Responsive Scrollable Menu

Stock Market: 17 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 16 अप्रैल को हल्की गिरावट के लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की, लेकिन दोपहर बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 77,988.68 के स्तर पर बंद हुआ

Continue reading on the app

पाकिस्तान: निजी स्कूलों ने तोड़ा कमजोर तबके से किया वादा, स्कॉलरशिप कोटे की धज्जियां उड़ाईं

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के प्राइवेट स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों स्टूडेंट्स के लिए 10 प्रतिशत स्कॉलरशिप कोटा को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। याचिका के अनुसार ये देश में बने निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार एक्ट, 2012 के तहत जरूरी है।

एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया कि ये शैक्षिक संस्थान कानून तोड़कर हर साल पांच अरब से छह अरब पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) कमाते हैं।

पाकिस्तान के जाने-माने अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के एक संपादकीय में स्कूलों की मनमानी की पूरी दास्तां है। इसमें बताया गया है कि सोच ये थी कि स्कूलों में स्कॉलरशिप कोटा शुरू करने से कमजोर तबकों के मेधावी छात्रों को फायदा होगा और उनकी आने वाली जिंदगी बेहतर होगी।

सम्पादकीय के अनुसार, एक अंदाजा है कि अब तक कम से कम 38,900 छात्र इस अधिकार से वंचित रह गए। (तंज कसा) अगर इन प्राइवेट संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई इसी रफ्तार से जारी रही, तो यह संख्या जरूर बढ़ेगी। इसके अलावा, सिर्फ स्कॉलरशिप कोटा इस नुकसान को ठीक करने के लिए काफी नहीं होगा। इन प्राइवेट संस्थानों को गैर-कानूनी तरीके से कमाए गए हर पैसे को वापस करने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए, और उन छात्रों को मुआवजा दिया जाना चाहिए जिन्होंने जिंदगी बदलने वाले शैक्षिक मौकों को गंवा दिया।

पिछले महीने, एक रिपोर्ट ने दयनीय शैक्षिक व्यवस्था की पोल खोली थी। इससे पता चला कि पाकिस्तान में 5-16 साल की उम्र के लगभग 28 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। चिंता की बात यह है कि लड़कियों की संख्या ज्यादा है। 22 फीसदी लड़कों के मुकाबले 34 फीसदी लड़कियां स्कूल नहीं जा पाती हैं। ये पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों में अधिक देखा जाता है। वहां लैंगिक असमानता स्पष्ट दिखती है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने गैलप पाकिस्तान के एचआईईएस सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि 10 साल और उससे ज्यादा उम्र के दो-तिहाई पाकिस्तानी कभी न कभी स्कूल गए हैं लेकिन शिक्षा का स्तर असमान रहा है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय साक्षरता दर 63 फीसदी है, जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 73 फीसदी और महिलाओं की 52 फीसदी है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में इस खिलाड़ी की हुई एंट्री, 109 विकेट कर चुका है अपने नाम

सनराइजर्स हैदराबाद टीम में जितने बेहतरीन बल्लेबाज हैं उतनी ही कमजोर उनकी गेंदबाजी विभाग है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर होती दिखाई दी है और इसे मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने एक तूफानी गेंदबाज को अपनी टीमें में शामिल किया है।

इस गेंदबाज का नाम है जेराल्ड कोएट्जी। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक रूप से साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने का ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर इस बात का ऐलान किया है। 

कोएट्जी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट आए हैं। उन्हें चोटिल डेविड पायने की जगह टीम में शामिल किया गया है। डेविड टखने की चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। डेविड सिर्फ दो मैच ही खेल सके। इन दो मैचों में उनके हिस्से दो ही विकेट आए। उनकी जगह अब कोएट्जी को लाया गया जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। हैदराबाद ने उनके लिए दो करोड़ रुपये खत्म किए हैं। 

Sat, 18 Apr 2026 13:56:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज खुलने के बाद भी ट्रंप की नाराज़गी क्यों? |Strait of Hormuz |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:45:00+00:00

Nashik TCS Case: नासिक धर्मांतरण मामले में Nida के पति से पूछताछ | Shorts| Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:34:25+00:00

होर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा!| Shorts | Iran US Ceasefire | Hormuz Conflict | Trump Vs Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:36:17+00:00

NCW ने गठित की जांच समिति, 10 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट | TCS Controversy | Nashik Case | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T08:37:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers