Responsive Scrollable Menu

सोने-चांदी के भाव में तेजी, जंग खत्म होने की उम्मीद के बीच खरीदें या करें इंतजार

MCX पर गोल्ड का भाव ₹1,54,668 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के रेट भी ₹2,55,735 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अक्षय तृतीया भी नजदीक है। ऐसे में सोने-चांदी में अभी खरीदारी में कितनी समझदारी है? 

Continue reading on the app

ट्रंप के 'संदेशवाहक' बने आसिम मुनीर: अमेरिका का मैसेज लेकर ईरानी 'सुप्रीम लीडर' के दरबार में हाजिर हुए पाक आर्मी चीफ

मिडिल-ईस्ट में जारी महायुद्ध के बीच कूटनीति की सबसे बड़ी हलचल पाकिस्तान और ईरान के बीच देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर एक हाई-लेवल डेलिगेशन के साथ अचानक ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच गए हैं।

यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई करीब 21 घंटे की मैराथन बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई थी। आसिम मुनीर के साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी इस डेलिगेशन का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि मुनीर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक विशेष और 'अंतिम' शांति प्रस्ताव लेकर तेहरान पहुँचे हैं।

​मध्यस्थ की भूमिका में पाकिस्तान: 21 घंटे की चर्चा का अगला पड़ाव 
​इस्लामाबाद में हाल ही में वाशिंगटन और तेहरान के बीच दशकों की सबसे हाई-लेवल बातचीत हुई थी। हालांकि, उस चर्चा में कोई आधिकारिक समझौता नहीं हो पाया, लेकिन बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद भी नहीं हुए।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने पुष्टि की है कि रविवार को ईरानी डेलिगेशन के तेहरान लौटने के बाद से ही पाकिस्तान के जरिए लगातार संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है। आसिम मुनीर की इस यात्रा का मुख्य मकसद दोनों पक्षों के बीच कड़वाहट को कम करना और बातचीत के अगले दौर के लिए जमीन तैयार करना है।

​ट्रंप के मिले-जुले संकेत: "अगले दो दिनों में कुछ बड़ा हो सकता है" 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम पर बेहद सस्पेंस भरा बयान दिया है। उन्होंने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "अगले दो दिनों में कुछ बड़ा हो सकता है, बातचीत के लिए पाकिस्तान लौटने की पूरी संभावना है।"

ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भूमिका की जमकर तारीफ की और उन्हें इस बातचीत को मुमकिन बनाने के लिए 'शानदार' बताया। ट्रंप ने यहाँ तक संकेत दिया कि यह युद्ध अपने अंत के बहुत करीब हो सकता है। हालांकि, कूटनीतिक हलचल के बीच पेंटागन ने मिडिल-ईस्ट में 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर दबाव भी बरकरार रखा है।

​ईरान की 'रेड लाइन्स': "दबाव में नहीं होगा कोई समझौता" 
तेहरान पहुँचने पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, लेकिन साथ ही अपनी शर्तों को भी दोहराया। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह कुछ 'रेड लाइन्स' से पीछे नहीं हटेगा।

इस्माइल बाक़ाई ने कड़े शब्दों में कहा कि यूरेनियम संवर्धन का अधिकार निर्विवाद है और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग का अधिकार दबाव या युद्ध के जरिए छीना नहीं जा सकता। ईरान ने संकेत दिया है कि वह संवर्धन के 'स्तर' और 'प्रकार' पर चर्चा के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन पूरी तरह सरेंडर करना उसे मंजूर नहीं है।

​मिशन का लक्ष्य: क्या मान जाएगा ईरान?आसिम मुनीर का यह दौरा केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि एक 'संकट मोचक' की भूमिका है। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करे और मिसाइल परीक्षणों पर रोक लगाए। वहीं, ईरान की मांग है कि उस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाए जाएं और युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई ऐसा 'मिडल ग्राउंड' संभव है जो दोनों पक्षों को मंजूर हो।

​अगर आसिम मुनीर का यह 'मैसेंजर मिशन' सफल होता है, तो मिडिल-ईस्ट में जल्द ही सीजफायर देखने को मिल सकता है।

लेकिन यदि ईरान ने ट्रंप की कड़ी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया, तो क्षेत्र में तनाव एक नए और घातक स्तर पर पहुँच सकता है। पूरी दुनिया की नजरें अब तेहरान से आने वाले अगले 48 घंटों के बयानों पर टिकी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

SRH Captain ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- अच्छी पिच थी, हमारी Batting और बेहतर होनी चाहिए थी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा।

उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। किशन ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो यह शानदार होता है क्योंकि वे अपने नयी योजना के साथ आते हैं। उन्हें बखूबी काम ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और हम 30-40 रन पीछे रह गए। हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे। हम अंक तालिका की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है। हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं।

Sun, 19 Apr 2026 15:16:51 +0530

  Videos
See all

Breaking News : राजस्थान के भिवाड़ी में हुआ बहुत बड़ा हादसा! | Fire Accident | Rajasthan Fire | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:30+00:00

Navneet Rana Viral: 'तुम्हारे गिरेबान में..' गुस्से से लाल हो गईं नवनीत राणा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:08:05+00:00

Kangana Ranaut On Mamata Banerjee: ममता नंदीग्राम के नाम से डरती-कंगना रनौत #kangnaranaut #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:16+00:00

PM Modi News : अन्नामलाई ने पीएम मोदी के कान में क्या कहा ? #annamalai #pmmodi #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:06:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers