GT vs KKR: जोस बटलर या फिन एलन कौन पड़ेगा भारी, जानिए कैसा है गुजरात और कोलकाता का हेड टू हेड रिकॉर्ड
GT vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. केकेआर की टीम इस सीजन जीत के लिए तरस रही है. वहीं गुजरात की टीम ने 4 में से 2 मैच जीते हैं. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली जीत के तलाश में उतरेगी, तो वहीं गुजरात तीसरी जीत हासिल करना चाहेगी, तो आइए जानते हैं कि GT vs KKR का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
GT vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो GT का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ एक जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. आंकड़े देख अंदाजा लगाया जा सकता है, कि गुजरात टीम का केकेआर के आगे दबदबा रहा है.
फिन एलन VS जोस बटलर कौन मारेगा बाजी
आईपीएल 2026 में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलन का बल्ला अब तक खामोश रहा है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके काफी उम्मीद थी. फिन एलन ने IPL 2026 में ओपनिंग करते हुए 5 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 81 रन बनाए हैं. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट लगभग 193 का रहा है, लेकिन वो बड़ी पारी खेल टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अपने 5 में से 4 मैच हार गई है. ऐसे में केकेआर को जीत हासिल करनी है तो फिन एलन का बल्ला चलना जरूरी है.
वहीं गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल 2026 में तहलका मचा रहे हैं. वो इस सीजन 4 मैचों में खेलते हुए 176 रन जड़ चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है. 22 चौके और 7 छक्के लगाए हैं. अब केकेआर के खिलाफ GT की टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी. इस मैच में फिन एलन और बटलर दोनों विदेशी खिलाड़ियों पर नजर रहेगी.
Feeling that matchday intensity already ⚡ pic.twitter.com/lz9FwEV9S6
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 16, 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वाड
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग नहीं कॉमेडी शो कहिए..., PSL से वायरल हुआ ऐसा वीडियो जिसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
Aaj Ka Panchang 17 April 2026: आज वैशाख अमावस्या, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 17 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 17 अप्रैल 2026
वार- शुक्रवार
तिथि- वैशाख कृष्ण अमावस्या शाम 05 बजकर 21 मिनट तक उसके बाद शुक्ल प्रतिपदा होगी.
नक्षत्र- रेवती नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होगा.
योग- वैधृति योग और विष्कुंभ योग
करण- चतुष्पद, नाग, बव करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा
दिशा शूल उपाय- घी या दही खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मीन राशि में दोपहर 12:02 मिनट तक उसके बाद मेष राशि होगा.
ये भी पढ़ें- Parliament Special Session: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया ऋग्वेद श्लोक, जानें क्या है इसका अर्थ और संदेश
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 57 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 41 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 17 अप्रैल सुबह 05:37 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 17 अप्रैल को शाम 06:48 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 मिनट से 05:19 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 10:13 मिनट से सुबह 11:42 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:51 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 03:35 बजे से शाम 05:09 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 07:42 मिनट से सुबह 09:17 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08:39 मिनट से सुबह 09:30 मिनट तक और दोपहर 12:51 मिनट से दोपहर 01:42 मिनट तक.
पर्व- देव-पित्र कार्य अमावस्या
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: खरमास के बाद लगेगा मलमास, जानें कब होगा शुरू, अधिकमास में क्या करें और क्या नहीं?
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















