Responsive Scrollable Menu

सुरक्षित निवेश का आसान तरीका, पोस्ट ऑफिस RD है बेस्ट ऑप्शन

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में 100 रुपए से निवेश शुरू कर सुरक्षित तरीके से बड़ा फंड बनाया जा सकता है. इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिलता है और 12 महीने बाद जमा राशि के 50% तक लोन की सुविधा भी मिलती है.

Continue reading on the app

बालों को झड़ने से रोकना है तो इन बातों को ध्यान में रखकर करें शैंपू का चुनाव, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और यह सिर्फ उम्र या मौसम तक सीमित नहीं है। छोटे-छोटे कारण, जैसे गलत शैंपू का इस्तेमाल, बार-बार प्रोडक्ट बदलना या अपने बालों के प्रकार को समझे बिना कुछ भी लगा लेना, बालों को कमजोर बना सकता है।

ज्यादातर लोग हेयरफॉल का कारण तनाव या खानपान को मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार, स्कैल्प की देखभाल और सही शैंपू का चुनाव भी उतना ही जरूरी है। अगर शैंपू सही न हो, तो वह बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और धीरे-धीरे बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, शैंपू स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। हमारी स्कैल्प पर प्राकृतिक तेल सीबम बनता है, जो बालों को नमी और सुरक्षा देता है। जब हम बहुत ज्यादा केमिकल वाले या बार-बार अलग-अलग शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। इससे स्कैल्प सूख जाती है या फिर ज्यादा तेल बनने लगता है, दोनों ही स्थिति में बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

वैज्ञानिक रिसर्च बताती है कि बार-बार शैंपू बदलना स्कैल्प के माइक्रोबायोम को प्रभावित करता है। स्कैल्प पर अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो उसे स्वस्थ रखते हैं। जब हम हर कुछ दिन में नया शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे खुजली, डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इसलिए एक ही प्रकार का शैंपू चुनकर नियमित रूप से इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

अगर बालों में नमी की कमी है, तो सही शैंपू चुनना और भी जरूरी हो जाता है। मॉइश्चर देने वाले शैंपू में ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखते हैं और उन्हें सूखने से बचाते हैं। जब बालों में नमी बनी रहती है, तो उनकी जड़ें मजबूत रहती हैं और टूटने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए ऐसे शैंपू का चयन करना चाहिए, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखे।

ऑयली बालों की समस्या भी आजकल काफी आम हो गई है। ऐसे में लोग बार-बार बाल धोने लगते हैं, जो समस्या को और बढ़ा देता है। रिसर्च के अनुसार, जब हम बार-बार या केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो स्कैल्प और ज्यादा तेल बनाने लगती है। इससे बाल जल्दी गंदे होते हैं और कमजोर भी हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए उन शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए, जो स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को धीरे-धीरे हटाएं और उसका संतुलन बनाए रखें।

ड्राई बालों के लिए अलग तरह की देखभाल जरूरी होती है। अगर स्कैल्प में नमी की कमी होती है, तो बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में सल्फेट वाले शैंपू नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि ये बहुत ज्यादा सफाई करते हैं और जरूरी तेल भी हटा देते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ड्राई बालों के लिए ऐसे शैंपू बेहतर होते हैं, जिनमें हल्के और पोषण देने वाले तत्व हों, जो बालों को नुकसान पहुंचाए बिना साफ करें।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एक ओवर में 24 रन और SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने CSK के खिलाफ मचाई तबाही

Abhishek Sharma fastest fifty record: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है. उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया, जो उन्होंने 2024 में बनाया था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उस मुकाबले में अभिषेक ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. Sat, 18 Apr 2026 20:02:15 +0530

  Videos
See all

'महिलाओं का मसीहा बनना आसान नहीं'-Priyanka Gandh | Shorts | Congress | Smriti Irani | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:03:57+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: PM Modi Address to Nation | Women Reservation Bill | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:02:37+00:00

BJP Women Protest: बिना चर्चा के बिल पास करना चाहती थी सरकार? इंदु वर्मा ने उठाए बड़े सवाल | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:15:05+00:00

Women's Reservation Bill Row : देश के नाम PM मोदी का संबोधन, क्या फिर आएगा महिला आरक्षण बिल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:03:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers