Responsive Scrollable Menu

Virat Kohli के फोटो लाइक करने पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- 'लोगों ने बतंगड़ बना दिया, मुझे उनके लिए...'

Virat Kohli Controversy: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक बार फिर इंस्टाग्राम पर उनके एक 'लाइक' ने कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दे दिया। जर्मन मॉडल और कंटेंट क्रिएटर LizLaz की एक फोटो को लाइक करने और फिर अनलाइक करने की घटना ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। अब इसपर खुद मॉडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मॉडल बोलीं- 'मैं खुश थी...'
इस घटना से अचानक पॉपुलर होने पर लिजलैज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “यह बहुत ही चौंकाने वाला था क्योंकि मैं सुबह उठी और फिर हर जगह मेरी ही चर्चा थी। मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने तस्वीर को कब लाइक किया, मुझे तो खबरों से ही पता चला। कई लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में छपे लेख देखे और मुझे डीएम में भेजे। मुझे आज बहुत सारे मैसेजेस मिले, लोग इस बात को लेकर बहुत उत्साहित थे।”

Virat Kohli liked LizLaz photo

'लाइक' और फिर 'अनलाइक' पर क्या बोलीं?
कोहली द्वारा पोस्ट अनलाइक करने पर लिज़लाज़ ने कहा- "मुझे सच में उनके लिए थोड़ा दुख हुआ। मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने इसे लाइक किया, लेकिन फिर उनके अनलाइक करने पर मुझे थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों ने इस पर ध्यान कैसे दिया, इसे खबर कैसे बना दिया... शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं और उनके समर्थन की सराहना करती हूं।"

कैसे शुरू हुआ मामला?
यह पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया यूज़र्स ने नोटिस किया कि विराट कोहली ने लिज़लाज़ की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। देखते ही देखते यह छोटी-सी घटना वायरल हो गई और मीम्स व चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे पहले हुए अवनीत कौर वाले “लाइक” विवाद से भी जोड़कर देखा।
 

Continue reading on the app

Viral: कैसे होता है दिमाग का भरपूर इस्तेमाल, इस वीडियो को देख समझ जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गांव के दो लोग भूसे की भारी गठरियों को उठाने के लिए शानदार जुगाड़ अपनाते नजर आते हैं. सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने बांस की मदद से ऐसा अस्थायी सहारा बनाया, जिससे बिना अतिरिक्त मदद के दोनों गठरियां आसानी से उठा ली जाती हैं. पहले एक गठरी बांस पर रखी जाती है, फिर दूसरी उठाई जाती है और अंत में व्यक्ति अपनी गठरी खुद उठा लेता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026, RCB green jersey: हरे रंग की जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है आरसीबी की टीम, जानें कैसा है इसमें रिकॉर्ड

RCB green jersey: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की टीम हरे रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी है. मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. Sat, 18 Apr 2026 15:20:13 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan Speech: 'तीन बिटिया है मेरी...'रवि किशन का बयान वायरल ! #shorts #ytshorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:03:52+00:00

Pappu Yadav Viral News : 'सबसे ज्यादा PO*N देखने की आदत नेताओं को है' #pappuyadav #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:03:25+00:00

छात्र ने उठाई गड़बड़ी की आवाज, शिक्षक ने उठाकर पटका | #bihar #student #teacher #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:05:40+00:00

संत विराथु की सुदर्शन पर आहट...कट्टरपंथियों में क्यों बौखलाहट ? Myanmar | Wirathu | Buddhism #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:09:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers