Responsive Scrollable Menu

CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए ये अनुभवी तेज गेंदबाज

IPL 2026 : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खेली जा रही है. इस 19वें सीजन के अब तक कुल 23 मैच खेले जा चुके हैं. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा है. टीम ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे 3 मैचों में लगातार हार मिली थी. इसके बाद उसने अपने अंतिम 2 मैच जीत हैं. इस सबके बीच अब सीएसके को बड़ा झटका लगा है. इससे बीच टूर्नामेंट में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस पांच बार की चैंपियन टीम की कमर टूट गई है. 

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज खलील अहमद आईपीएल 2026 से चोट के चलते बाहर हो गए हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार 28 वर्षीय खलील अहमद हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ये सीएसके की टीम के लिए बड़ा झटका है. सीएसके और आईपीएल की ओर से अभी उनके आईपीएल 2026 से बाहर होने की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

खलील अहमद को चोट पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बॉलिंग करते हुए लगी थी. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में अपना आखिरी ओवर डालते हुए उन्हें जांघ के पीछे के हिस्से में खिचाव की दिक्कत हुई थी. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबकि उनकी चोट काफी गंभीर बताई जा रही है.

इस सीजन बेरंग रहे खलील

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में खेलते हुए अब तक खलील अहमद ने 5 मैचों में कुल 2 विकेट हासिल किए थे. इस दौरान उन्होंने 101 बॉल डाली और 146 रन दिए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 1/24 रहा है. उन्होंने 8.67 की इकोनॉमी के साथ रन खर्च किए हैं. 

खलील अहमद का आईपीएल करियर

खलील अहमद ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कुल 76 मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 2018 में किया था. उनके नाम आईपीएल में कुल 91 विकेट दर्ज हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/21 रहा है. वो आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (2016), सनराइजर्स हैदराबाद (2018-2021), दिल्ली कैपिटल्स (2022-2024) और चेन्नई सुपर किंग्स (2025-से अब तक) खेले हैं.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां! अहमद शहजाद ने अपने ही मुल्क की लगाई क्लास, IPL पर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल

Continue reading on the app

जब किसान बनकर करोड़ों के कर्ज में डूब गए थे साराभाई फेम राजेश कुमार, बेटे के स्कूल के बाहर बेचनी पड़ी थी सब्जियां

Rajesh Kumar on Struggle: कोरोना महामारी में आम जनता हो या फिर स्टार्स हर किसी ने मुसीबत का सामना किया था. कई लोगों को अपनी नौकरी गवानी पड़ी तो सेलेब्स के हाथ में भी काम नहीं था. ऐसा ही कुछ सैयारा फेम राजेश कुमार के साथ भी हुआ था. वो अचानक एक्टिंग छोड़कर बिहार में खेती करने लगे.  किसान बनकर उन्हें भारी नुकसान हुआ. उनपर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज था. जिस वजह से उन्होंने अपनी कार बेची, इतना ही नहीं  बेटे के स्कूल के बाहर सब्जियां तक बेचनी पड़ी थी.

किसान बनकर हुआ करोड़ों का कर्ज

राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने 'अफताब पंटू' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन पर 2 करोड़ का कर्ज हो गया था. एक्टर ने कहा- 'महामारी के दौरान जब खेती शुरू की, लेकिन अनुभव की कमी की वजह से उम्मीद के मुताबिक नहीं चली और कर्ज में डूब गया. जब मैंने बताया कि मैं खेती कर रहा हूं, दिवालिया हो गया हूं. उस वक्त जब लोग मुझे ऑटो से जाते देखते थे तो कहते थे- बेचारा, कार नहीं खरीद सकता, ऑटो में जा रहा है'. अब जब मैं ऑटो में जाता हूं, इतनी मेहनत के बाद तो लोग कहते हैं 'डाउन टू अर्थ' है.' 

ये भी पढ़ें- शूटिंग करते हुए अचानक डूबने लगी थी ये 'विश्वसुंदरी', अक्षय कुमार ने लगा दी थी समुद्र में छलांग

 

बेटे के स्कूल के बाहर बेचनी पड़ी थी सब्जियां

बता दें, एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि ऑर्गेनिक फार्मिंग के चलते उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा था. उन्होंने अपने बेटे के स्कूल के बाहर सब्जियां भी बेची थीं. उन्होंने कहा था- 'उसी वक्त मेरी ईएमआई भी बाउंस होने लगी थी. क्रेडिट कार्ड एजेंट घर आने लगे थे. बहुत कर्ज हो गया था. हमें फार्म छोड़ना पड़ा.' इस दौरान उनके परिवार ने उन्हें सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा था- 'जब मैं खेती को लेकर जुनूनी हो गया, मेरी बहनें जो पिछले 25 साल से अमेरिका और फिनलैंड में रह रही हैं, मुझे जॉइन करने का फैसला किया.

आर्थिक मजबूरी की वजह से नहीं बेची गाड़ी

राजेश ने ये भी बताया था कि उन्होंने पैसों की तंगी की वजह से गाड़ी नहीं बेची थी बल्कि मुंबई के ट्रैफिक से परेशान होकर बेची था. राजेश ने कहा था- 'मैंने ट्रैफिक की वजह से अपनी कार बेची. मैं केवल लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करता हूं. यहां तक कि शूट के लिए भी मैं ओला या उबर लेता हूं. मुझे वो ज्यादा पसंद है. जब उनसे पूछा गया कि क्या ड्राइवर उन्हें पहचान लेते हैं, तो उन्होंने कहा, 'फिर वो सेल्फी लेते हैं. ऑटो ड्राइवर भी साथ में सेल्फी लेते हैं.' 

अब बचा है बस इतना कर्ज

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि अब उनके कर्ज की रकम में से सिर्फ 20 लाख रुपये बाकी हैं. उन्होंने कर्ज की ज्यादातर रकम चुका दी है. वहीं, अब उन्होंने एक्टिंग में भी वापसी कर ली है. पिछले साल उन्हें अहान पांडे (Ahaan Pandey) संग  फिल्म 'सैयारा' में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने अनीत पड्डा (Aneet Padda) के पिता का रोल प्ले किया था. वहीं, अब वो वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- Naagin 7 की इस एक्ट्रेस के साथ 'भाई' ने की थी गंदी हरकत, अबॉर्शन के लिए खाया था पपीता

Continue reading on the app

  Sports

सरपंच साहब की खुली चुनौती, इस बार ट्रॉफी से कम कुछ नहीं, श्रेयस अय्यर ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का सीक्रेट

IPL 2026 Shreyas Iyer statement: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम दमदार खेल का प्रदर्शन कर रही है. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि बेशक अच्छी शुरुआत हुई है, लेकिन उनका फोकस वर्तमान पर है, बीते हुए मैच पर नहीं. पंजाब इस सीजन में अभी अजेय है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जमी हुई है. Sat, 18 Apr 2026 18:02:43 +0530

  Videos
See all

Superfast News LIVE: फटाफट अंदाज में देखिए आज की बड़ी खबरें | US-Iran Conflict | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:10:39+00:00

Breaking News: हाईकोर्ट ने राहुल के खिलाफ FIR के आदेश को रोका | Rahul Gandhi dual citizenship case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:45+00:00

Delhi में BJP महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Women Reservation Bill की विफलता पर Congress को घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:06+00:00

Tamil Nadu: Rahul Gandhi के हेलिकॉप्टर की हुई जांच #rahulgandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:08:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers