Responsive Scrollable Menu

पहले पर्ची फेंकी, फिर 18 राउंड की फायरिंग… कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़ के कारोबारी के घर गोलीबारी

कुरुक्षेत्र के लाडवा में कॉलेज चेयरमैन रजनीश बंसल के घर 2 नकाबपोश बदमाशों ने 18 राउंड फायरिंग की. इस घटना में नोनी राणा गैंग का नाम सामने आया है. परिवार चंडीगढ़ में रहता है, सिर्फ नौकर मौजूद था. बदमाश पर्ची फेंककर फरार हुए.

Continue reading on the app

Bengal Election: वोटिंग से 48 घंटे पहले भी जुड़ सकेगा नाम! जानिए क्या है SC का वो आदेश जिसने बदल दिया वोटिंग का गणित

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बीच मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और आपत्तियों और SIR प्रक्रिया को लेकर मचे घमासान पर सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ण विराम लगा दिया है। शीर्ष अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यदि किसी व्यक्ति को मतदान से महज दो दिन पहले भी अपीलीय ट्रिब्यूनल से 'क्लीन चिट' मिल जाती है, तो उसे आगामी चुनावों में वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।

​सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश: 'वोटिंग केवल अधिकार नहीं, भावना है' 
​सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक अधिकार भी है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि अपीलीय आदेशों को तत्काल लागू करने के लिए एक 'पूरक संशोधित मतदाता सूची' जारी की जाए।

जिन लोगों की अपील पर ट्रिब्यूनल चुनाव से दो दिन पहले तक फैसला सुना देगा, उनके नाम इस सप्लीमेंट्री लिस्ट में जोड़े जाएंगे। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि अपीलीय स्तर पर आपत्तियों के माध्यम से अब पूरी प्रक्रिया को दोबारा खोलने की कोशिश न की जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया में बाधा न आए।

​वोटिंग का शेड्यूल और ट्रिब्यूनल की समय-सीमा 
​सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग चरणों के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय कर दी है:-

पहले चरण (23 अप्रैल) के लिए: अपीलीय ट्रिब्यूनल 21 अप्रैल तक उन व्यक्तियों की अपील पर फैसला दे देंगे जिनके नाम लंबित हैं। इनकी सप्लीमेंट्री लिस्ट 21 या 22 अप्रैल तक जारी होगी।

दूसरे चरण (29 अप्रैल) के लिए: जिन लोगों की अपील पर 27 अप्रैल तक फैसला आ जाएगा, वे 29 अप्रैल को मतदान कर सकेंगे।

अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद उसी रात मतदाता सूची संबंधित पक्षों को भेज दी जाए ताकि मतदान के दिन कोई तकनीकी दिक्कत न हो।

​ममता बनर्जी ने कहा सच्चाई कि हुई जीत 
​मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे अपनी न्यायपालिका पर गर्व है। मैं पिछले कई दिनों से लोगों से धैर्य रखने की अपील कर रही थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि साजिश के तहत किसी का वोट नहीं छीना जा सकेगा।"

ममता ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि जो लोग पात्र मतदाताओं को सूची से बाहर करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें करारा जवाब मिला है।

​अनुच्छेद 142 और 'SIR' विवाद का अंत 
यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल में चल रही मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) से जुड़ा था, जिसमें 34 लाख से अधिक अपीलें लंबित थीं। इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में जांच करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।

विपक्ष का आरोप था कि इस प्रक्रिया की आड़ में एक विशेष वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट ने 'पूर्ण न्याय' सुनिश्चित करने के लिए अनुच्छेद 142 का उपयोग कर इस विवाद को सुलझा दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

अफगानी तेज गेंदबाज के लिए दुआओं का दौर...लड़ रहा जिंदगी की जंग, हालत नाजुक, ICU में भर्ती

Shapoor Zadran battling for life: शापूर जादरान की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. व्हाइट ब्लड सेल काउंट में भारी गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं. इस खबर ने क्रिकेट जगत को झकझोर दिया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और उमर अकमल ने सोशल मीडिया पर शापूर के लिए इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए फैंस से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. जादरान को 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान को पहली जीत दिलाने वाले 'योद्धा' के रूप में जाना जाता है. Fri, 17 Apr 2026 23:22:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video | DC कठुआ ने दिए सख्त निर्देश... वीडिया वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T22:15:02+00:00

Viral Video | DM ऑफिस में घुसा लंगूर, कुर्सी पर जमाया कब्जा! #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T22:08:00+00:00

Viral Road Accident News: गाड़ी को भगाया.. राहगीरों को डराया, सड़क पर खौफनाक मंजर!Rash Driving Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T22:01:00+00:00

Viral Video | सियासत के बीच दोस्ती नड्डा - खड़गे वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T22:00:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers