रामायण के सेट पर राम-रावण का नहीं हुआ आमना-सामना, यश ने खोला फिल्म का बड़ा राज
Yash on Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला लुक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें लोगों को भगवान राम यानि रणबीर के किरदार की झलक देखने को मिली थी. वहीं, अंत में पीछे से रावण भी नजर आया था, जिसका रोल यश निभा रहे हैं. अब यश ने शूटिंग सेट से जुड़ा किस्सा शेयर किया और बताया कि फिल्म में राम और रावण मिलने वाले ही नहीं हैं.
नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना?
रणबीर कपूर के बाद अब यश यानी फिल्म के रावण ने रामायण के प्रमोशन की कमान संभाल ली है. यश ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) के साथ मिलकर Fandango संग खास बातचीत की. इस दौरान यश से पूछा गया कि फिल्म के सेट पर रणबीर कपूर संग उनका कैसा रिश्ता रहा है? इस पर एक्टर ने कहा दिलचस्प बात बताई कि वो दोनों फिल्म में साथ में स्क्रीन पर नहीं आए हैं.
ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रामायण का टीजर, भगवान राम के रोल में छाए रणबीर कपूर
यश ने रणबीर को लेकर क्या कहा?
यश ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा- 'जैसे की आप लोगों को पहले ही पता है कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. तो पहले पार्ट में मुझे लगता है कि रावण के तौर पर मेरा अपना अलग राज्य है और राम अपने राज्य में है, लेकिन हम एक बार मिले जरूर हैं और वह (रणबीर कपूर) बहुत ही शानदार एक्टर हैं. हमे लगता है कि हम दोनों के लिए हमारी म्यूचुअल रिस्पेक्ट है जो काम के लिए भी है. केमिस्ट्री की बात करे तो हम लोग एक बहुत ही बड़े और महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो हम सबका लक्ष्य एक ही है.
रणबीर संग कैसी है यश की केमिस्ट्री?
यश ने रणबीर कपूर संग अपनी केमिस्ट्री को लेकर कहा- 'हमारा विजन एक है इसलिए हमारी केमिस्ट्री में कोई परेशानी नहीं है. हम मजे कर रहे हैं.' वहीं, रामायण के बारे में बात करते हुए यश ने कहा कि - 'ये कहानी नई नहीं थी, ये सुनकर ही हम बड़े हुए हैं. इसलिए बाकि फिल्मों की कहानी की तरह इसे समझना नहीं पड़ा.' इसके अलावा यश ने ये भी कहा कि वो हमेशा रामायण में रावण का किरदार निभाना चाहते थे और उन्होंने उसे अपने तरीके से करने की पूरी कोशिश की है.
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज
रामायण दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. ऐसे में 'रामायण: पार्ट 1' की बात करे तो इसमें सितारों का एक बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा. रणबीर और यश के अलावा साई पल्लवी 'माता सीता' के रोल में नजर आएंगी, सनी देओल 'हनुमान', रवि दुबे 'लक्ष्मण' का किरदार निभाएंगे. वहीं, फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म दिवाली 2026 पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें- 'सब मर्जी से होता है...कोई दूध का धुला नहीं', Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट ने खोले इंडस्ट्री के टॉप सीक्रेट्स
मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 1,086 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 77,933 और निफ्टी 347 अंक या 1.46 प्रतिशत बढ़कर 24,189 पर था।
बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,112 अंक या 1.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,619 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 353 अंक या 2.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,115 पर था।
बाजार में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पिछले सप्ताहांत में अमेरिका-ईरान के बीच शांति के लिए समाप्त हुई वार्ता अगले दो दिनों में फिर से पाकिस्तान में शुरू हो सकती है।
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी भारतीय शेयर बाजार में बढ़ोतरी की एक वजह है। कच्चा तेल का दाम अब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.69 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.66 डॉलर प्रति बैरल पर था।
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद से अब तक कच्चे तेल का दाम 15 प्रतिशत से अधिक गिर गया है।
वैश्विक बाजारों में तेजी भी भारतीय शेयर बाजार में बढ़त की वजह है। सोल, टोक्यो, हांगकांग और जकार्ता के बाजार हरे निशान में थे। अमेरिका के बाजार भी मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे।
डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती भी शेयर बाजार में तेजी की एक वजह है। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 20 पैसे की तेजी के साथ खुला था।
इसके अलावा, इंडिया विक्स में गिरावट भी शेयर बाजार में तेजी की एक वजह है। खबर लिखे जाने तक यह 7.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.87 पर था।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















