सैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए:रघुवंशी-रहाणे के कैच ड्रॉप, नूर के 3 विकेट से पलटा मैच; मोमेंट्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स रहे। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की, लेकिन उनका बैट छूटा और बाद में कार्तिक त्यागी की गेंद पर बोल्ड हो गए। मैच में अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे के आसान कैच छूटे और उन्हें जीवनदान मिला। नूर अहमद ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख चेन्नई की ओर मोड़ दिया। CSK Vs KKR मैच के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली 3 बॉल पर तीन चौके लगाए संजू सैमसन ने CSK की पारी के पहले ओवर में वैभव अरोरा की बॉल पर लगातार 3 चौके लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल बाउंड्री के बाहर भेजी। 2. सैमसन का बैट छूटा 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर संजू सैमसन का बैट हाथ से छूट गया। पुल शॉट में पसीने से बैट फिसलकर मिड-विकेट की ओर गया। बॉल लॉन्ग ऑन की तरफ गई और बल्लेबाजों ने एक रन लिया। 3. कार्तिक की 148 किमी/घंटा रफ्तार की गेंद पर संजू बोल्ड 11.2 ओवर में कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन को 48 रन पर बोल्ड कर दिया। 148 किमी/घंटा की बॉल लेंथ पर पड़ी और अंदर आई। सैमसन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन कनेक्ट नहीं कर सके और स्टंप्स बिखर गए। 4. ऋतुराज से नरेन का कैच छूटा चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर ऋतुराज गायकवाड से सुनील नरेन का कैच छूट गया। नरेन ने अंशुल कम्बोज की बॉल मिड ऑफ में खेली, लेकिन गायकवाड आसान कैच नहीं पकड़ सके। नरेन 24 रन बनाकर कैच आउट हुए। 5. ब्रेविस ने रघुवंशी का कैच छोड़ा, सिक्स मिला 7.3 ओवर में अकील हुसैन की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। लॉन्ग-ऑन पर डेवाल्ड ब्रेविस कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद हाथ से लगकर बाउंड्री पार गई और सिक्स मिला। 6. सरफराज ने रहाणे को जीवनदान दिया 9.2 ओवर में अकील की गेंद पर अजिंक्य रहाणे का कैच सरफराज खान ने छोड़ दिया। डीप मिड-विकेट से दौड़ते हुए सरफराज ने दोनों हाथों से कोशिश की, लेकिन गेंद छूट गई और रहाणे को जीवनदान मिला। 7. नूर अहमद के 3 विकेट ने पलटा मैच नूर अहमद ने दो ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 11वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। 5वीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे एक्स्ट्रा कवर पर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट हुए। इसके साथ नूर ने IPL में अपने 50 विकेट पूरे किए। अगली ही गेंद पर कैमरन ग्रीन बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। इसके बाद 13वें ओवर की आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह बड़ा शॉट खेलते हुए शिवम दुबे के हाथों कैच आउट हो गए।
IPL में आज बेंगलुरु vs लखनऊ:होमग्राउंड पर LSG को अबतक नहीं हरा सकी RCB, जीतकर टेबल टॉपर बनने का मौका
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। RCB अपने होमग्राउंड पर LSG को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 में जीत मिली है। RCB हेड टु हेड में आगे बेंगलुरु और लखनऊ के बीच अब तक 6 IPL मैच खेले गए। 4 में RCB और महज 2 में LSG को जीत मिली। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। आज का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां RCB ने 18.4 ओवर में ही 230 रन चेज कर लिए थे। पाटीदार के पास टॉप स्कोरर बनने का मौका RCB के लिए कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और फिल सॉल्ट बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। पाटीदार 2 फिफ्टी के सहारे 195 रन बनाकर टूर्नामेंट के चौथे टॉप स्कोरर हैं। वे 30 रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। गेंदबाजों में जैकब डफी 6 विकेट लेकर टीम के नंबर-1 बॉलर हैं। LSG के बैटर्स आउट ऑफ फॉर्म लखनऊ का कोई भी बैटर टूर्नामेंट में 110 रन नहीं बना सका है। टॉप स्कोरर ऐडन मार्करम लीग के बाकी बैटर्स में 30वें नंबर पर हैं। कप्तान ऋषभ पंत भी एक ही फिफ्टी लगा सके। इन दोनों के अलावा कोई 100 रन भी नहीं बना सका। गेंदबाजों में जरूर प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी ने कमाल दिखाया है। हाई स्कोरिंग है चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम हाई स्कोरिंग है। यहां इस सीजन 2 मैच खेले गए। जिसकी चारों पारियों में 200 प्लस रन बने। पहले मैच में SRH ने 201 रन बनाए, RCB ने 15.4 ही ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। दूसरे मैच में RCB ने 250 रन बना दिए, जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी। बारिश नहीं होगी बेंगलुरु में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रहेगी। टेम्परेचर जरूर 22 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, मैच के दौरान इसके 28 डिग्री तक आने की संभावना है। बेंगलुरु में ओस रहती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा। LSG: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















