नेपाली नेता ने सीएम योगी की तारीफ की, बोले- रिश्तों में यूपी की भूमिका काफी अहम है
नेपाली जनता दल के अध्यक्ष हरि चरण शाह इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे. इस बीच हरि चरण शाह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के काम की सराहना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्तों में यूपी की भूमिका काफी अहम है. हरि चरण शाह ने कहा कि बड़ी संख्या में नेपाली मूल के लोगों को यूपी के अलग-अगल जिलों में रोजगार मिल रहा है. यूपी की सरकार ने नेपाल सीमा से लगे जिलों में विकास पर कई काम हुए हैं.
भारत दौरे के तहत लखनऊ पहुंचे हरि चरण शाह ने सीएम योगी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि नेपाल की सीमा पर सौहार्दपूर्ण माहौल बने और दोनों देशों के बीच आवागमन सुगम हो इसके लिए यूपी सरकार का सहयोग काफी अहम है. उन्होंने कहा कि यूपी के साथ नेपाल का बहुत बड़ा बॉर्डर एरिया जुड़ता है. नेपाल के लिए योगी सरकार का रवैया काफी सकारात्मक है. उन्हें भरोसा है कि यह रिश्ता आगे मधुर बना रहेगा.
यूपी के कई जिलों में लोगों को नौकरी
हरि चरण शाह ने दोनों देशों के जुड़ाव कर जिक्र करते हुए कहा कि बीते कई दशक इस बात के गवाह हैं कि नेपाल और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में किस तरह रोटी-बेटी का रिश्ता चलता आ रहा है. गोरखपुर से लेकर यूपी के कई जिले ऐसे हैं, जो नेपाली मूल के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार दे रहे हैं. यह यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयास ही हैं कि ना केवल दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा रहा है. रोजगार के तौर पर भी नेपाल के लोगों को लाभ मिल रहा है.
नेपाल और यूपी के बीच धार्मिक डोर
उन्होंने कहा कि यूपी और नेपाल के बीच व्यापारिक और सामाजिक रिश्तों के साथ धार्मिक डोर भी जुड़ी हुई है. माता सीता की ससुराल यूपी के अयोध्या और मायका नेपाल के जनकपुर में है. इस डोर ने दोनों देशों को लंबे वक्त से जोड़ा हुआ है. वर्तमान यूपी सरकार का नजरिया नेपाल को काफी सकारात्मक रहा है. सीमा से सटे यूपी के जिलों में विकास के अहम कार्य किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं, छात्रों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
तमिलनाडु में ट्रैवलर सड़क से उतरी; 8 की मौत:केरलम के 13 पर्यटक सवार थे; हेयरपिन मोड़ पर हादसा; 5 की हालत गंभीर
तमिलनाडु के वलपरई में शुक्रवार को सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ, जब टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर हेयरपिन मोड़ से फिसलकर खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी केरलम के पेरिंथलमन्ना से आए 13 पर्यटकों को लेकर वलपरई से लौट रहा था। 13वें हेयरपिन मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और वाहन फिसलकर 9वें हेयरपिन मोड़ तक गिर गया हादसे में 1 पुरुष और 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से पोलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्या होता है हेयरपिन मोड़ जब किसी ऊंचे पहाड़ पर चढ़ना होता है, तो सीधी सड़क बनाना मुमकिन नहीं होता । इसलिए, ऊंचाई पर धीरे-धीरे चढ़ने के लिए सड़क को सांप की तरह घुमावदार बनाया जाता है। जहां सड़क एकदम से मुड़कर वापस उसी दिशा के समानांतर हो जाती है, उसे ही हेयरपिन मोड़ कहते हैं। भारत में कोल्ली हिल्स (तमिलनाडु), सिल्क रूट (सिक्किम), मनाली-लेह हाईवे (हिमाचल प्रदेश) और नैनीताल (उत्तराखंड) में में प्रमुख और चर्चित हेयरपिन मोड़ हैं। प्रधानमंत्री ने दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया जताते हुए X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से वे बेहद दुखी हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, केरलम के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में सड़क हादसे में युवक की मौत:दो अन्य गंभीर घायल, डंफर चालक फरार बहादुरपुर क्षेत्र के सहसों बायपास के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















