Responsive Scrollable Menu

अधिकारी के घर काम करने वाली लड़की की पीट-पीटकर हत्या, रांची में वारदात

रांची के एक इलाके में एक 16 साल की एक घरेलू सहायिका की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। 

Continue reading on the app

अमेरिका के 60 मेडिकल संस्थानों में ‘पाक-कला’ कोर्स में:सिर्फ डाइट नहीं बदलेंगे डॉक्टर, खाना बनाने का तरीका बताकर भी बीमारी दूर करेंगे

लॉरेन एस्टेस के हाथ बहुत सधे हुए हैं। टफ्ट्स मेडिकल स्कूल की यह छात्रा जब सुआ की पत्तियों को काटती है, तो एकाग्रता वैसी ही होती है जैसी सर्जन की ऑपरेशन थिएटर में। लॉरेन का सपना एक दिन बच्चों की सुरक्षित डिलीवरी कराना है, पर अभी प्राथमिकता कुछ और है... बेहतरीन ‘छोले’ बनाना। लॉरेन अकेली नहीं है। साथ में 14 और छात्र-जो भविष्य के डॉक्टर, डेंटिस्ट व डाइटिशियन हैं, इन दिनों रसोई में पसीना बहा रहे हैं। यह आम कुकिंग क्लास नहीं है, बल्कि टफ्ट्स यूनिवर्सिटी का ‘कलिनरी मेडिसिन’ कोर्स है। अमेरिका के 60 से ज्यादा मेडिकल संस्थानों में यह पाठ्यक्रम अपनाया जा रहा है, जहां डॉक्टरों को किताबी पोषण ही नहीं, बल्कि रसोई साक्षरता भी सिखाई जा रही है। इसका मुख्य विचार ‘फूड इज मेडिसिन’ (भोजन ही औषधि है) अभियान को बढ़ावा देना है, ताकि डॉक्टर सिर्फ डाइट बदलने की सलाह ही न दें, बल्कि उन्हें यह भी समझा सकें कि स्वस्थ भोजन कैसे बनाएं। यानी सिर्फ ये बताना काफी नहीं है कि खाना सेहत के लिए अच्छा है। उन्हें सीखना होगा कि डायबिटीज, किडनी व दिल के रोगों में कौन सी सब्जी दवा की तरह काम कर सकती है। रिटायर्ड पुलिस अफसर चक सेल्फ इस बदलाव के बड़े गवाह हैं। 4 साल पहले उन्हें डायबिटीज व दिल की बीमारी ने इस कदर जकड़ा था कि पैर काटने तक की नौबत आ गई थी। इंसुलिन इंजेक्शन जिंदगी का हिस्सा बन चुके थे। डॉक्टर ने दवाइयों के साथ-साथ ‘मेडिकली टेलर्ड भोजन’ का पर्चा लिखा। चक बताते हैं,‘डॉक्टर्स ने मुझे वह खिलाया जो हमारे पूर्वज खाते थे- बीन्स, दालें, मोटा अनाज।’ नतीजे चमत्कारिक थे। चक का वजन घटा, शुगर लेवल सुधरा और दवाइयां कम हो गई। वे कहते हैं, भोजन ने मुझे फिर से जीना सिखाया।’ यह बदलाव डॉक्टरों को भी बदल रहा है। शेफ मिशेल निशन कहते हैं,‘कई डॉक्टर ‘टॉप शेफ’ जैसे कुकिंग शो के दीवाने हो गए हैं।’ जब एक डॉक्टर करछुल थामता है, तो वह इलाज की नई परिभाषा लिखता है, जहां स्वास्थ्य की नींव अस्पताल के बेड पर नहीं, बल्कि रसोई में रखी जाती है। यह पहल ऐसी मेडिकल व्यवस्था की शुरुआत है, जहां डॉक्टर ​सिर्फ,‘बीमारी का इलाज’ नहीं, बल्कि ‘पूर्ण स्वास्थ्य का निर्माण’ करेंगे। जैसे इन दिनों लॉरेन प्रोजेक्ट के लिए हैती की गर्भवती महिला के लिए भिंडी और मसूर की दाल मिलाकर कुछ नया रच रही हैं जो उसकी सांस्कृतिक पसंद के करीब हो और साथ ही भ्रूण के विकास के लिए जरूरी तत्वों से भरपूर भी हो। शोध भी यही बताते हैं कि यदि डॉक्टर खुद खाना पकाने के बारे में जानते हैं, तो वे इलाज में भोजन को प्रभावी उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर आश्वस्त होते हैं। सलाह काफी नहीं, पूरी जानकारी होना जरूरी कलिनरी मेडिसिन कोर्स की डायरेक्टर नादिन तासाबेजी कहती हैं,‘मरीज को प्रोटीन खाने की सलाह देना काफी नहीं है। डॉक्टर को उस वस्तु के दाम, पकाने में लगने वाला समय और वह मरीज के स्वाद व परंपरा की अनुसार हैं भी या नहीं... पता होना चाहिए।’

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: टिम डेविड ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा, सहवाग सहित कई दिग्गज छूटे पीछे

आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है और वीरेंद्र सहवाग जैसी दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने सहवाग ही नहीं बल्कि हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
दिल्ली के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की टीम अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने उन पर शिकंजा कसा। डेविड, जो पूरे टूर्नामेंट में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे थे, वे भी मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया और आईपीएल की खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

टिम डेविड ने आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था। लिस्ट में अब डेविड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 560 गेंदों पर ये कमाल कर दिखाया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। सूची में वीरेंद्र सहवाग, फिल साल्ट, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन का भी नाम शामिल है। 
Sat, 18 Apr 2026 18:21:00 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu: Rahul Gandhi के हेलिकॉप्टर की हुई जांच #rahulgandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:08:43+00:00

Heartwarming Moment of Success: बेटी के टॉपर बनते ही गले लग रो पड़ी माँ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:15:03+00:00

Delhi में BJP महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Women Reservation Bill की विफलता पर Congress को घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:06+00:00

Superfast News LIVE: फटाफट अंदाज में देखिए आज की बड़ी खबरें | US-Iran Conflict | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:10:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers