‘IAS अनुपमा अंजली बनीं महेंद्रगढ़ की नई डिप्टी कमिशनर’, हरियाणा सरकार ने किए प्रशासनिक फेरबदल
हरियाणा में राज्य सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है और अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. राज्यपाल की स्वीकृति से ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं.
जानें सरकार ने किन-किन अधिकारियों का किया ट्रांसफर
सरकारी आदेश के अनुसार, आईएएस मनोज कुमार वर्तमान में नारनौल जिले के महेंद्रगढ़ में डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे. उन्हें अब वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. रिक्त पद की वजह से आईएएस कुमार का ट्रांसफर हुआ है. बता दें, आईएएस मनोज कुमार 2012 बैच के अधिकारी हैं.
Haryana shifts 2 IAS: Manoj Kumar to Finance Dept; Anupama Anjali new Mahendragarh DC. pic.twitter.com/I7qBG6NYMt
— Jalaj Kumar Mishra (@_jalajmishra) April 16, 2026
महेंद्रगढ़ डिप्टी कमिश्नर बनीं आईएएस अनुपमा अंजली
आईएएस मनोज कुमार के अलावा, आईएएस अनुपमा अंजली एचएसवीपी फरीदाबाद में प्रशासक और अर्बन एस्टेट फरीदाबाद में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थी. अनुपमा अंजली साल 2018 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. अब उन्हें नारनौल जिले के महेंद्रगढ़ का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है. बता दें, आईएएस अनुपमा इस पद की जिम्मेदारी संभालकर आईएएस कुमार की जगह लेंगी.
सरकार ने दिए ये निर्देश
सरकार ने अपने आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है.
ऐसी है नई पोस्टिंग
| क्रमांक | नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| 1 | आईएएस मनोज कुमार (2012 बैच) | डिप्टी कमिश्नर, महेंद्रगढ़ | विशेष सचिव, वित्त विभाग |
| 2 | आईएएस अनुपमा अंजली (2018 बैच) | प्रशासक, एचएसवीपी फरीदाबाद और अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद | डिप्टी कमिश्नर, महेंद्रगढ़ |
मेहमाननवाजी के लिए ऑस्ट्रियाई चांसलर ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- मेरे लिए ये सम्मान की बात
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चार दिवसीय दौरे पर भारत आए ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने मेहमाननवाजी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात और अहम बैठक की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, भारत आने के न्योते और अच्छी मेहमाननवाजी के लिए पीएम मोदी, आपको धन्यवाद। चार दशक में भारत आने वाले पहले ऑस्ट्रियाई चांसलर के तौर पर नई दिल्ली में होना मेरे लिए सम्मान की बात है।
उनके मुताबिक, 75 से ज्यादा वर्षों की मजबूत दोस्ती में यह दौरा एक नए अध्याय को जोड़ने सरीखा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल में समान मूल्यों वाले भरोसेमंद साझेदारों का साथ आना बेहद जरूरी है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर स्टॉकर के दौरे को अहम बताया। उन्होंने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि यूरोप के बाहर पहली यात्रा के लिए भारत का चुनाव करने पर उन्हें खुशी हो रही है, जो आपके विजन और भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चार दशकों के बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है।
गुरुवार को हाई लेवल बैठक के बाद पीएम मोदी और चांसलर स्टॉकर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों ने मध्य पूर्व संघर्ष का जिक्र करते हुए माना कि सैन्य टकराव से समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम एक स्थिर, टिकाऊ और स्थायी शांति का समर्थन करते हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की इनोवेशन और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की क्षमता रखता है। 2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट किया था। अब इस एग्रीमेंट के अंतर्गत, हम नर्सिंग सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे। हम जॉइन्ट रिसर्च और स्टार्टअप सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए, हम आज भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहे हैं।
--आईएएनएस
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















