड्डी को छोड़कर चीनी खिलाड़ी 13 खेलों की 60 इवेंट्स की स्पर्द्धा में उतरेंगे।

ध्यान रहे एशियाई बीच गेम्स एशियाई ओलंपिक परिषद द्वारा आयोजित एशिया में सबसे बड़ा चतुर्मुखी बीच खेल समारोह है। दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सान्या शहर में होने वाला छठा एशियाई बीच गेम्स हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में द्वीप व्यापक स्वतंत्र कस्टम्स संचालन के बाद पहला बड़े पैमाने वाला अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह होगा।

सान्या बीच गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के करीब 1,800 खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल 14 खेलों की 62 इवेंटों का मुकाबला होगा, जिन में 3x3 बास्केटबाल, बीच ट्रेक एंड फील्ड, बीच कुश्ती, बीच फुटबाल, बीच हैंडबाल, नौकायन और आदि शामिल होंगे।

सान्या बीच गेम्स का उद्घाटन 22 अप्रैल को और समापन समारोह 30 अप्रैल को आयोजित होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीन का पहला और विश्व का सबसे बड़ा विशुद्ध विद्युत संचालित स्मार्ट कंटेनर जहाज डिलीवर

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के पहले और विश्व के सबसे बड़े विशुद्ध विद्युत संचालित स्मार्ट कंटेनर जहाज निंगयुआन डियानखुन ने सभी परीक्षण पूरे कर लिए और आधिकारिक तौर पर रवाना हो गया।

निंगयुआन डियानखुन को चीनी शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन (सीएसआईसी) के शांगहाई शिप रिसर्च एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित और डिजाइन किया गया है। जहाज 127.8 मीटर लंबा, 21.6 मीटर चौड़ा है। इसका डिजाइन ड्राफ्ट 6.2 मीटर है और डेडवेट लगभग 9,600 टन है, जो घरेलू तटीय जलमार्ग के लिए डिजाइन किया गया।

यह जहाज ईंधन से चलने वाले जहाजों के पारंपरिक तकनीकी मार्ग से हटकर एक अभूतपूर्व उन्नयन प्राप्त करता है, जो ईंधन से चलने वाले जहाज से पूरी तरह से विद्युतीय और शून्य-कार्बनीय जहाज में परिवर्तित हो गया है। यह लगभग 19,600 किलोवाट-घंटे की कुल क्षमता वाले 10 कंटेनरीकृत बिजली आपूर्ति ले जा सकता है, जिससे अपनी निर्धारित यात्रा के दौरान शून्य उत्सर्जन और शून्य शोर वाला हरित संचालन सुनिश्चित होता है।

दो 875 किलोवाट स्थायी चुंबक सिंक्रोनस प्रणोदन मोटरों से सुसज्जित, इसकी अधिकतम गति 11.5 समुद्री मील प्रतिघंटा है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में सालाना 1,462 टन की कमी आती है और सल्फर ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कण पदार्थ का उत्सर्जन पूरी तरह से समाप्त हो जाता है, जिससे नौकायन, बंदरगाह पर रुकने और लोडिंग/अनलोडिंग के दौरान शून्य प्रदूषण सुनिश्चित होता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

चचेरी बहन से शादी करने वाला पाकिस्तान का ये खब्बू बल्लेबाज, जिससे दुनियाभर के गेंदबाज थर्राते थे

Saeed Anwar married his cousin sister: पाकिस्तान क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपनी रिश्तेदारी में ही शादी रचाई है. ऐसे ही एक क्रिकेटर सईद अनवर हैं. अपने समय के सबसे खतरनाक खब्बू बल्लेबाज में से एक रहे सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन से शादी रचाई थी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है उनकी लव स्टोरी. Fri, 17 Apr 2026 07:50:04 +0530

  Videos
See all

AajTak 2 LIVE |आज का राशिफल । Aapke Tare | Daily Horoscope । Praveen Mishra । ZodiacSign।AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T02:41:12+00:00

Viral Video | इंदौर में 25 जोड़ों की शाही बारात! | #viralnews | #viralshorts | #indore #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T02:28:17+00:00

Viral Video | अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मंच ढहा,मची अफरा तफरी | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T02:27:37+00:00

Israel और Lebanon के बीच Ceasefire का ऐलान | Israel Lebanon War | Netanyahu | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T02:31:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers