मेहमाननवाजी के लिए ऑस्ट्रियाई चांसलर ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- मेरे लिए ये सम्मान की बात
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चार दिवसीय दौरे पर भारत आए ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने मेहमाननवाजी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात और अहम बैठक की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, भारत आने के न्योते और अच्छी मेहमाननवाजी के लिए पीएम मोदी, आपको धन्यवाद। चार दशक में भारत आने वाले पहले ऑस्ट्रियाई चांसलर के तौर पर नई दिल्ली में होना मेरे लिए सम्मान की बात है।
उनके मुताबिक, 75 से ज्यादा वर्षों की मजबूत दोस्ती में यह दौरा एक नए अध्याय को जोड़ने सरीखा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल में समान मूल्यों वाले भरोसेमंद साझेदारों का साथ आना बेहद जरूरी है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर स्टॉकर के दौरे को अहम बताया। उन्होंने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि यूरोप के बाहर पहली यात्रा के लिए भारत का चुनाव करने पर उन्हें खुशी हो रही है, जो आपके विजन और भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चार दशकों के बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है।
गुरुवार को हाई लेवल बैठक के बाद पीएम मोदी और चांसलर स्टॉकर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों ने मध्य पूर्व संघर्ष का जिक्र करते हुए माना कि सैन्य टकराव से समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम एक स्थिर, टिकाऊ और स्थायी शांति का समर्थन करते हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की इनोवेशन और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की क्षमता रखता है। 2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट किया था। अब इस एग्रीमेंट के अंतर्गत, हम नर्सिंग सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे। हम जॉइन्ट रिसर्च और स्टार्टअप सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए, हम आज भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहे हैं।
--आईएएनएस
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
TRP List: नंबर एक में धाक जमाकर बैठी 'तुलसी', इन शोज ने बढ़ाई 'अनुपामा' की टेंशन, टॉप 5 में टिक पाना हुआ मुश्किल
TRP List Week 13, April 2026: फिल्मी प्रेमियों की जिस तरह हर फ्राइडे फिल्म रिलीज या फिर कोई नई वेब सीरीज का इंतजार रहता है. उसी तरह से टीवी की दुनिया में सीरियल के फैंस को हर गुरुवार टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है. क्योंकि हर कोई जानना चाहते है कि उनका फेवरेट शो किस नंबर पर है और दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं या नहीं. ऐसे में अब इस हफ्ते की टीआरपी सामने आ गई है और स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) ने नंबर 1 में अपनी धाक जमा ली है. चलिए जानते हैं टॉप 10 शोज के बारे में-
टॉप 5 से बाहर चल रहा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
'नागिन 7' (Naagin 7) टीआरपी लिस्ट में सबसे नीचे हैं. इस बार 1.5 रेटिंग के साथ ये 10वें नंबर पर जा गिरा है. 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) को इस हफ्ते 1.5 टीआरपी रेटिंग मिली है और ये टॉप 9 में पहुंचा है. सालों से लोगों को हंसाते आ रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इस हफ्ते 8वें नंबर पर है. शो को 1.6 रेटिंग मिली है. वहीं, राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का हाल बेहाल है ये शो टॉप 5 में जगह नहीं बना पा रहा है और 1.6 रेटिंग के साथ 7वें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें- रामायण की रिलीज से पहले दुनियाभर में छाए रणबीर कपूर, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय एक्टर
अनुपमा का टॉप 5 में जगह बनाना मुश्किल!
आर्यवर्धन और अनु का सीरियल तुम से तुम तक (Tum Se Tum Tak) टीआरपी में इस बार टॉप 5 से बाहर हो गया है और 1.7 रेटिंग के साथ ये छठे नंबर पर है. वहीं, 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' (Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain) ने शुरू होते ही दूसरे और तीसरे नंबर पर जगह बनाई थी. लेकिन अब ये टीआरपी लिस्ट में 1.7 रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर है.रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) का हाल बेहाल है.इस वीक ये शो 1.7 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर आ पहुंचा है. अगर इसका ऐसा ही हाल रहा था टॉप 5 में भी जगह बनाना मुश्किल हो सकता है.
ये दो शोज मचा रहे धमाल
इन दिनों टीवी में सरगुन मेहता का शो 'गंगा माई की बेटियां' (Ganga Mai Ki Betiyaan) और जी टीवी का शो 'वसुधा' (Vasudha) छाया है. 1.8 रेटिंग के साथ 'गंगा माई की बेटियां' तीसरे और 1.9 रेटिंग के साथ 'वसुधा' दूसरे नंबर पर है. वहीं, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) काफी समय से लोगों का दिल जीत रहा है और टीआरपी पर टॉप पर बना हुआ है. इस हफ्ते भी शो में मिहिर और नोइना की शादी का ट्रैक हिट रहा और 2.0 रेटिंग के साथ शो नंबर 1 पर कायम है.
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के नन्हे फैन ने बनाया उनका खूबसूरत स्केच, 'हमजा' को लेकर लिखी दिल छूने वाली बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















