Responsive Scrollable Menu

Skin Care: पार्लर जैसा ग्लो अब घर पर, किचन की इन चीजों से पाएं Flawless Face

हर लड़की की यह चाहत होती है कि उनकी स्किन हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे। जिसके लिए अक्सर हम मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह न सिर्फ महंगी बल्कि केमिकल्स से भी भरे होते हैं। वहीं यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन के भी खराब होने का डर बना रहता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर ही मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी महंगी क्रीम या फेस पैक की तरह काम करती है। ऐसे में अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल फेस पर करेंगी तो आपकी स्किन निखरी, नेचुरली हेल्दी और मॉइस्चराइज्ड बन जाएगी।

शहद का इस्तेमाल

शहद हमारी स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं। शहद का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है। थोड़े से दही में शहद मिलाकर लगाने से स्किन को अंदर से नमी मिलती है और एयर डलनेस और ड्राइनेस की समस्या भी खत्म होती है।

हल्दी का इस्तेमाल

सर्दियों में स्किन केयर रूटीन में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं। जब हल्दी का फेस पर इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरे की रंगत निखरती है। वहीं हल्की आपके फेस पर मौजूद पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दही में हल्दी मिलाकर सप्ताह में 2 से 3 बार फेस पर लगाएं।

नींबू का इस्तेमाल

स्किन के लिए नींबू को काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह आपकी स्किन को साफ करता है और फ्रेश बनाता है। फेस पर नींबू का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे और डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं। लेकिन चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने के बाद धूप में न निकलें।

आलू का इस्तेमाल

अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं या सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आपको आलू का इस्तेमाल करना चाहिए। डार्क सर्कल्स और सूजन से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आलू का रस निकाल लें। या फिर इसके पतले स्लाइस काटकर अपनी आंखों पर करीब 15 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों की थकान दूर होती है और डार्क सर्कल्स भी कम होते हैं।

ओट्स का इस्तेमाल

अगर आप भी अपनी त्वचा की डीप क्लीनिंग करना चाहती हैं और फेस पर मौजूद डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाना चाहती हैं। तो आपको ओट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। ओट्स को फेस पर हल्के हाथों से रगड़ने पर डेड स्किन सेल्स आसानी से साफ हो जाते हैं। किचन में मौजूद ओट्स आपकी स्किन को फ्रेश और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। आप चाहें तो ओट्स में शहद या दही मिलाकर असरदार फेस पैक बना सकते हैं।

Continue reading on the app

सुरक्षित निवेश का आसान तरीका, पोस्ट ऑफिस RD है बेस्ट ऑप्शन

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में 100 रुपए से निवेश शुरू कर सुरक्षित तरीके से बड़ा फंड बनाया जा सकता है. इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिलता है और 12 महीने बाद जमा राशि के 50% तक लोन की सुविधा भी मिलती है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: टिम डेविड ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा, सहवाग सहित कई दिग्गज छूटे पीछे

आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है और वीरेंद्र सहवाग जैसी दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने सहवाग ही नहीं बल्कि हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
दिल्ली के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की टीम अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने उन पर शिकंजा कसा। डेविड, जो पूरे टूर्नामेंट में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे थे, वे भी मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया और आईपीएल की खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

टिम डेविड ने आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था। लिस्ट में अब डेविड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 560 गेंदों पर ये कमाल कर दिखाया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। सूची में वीरेंद्र सहवाग, फिल साल्ट, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन का भी नाम शामिल है। 
Sat, 18 Apr 2026 18:21:00 +0530

  Videos
See all

Delhi में BJP महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Women Reservation Bill की विफलता पर Congress को घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:06+00:00

Superfast News LIVE: फटाफट अंदाज में देखिए आज की बड़ी खबरें | US-Iran Conflict | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:10:39+00:00

Breaking News: हाईकोर्ट ने राहुल के खिलाफ FIR के आदेश को रोका | Rahul Gandhi dual citizenship case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:45+00:00

Tamil Nadu: Rahul Gandhi के हेलिकॉप्टर की हुई जांच #rahulgandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:08:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers