Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: टिम डेविड ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा, सहवाग सहित कई दिग्गज छूटे पीछे

आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है और वीरेंद्र सहवाग जैसी दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने सहवाग ही नहीं बल्कि हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
दिल्ली के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की टीम अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने उन पर शिकंजा कसा। डेविड, जो पूरे टूर्नामेंट में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे थे, वे भी मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया और आईपीएल की खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

टिम डेविड ने आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था। लिस्ट में अब डेविड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 560 गेंदों पर ये कमाल कर दिखाया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। सूची में वीरेंद्र सहवाग, फिल साल्ट, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन का भी नाम शामिल है। 

Continue reading on the app

तीन बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार:सुनाए खतरनाक स्टंट के किस्से, कहा- ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान मेरा आधा शरीर कट जाता

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में बातचीत में उन्होंने तीन घटनाओं को याद किया, जब शूटिंग के दौरान वह मौत के करीब पहुंच गए थे। अक्षय ने कहा कि वह तीन बार ऐसे हालात में फंसे, जहां उनकी जान जा सकती थी। सुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षय ने बताया कि पहली घटना फिल्म ‘सैनिक’ के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा, “एक बार ‘सैनिक’ में ही हुआ। उसमें एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग जाते-जाते मेरा हाथ थक गया था, और मैंने सोचा कि मैं चला जाऊंगा, एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग। तब कुछ नहीं था, VFX भी नहीं था, खुद ही सब करना पड़ता था।” इस स्टंट के दौरान हालात खतरनाक हो गए थे, लेकिन वह बच गए। दूसरा खतरनाक अनुभव उन्होंने फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ के दौरान बताया। अक्षय ने कहा, “एक बार ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ में, नाव के सीन में मेरा आधा शरीर कट जाता। क्या हुआ कि एक कैटामैरेन सामने से आ रहा था, और मेरी नाव उसके बीच के अंदर से जाने वाली थी। और मैं आपको बता रहा हूं ना ये आधा शरीर पूरा कट जाता। पूरा कट जाता मैं। लेकिन वो बच गया।” इस घटना को उन्होंने अपने करियर के सबसे डरावने पलों में से एक बताया। तीसरी घटना फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ की शूटिंग के दौरान हुई। अक्षय ने बताया, “फिर एक और था, जब ‘खिलाड़ी 786’ में मैंने जंप मारा था और मुझे हॉट एयर बलून में डाइव करना था। तब बच गया था।” इस स्टंट में भी स्थिति जोखिम भरी थी, लेकिन वह सुरक्षित बाहर निकल आए। अक्षय कुमार ने कहा कि ऐसे हादसों ने सिखाया कि स्टंट करना रोमांचक है, लेकिन एक पल की गलती भी जानलेवा हो सकती है। इसके बावजूद वह आज भी ज्यादातर स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ चर्चा में है। यह फिल्म रिलीज हो चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई और निगेटिव रिव्यूज के साथ कमजोर प्रदर्शन रहा।

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: हैदराबाद और चेन्नई के बीच घमासान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग कर रहे हैं। 

वहीं आज के मैच में एमएस धोनी की वापसी नहीं हुई है। वे मैच नहीं खेलेंगे। जबकि पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थित नहीं हैं। 

टॉस जीतने के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि, बिल्कुल, सबसे नीचे से ऊपर उठना बहुत अच्छी बात है। लेकिन मुझे लगता है कि दूसरे मैच से ही, हमने बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करना शुरू कर दिया था। हमारी बैटिंग अच्छी थी, हमारी बॉलिंग अच्छी थी, हमारी फील्डिंग 50-50 रही है। लेकिन मुझे लगता है कि सभी डिपार्टमेंट में, हमने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। और आज की सबसे ज़रूरी बात यह है कि हम लगातार अच्छा खेलते रहें और बस बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करते रहें। 

वहीं एसआरएच कप्तान ईशान किशन ने कहा कि, मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते। विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने निजी प्रदर्शन के लिए। हमें बस हर मैच पर ध्यान देना है, और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
Sat, 18 Apr 2026 19:37:12 +0530

  Videos
See all

Anupriya Patel ने कहा- PM का संबोधन देश की आधी आबादी के लिए होगा #pmmodi #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:46:50+00:00

Iran US Israel War: ईरान ने फिर शुरू किया 'वॉर गेम', क्या अब शुरू होगा बड़ा युद्ध? | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:02+00:00

आज रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे प्रधानमंत्री? #narendramodi #pmmodi #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:44:41+00:00

PM Modi के संबोधन को लेकर हलचल तेज़! #pmmodi #womenreservationbill #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:43:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers