SAD के पास सिर्फ 1 MP, फिर क्यों सुखबीर बादल का यू-टर्न, कैसे BJP-NDA के लिए खास?
Punjab Politics: सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल के पास लोकसभा में सिर्फ एक सांसद है, फिर भी परिसीमन और महिला आरक्षण पर उसका बदला रुख राजनीतिक रूप से चर्चा में आ गया है. SAD पहले इन मुद्दों पर विपक्ष के साथ था, लेकिन अब समर्थन के संकेत दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद BJP-SAD गठबंधन की अटकलें भी तेज हुई हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) बड़ी चुनौती है. ऐसे में SAD और BJP के पुराने गठबंधन की संभावित वापसी पंजाब के राजनीतिक समीकरण को बदल सकती है.
हसीना के बयानों से हिला कूटनीतिक संतुलन सेटल करेंगे पीएम मोदी-तारिक रहमान, लेकिन कैसे? दिनेश त्रिवेदी ने बताया
India Bangladesh Relation: पूर्व पीएम शेख हसीना के बयानों से भारत-बांग्लादेश संबंधों में आए तनाव के बीच भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने सकारात्मक रुख जताया है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान जनप्रिय नेता हैं और आपसी बातचीत से तीस्ता जल बंटवारे जैसे लंबित मसले सुलझा लेंगे. नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स और बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात से द्विपक्षीय रिश्ते सुधरने की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







