जड़ों को पोषण देने Avocado Oil हो सकता है आपके लिए राइट चॉइस
क्या आप ड्राईनेस, उलझे बाल या बालों के झड़ने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आप अपनी दिनचर्या में Avocado Oil को शामिल कर सकते हैं. जब इसे आपके बालों की देखभाल के रूटीन में शामिल किया जाता है, तो यह एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय के रूप में काम करता है. यह तेल विटामिन E, बायोटिन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ये ऐसे पोषक तत्व हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देने का काम करते हैं. इस ऑयल की मदद से आपकी जड़ों को गहरी कंडीशनिंग मिलती है. इसके अलावा, यह आपके बालों को मुलायम और संभालने में आसान बनाने में भी बहुत असरदार है.
1.MYSTIQ LIVING Avocado Oil for Moisturization Skin & Face 50ml
इस एवोकैडो तेल का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ बढ़ाने और रूखी स्कैल्प का इलाज करने के लिए किया जा सकता है. इसके अलावा इस एवोकैडो तेल का उपयोग त्वचा और चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए भी किया जा सकता है. साथ ही यह असली कोल्ड-प्रेस्ड एवोकैडो तेल आपके बालों को मजबूत बना सकता है.
2. Park Daniel Set Of 3 Cold Pressed Avocado Oil - 100ml Each
एवोकाडो तेल में मौजूद फैटी एसिड नमी को लॉक कर देते हैं, जिससे रूखापन और बालों का झड़ना कम करने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा एवोकाडो तेल बालों के टूटने और दोमुंहे बालों की समस्या को कम करने में भी सहायक हो सकता है. आप एवोकाडो तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं.
3. Utkrisht Avocado Hair Oil - 100 ml
एवोकाडो तेल को न केवल बालों पर बल्कि त्वचा पर भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा Avocado Oil बालों के विकास को बढ़ावा देने और रूखी स्कैल्प को आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है. बेहतरीन नतीजों के लिए इसे 1 से 2 घंटे या फिर पूरी रात लगा रहने दें और फिर किसी हल्के शैम्पू से धो लें. इस तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाना चाहिए.
4. DRONTIKA Pure Cold Pressed Avocado Oil - 200 ml
एवोकाडो तेल की मदद से बाल मजबूत हो सकते हैं और उनकी ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है. यह तेल रूखापन, फ्रिज और बालों के झड़ने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. एवोकाडो तेल का इस्तेमाल त्वचा, बालों और यहां तक कि नवजात शिशुओं पर भी किया जा सकता है.
5. Indulgeo Essentials 100% Cold Pressed Pure Hass Avocado Oil
एवोकाडो तेल को डैंड्रफ (रूसी) दूर करने, फ्रिज़ कंट्रोल, दोमुंहे बालों का इलाज करने, बालों में वॉल्यूम लाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन माना जाता है. इस तेल का इस्तेमाल आप अपने बालों और त्वचा, दोनों पर कर सकते हैं. इसके अलावा एवोकाडो तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण होते हैं, जो स्कैल्प की जलन और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
Apoorva Mukhija ने कैमरे सामने की ऐसी हरकत, यूजर्स ने हिंदू धर्म का अपमान करने का लगाया आरोप
Apoorva Mukhija Viral Video: सोशल मीडिया पर 'द रिबेल किड' (The Rebel Kid) के नाम से फेमस अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. इसी बीच उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने ऐसी हरकत कर दी जिसे देखने के बाद लोगों ने उन पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और लोगों ने इस पर कैसे-कैसे रिएक्शन दिए है.
Apoorva Mukhija ने कैमरे सामने की हरकत
दरअसल, अपूर्वा मुखीजा अमेरिका के कैलिफॉर्निया में कोचेला फेस्टिवल मनाने के लिए गई हुई हैं. इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गेट रेडी विद मी वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वो काफी एक्साइटेड नजर आती हैं. साथ ही कहती हैं, 'आज मैं कोचेला फेस्टिवल अटेंड कर रही हूं. आज यहां पर पहला दिन है. बचपन में जब भी मैं अपने फेवरेट यूट्यूबर्स को कोचेला जाते देखती थी तब मैं सोचती थी कि जब मैं कोचेला जाऊंगी मैं तो इतने क्रेजी कपड़े पहनूंगी सब मेरे आउटफिट को 10 में 10 नंबर देंगे.'
इसी वीडियो के आगे वह कहता है कि उन्होंने कोचेला के लिए कई सारे ड्रेस और शूज मगाए हैं. हालांकि यहां तक तो सब कुछ ठीक था लेकिन इसके आगे उन्होंने जो हरकत की. वो लोगों पसंद नहीं आई और उल्टा उनकी ही क्लास दी. दरअसल, अपूर्वा एस्थेटिक पिक्चर्स के लिए अपनी कलाई में बंधा कलावा (पवित्र धागा) कैंची से काट देती हैं.
यूजर्स ने हिंदू धर्म का अपमान करने का लगाया आरोप
अपूर्वा कलावा काटने के दौरान कहती है, 'मुझे मेरे पंडित ने बोला था कि आप ये कलावा मत काटना. लेकिन मेरे और मेरे एस्थेटिक पिक्चर्स के बीच में अगर कोई आ सकता है तो वो सिर्फ में हूं.' उनकी इस हरकत को यूजर्स ने हिंदू धर्म का अपमान बताया है. सोरव प्रशर ने कमेट्स कर कहा, 'आप जो चाहें करें, लेकिन हिंदू धर्म का अपमान न करें. नफरत फैलाते हुए खुद को बड़ा साबित करने की कोशिश करना आपको इममैच्योर दिखाता है.'
वहीं लूनाटिक प्रिंस ने सवाल करते हुए लिखा, 'आखिर लोग इस हिंदू विरोधी हरकत को नॉर्मल क्यों बना रहे हैं?' इसके अलावा एक और अन्य शख्स ने कहा, 'दरअसल, आपको खुद को हिंदू नहीं कहना चाहिए, अपनी जिंदगी जीना और जो चाहे करना आपकी मर्जी है, लेकिन इस वीडियो क्लिप को सार्वजनिक रूप से दिखाना सही तरीका नहीं है, इंस्टाग्राम पर इस तरह का व्यवहार दिखाने की कोई जरूरत नहीं है.'
लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट भी बताया
वहीं, अपूर्वा की हरकत को कई यूजर्स ने पब्लिसिटी स्टंट बताया है. नेटिजन्स का कहना है कि उन्होंने कंट्रोवर्सी क्रिएट करने के लिए ऐसा किया है. अगर उन्हें ऐसा ही करना था तो कैमरे के सामने आने की क्या जरूरत थी. वो यह बात जानती हैं कि अगर इस तरह की हरकत करेंगी तो इससे हाइप बढे़गी और लोग उनके बारे में बात करेंगे.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अपूर्वा मुखाजी सुर्खियों में आई हैं. इससे पहले भी वे कई बार ट्रोल हो चुकी है. जब वो कॉमेडियन समय रैना के साथ इंडियाज गॉट लेटेंट पर नजर आई थी. उन्होंने इस शो के दौरान कुछ विवादित और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. जिससे लोगों ने उन पर निशाना साधा था.
ये भी पढ़ें: ‘मेरा प्यार अधूरा रह गया', इस एक्टर को दिल बैठीं राखी Rakhi Sawant, खुद किया एकतरफा प्यार का खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















