Responsive Scrollable Menu

जब किसान बनकर करोड़ों के कर्ज में डूब गए थे साराभाई फेम राजेश कुमार, बेटे के स्कूल के बाहर बेचनी पड़ी थी सब्जियां

Rajesh Kumar on Struggle: कोरोना महामारी में आम जनता हो या फिर स्टार्स हर किसी ने मुसीबत का सामना किया था. कई लोगों को अपनी नौकरी गवानी पड़ी तो सेलेब्स के हाथ में भी काम नहीं था. ऐसा ही कुछ सैयारा फेम राजेश कुमार के साथ भी हुआ था. वो अचानक एक्टिंग छोड़कर बिहार में खेती करने लगे.  किसान बनकर उन्हें भारी नुकसान हुआ. उनपर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज था. जिस वजह से उन्होंने अपनी कार बेची, इतना ही नहीं  बेटे के स्कूल के बाहर सब्जियां तक बेचनी पड़ी थी.

किसान बनकर हुआ करोड़ों का कर्ज

राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने 'अफताब पंटू' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन पर 2 करोड़ का कर्ज हो गया था. एक्टर ने कहा- 'महामारी के दौरान जब खेती शुरू की, लेकिन अनुभव की कमी की वजह से उम्मीद के मुताबिक नहीं चली और कर्ज में डूब गया. जब मैंने बताया कि मैं खेती कर रहा हूं, दिवालिया हो गया हूं. उस वक्त जब लोग मुझे ऑटो से जाते देखते थे तो कहते थे- बेचारा, कार नहीं खरीद सकता, ऑटो में जा रहा है'. अब जब मैं ऑटो में जाता हूं, इतनी मेहनत के बाद तो लोग कहते हैं 'डाउन टू अर्थ' है.' 

ये भी पढ़ें- शूटिंग करते हुए अचानक डूबने लगी थी ये 'विश्वसुंदरी', अक्षय कुमार ने लगा दी थी समुद्र में छलांग

 

बेटे के स्कूल के बाहर बेचनी पड़ी थी सब्जियां

बता दें, एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि ऑर्गेनिक फार्मिंग के चलते उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा था. उन्होंने अपने बेटे के स्कूल के बाहर सब्जियां भी बेची थीं. उन्होंने कहा था- 'उसी वक्त मेरी ईएमआई भी बाउंस होने लगी थी. क्रेडिट कार्ड एजेंट घर आने लगे थे. बहुत कर्ज हो गया था. हमें फार्म छोड़ना पड़ा.' इस दौरान उनके परिवार ने उन्हें सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा था- 'जब मैं खेती को लेकर जुनूनी हो गया, मेरी बहनें जो पिछले 25 साल से अमेरिका और फिनलैंड में रह रही हैं, मुझे जॉइन करने का फैसला किया.

आर्थिक मजबूरी की वजह से नहीं बेची गाड़ी

राजेश ने ये भी बताया था कि उन्होंने पैसों की तंगी की वजह से गाड़ी नहीं बेची थी बल्कि मुंबई के ट्रैफिक से परेशान होकर बेची था. राजेश ने कहा था- 'मैंने ट्रैफिक की वजह से अपनी कार बेची. मैं केवल लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करता हूं. यहां तक कि शूट के लिए भी मैं ओला या उबर लेता हूं. मुझे वो ज्यादा पसंद है. जब उनसे पूछा गया कि क्या ड्राइवर उन्हें पहचान लेते हैं, तो उन्होंने कहा, 'फिर वो सेल्फी लेते हैं. ऑटो ड्राइवर भी साथ में सेल्फी लेते हैं.' 

अब बचा है बस इतना कर्ज

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि अब उनके कर्ज की रकम में से सिर्फ 20 लाख रुपये बाकी हैं. उन्होंने कर्ज की ज्यादातर रकम चुका दी है. वहीं, अब उन्होंने एक्टिंग में भी वापसी कर ली है. पिछले साल उन्हें अहान पांडे (Ahaan Pandey) संग  फिल्म 'सैयारा' में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने अनीत पड्डा (Aneet Padda) के पिता का रोल प्ले किया था. वहीं, अब वो वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- Naagin 7 की इस एक्ट्रेस के साथ 'भाई' ने की थी गंदी हरकत, अबॉर्शन के लिए खाया था पपीता

Continue reading on the app

पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां! अहमद शहजाद ने अपने ही मुल्क की लगाई क्लास, IPL पर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल

IPL VS PSL : इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेली जा रही है. इन दोनों टी20 लीग का लगातार कंपेरिजन हो रहा है. खिलाड़ी और क्रिकेट जगत के जानकार भी अक्सर इस चीज पर अपनी राय देते हैं. पाकिस्तान में लगातार भारत और आईपीएल की बातें की जा रही है, जबकि भारत में पाकिस्तान या फिर पीएसएल की बातें नहीं हो रही हैं. इन बातों को और ज्यादा हवा पाकिस्तान मीडिया के द्वारा दिया जा रहा है. 

पाकिस्तान की मीडिया और वहां के लोग बार बार खिलाड़ियों से और कोचों से ये सवाल पूछ रहे हैं कि पाकिस्तान सुपर लीग बेहतर है. या फिर इंडियन प्रीमियर लीग अच्छी है. इसके साथ ही वो उन खिलाड़ियों के अक्सर टारगेट कर रहे हैं, जो पाकिस्तान सुपर लीग और इंडियन प्रीमयिर लीग दोनों में खेल चुके हैं. 

पाकिस्तान मीडिया पीएसएल के मैचों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईपीएल के सवाल लगातार पूछ रहा है. वो खिलाड़ियों से पीएसएल छोड़कर आईपीएल में खेलने और फिर से पीएसएल में खेलने को लेकर भी बेतुके सवाल कर रहा है. इसके साथ ही आईपीएल खेल चुके खिलाड़ियों से पीएसएल या आईपीएल कौन सी लीग अच्छी है. इस तरह के सवाल कर रहा है.

अहमद शहजाद ने लगाई क्लास

अब इन सभी सवालों पर पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने बड़ा बयान दिया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहजाद पाकिस्तान के उन्ही मीडियाकर्मियों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान के अहमद शहजाद खुद अपने मुल्क के लोगों को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें उनकी कमियों से वाखिफ करा रहे हैं.

शहजाद ने अपनी वीडियो में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस के साथ हुई घटना का जिक्र किया है. उनसे एक पाकिस्तानी रिपोटर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, आप पिछले साल पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने चले गए थे, अब आप वापस पीएसएल खेल रहे हैं, क्योंकि आपको आईपीएल में नहीं लिया गया तो कैसा लग रहा है. इस पर मेंडिस ने कोई जबाव नहीं दिया था.

वहीं साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज राइली रूसो से जब पूछा गया था कि पीएसएल या आईपीएल कौन बेहतर है. तो उन्होंने आईपीएल को एक मूवी की तरह बता दिया है. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को कॉम्पटेटिव क्रिकेट बताया था. उनके इस बयान की भारत में काफी आलोचना हुई थी.

क्रिकेटर्स को फंसाते हैं पाकिस्तानी

पाकिस्तान के तमाम क्रिकेटर और मीडियाकर्मी भारत और आईपीएल के नाम पर अपनी रोटी सेंक रहे हैं. वो भारत के नाम पर टीआरपी बटोर रहे हैं. इसके साथ ही आईपीएल का सवाल पूछ-पूछ कर खिलाड़ियों को दोहरी स्थिति में डालते हैं. क्योंकि वो जिस लीग में खेल रहे हैं, उनकी बुराई कैसे कर सकते है. वहीं जिस लीग में वो पहले खेल चुके हैं और आगे भी खेल सकते हैं. उसके बारे में वो बुरा बोलना नहीं चाहते हैं. इस सबके बीच खिलाड़ी फंस जाते हैं और पाकिस्तान के लोग इसका फायदा उठाते हैं और उन पर आईपीएल या पीएसएल में से एक को चुनने का दवाब बनाते हैं.

ये भी पढ़ें : 'मैं अभी ठीक नहीं हूं, मेरे घुटने में दर्द...' विराट कोहली ने इंजरी पर दिया बड़ा बयान, बढ़ाई फैंस की चिंता

Continue reading on the app

  Sports

4 गेंदों पर चाहिए थे 13 रन... गेंदबाज पर भारी पड़ा बल्लेबाज, अकेले अपने दम पर पलट दिया मैच

RCB vs DC IPL 2026 match highlight: डेविड मिलर ने तीन गेंदों पर आरसीबी से मैच छीन लिया.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली ने आखिरी ओवर में आरसीबी को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की. Sat, 18 Apr 2026 19:45:48 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War: ईरान ने फिर शुरू किया 'वॉर गेम', क्या अब शुरू होगा बड़ा युद्ध? | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:02+00:00

PM Modi के संबोधन को लेकर हलचल तेज़! #pmmodi #womenreservationbill #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:43:07+00:00

Iran US Israel War: ट्रंप का दावा झूठा! ईरान ने दो टूक कहा— 'यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:00+00:00

आज रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे प्रधानमंत्री? #narendramodi #pmmodi #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:44:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers