चकिया एसडीपीओ संतोष कुमार सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में साइबर फ्रॉड की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक एटीएम के पास घूम रहा है. जांच के दौरान जब पुलिस ने अंकित कुमार को हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ.
Snake prank killed Friend: एक छोटा सा मजाक कितना खतरनाक हो सकता है, यह इस घटना से समझा जा सकता है. चेन्नई पल्लावरम में शराब पार्टी के दौरान सांप का मजाक करना भारी पड़ गया और खूनी खेल शुरू हो गया. इसमें 27 वर्षीय विग्नेश की पत्थर से हत्या हो गई.
Virat Kohli Controversy: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक बार फिर इंस्टाग्राम पर उनके एक 'लाइक' ने कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दे दिया। जर्मन मॉडल और कंटेंट क्रिएटर LizLaz की एक फोटो को लाइक करने और फिर अनलाइक करने की घटना ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। अब इसपर खुद मॉडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मॉडल बोलीं- 'मैं खुश थी...' इस घटना से अचानक पॉपुलर होने पर लिजलैज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “यह बहुत ही चौंकाने वाला था क्योंकि मैं सुबह उठी और फिर हर जगह मेरी ही चर्चा थी। मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने तस्वीर को कब लाइक किया, मुझे तो खबरों से ही पता चला। कई लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में छपे लेख देखे और मुझे डीएम में भेजे। मुझे आज बहुत सारे मैसेजेस मिले, लोग इस बात को लेकर बहुत उत्साहित थे।”
Virat Kohli liked LizLaz photo
'लाइक' और फिर 'अनलाइक' पर क्या बोलीं? कोहली द्वारा पोस्ट अनलाइक करने पर लिज़लाज़ ने कहा- "मुझे सच में उनके लिए थोड़ा दुख हुआ। मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने इसे लाइक किया, लेकिन फिर उनके अनलाइक करने पर मुझे थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों ने इस पर ध्यान कैसे दिया, इसे खबर कैसे बना दिया... शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं और उनके समर्थन की सराहना करती हूं।"
कैसे शुरू हुआ मामला? यह पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया यूज़र्स ने नोटिस किया कि विराट कोहली ने लिज़लाज़ की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। देखते ही देखते यह छोटी-सी घटना वायरल हो गई और मीम्स व चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे पहले हुए अवनीत कौर वाले “लाइक” विवाद से भी जोड़कर देखा।