Responsive Scrollable Menu

Andaman Sea Boat Tragedy | रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

अंडमान सागर से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों ने जानकारी दी है कि मलेशिया जा रही एक नाव के समुद्र में पलटने से कम से कम 250 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों में म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थी और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। यह घटना एक बार फिर उन जोखिमों को उजागर करती है, जिन्हें बेहतर भविष्य की तलाश में मजबूर लोग हर साल उठाते हैं। इस घटना के बाद किसी खोज अभियान की स्थिति बुधवार तक स्पष्ट नहीं हो सकी और न ही यह पता है कि नौका कब डूबी।

इसे भी पढ़ें: 4,000 करोड़ का बजट और 'रॉकी भाई' का जलवा! क्या 'Ramayana' तोड़ पाएगी KGF-2 के महा-रिकॉर्ड?

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि यह नाव टेकनाफ से रवाना हुई थी, जो बांग्लादेश के दक्षिणी जिले कॉक्स बाजार में स्थित है और इसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे जो मलेशिया जा रहे थे। एजेंसियों के अनुसार, अधिक भीड़, तेज हवाओं और उफनते समुद्र के कारण नाव का नियंत्रण बिगड़ गया और वह डूब गई। यूएनएचसीआर और आईओएम ने कहा कि यह घटना रोहिंग्या लोगों के लंबे समय से चले आ रहे विस्थापन और स्थायी समाधान के अभाव को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि म्यांमा के रखाइन प्रांत में जारी हिंसा के कारण रोहिंग्या शरणार्थियों की देश में सुरक्षित वापसी अनिश्चित बनी हुई है। साथ ही शरणार्थी शिविरों में सीमित मानवीय सहायता, शिक्षा और रोजगार तक सीमित पहुंच उन्हें जोखिम भरी समुद्री यात्राएं करने के लिए मजबूर कर रही है, जो अक्सर बेहतर वेतन और अवसरों के झूठे वादों पर आधारित होती हैं।

इसे भी पढ़ें: 4,000 करोड़ का बजट और 'रॉकी भाई' का जलवा! क्या 'Ramayana' तोड़ पाएगी KGF-2 के महा-रिकॉर्ड?

 

यूएनएचसीआर और आईओएम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए जीवन रक्षक सहायता सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय सहयोग और एकजुटता को मजबूत किया जाए। बांग्लादेश ने म्यांमा से आए 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण दे रखी है।

Continue reading on the app

रामायण के सेट पर राम-रावण का नहीं हुआ आमना-सामना, यश ने खोला फिल्म का बड़ा राज

Yash on Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला लुक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें लोगों को भगवान राम यानि रणबीर के किरदार की झलक देखने को मिली थी. वहीं, अंत में पीछे से रावण भी नजर आया था, जिसका रोल यश निभा रहे हैं. अब यश ने शूटिंग सेट से जुड़ा किस्सा शेयर किया और बताया कि फिल्म में  राम और रावण मिलने वाले ही नहीं हैं.

नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना?

रणबीर कपूर के बाद अब यश यानी फिल्म के रावण ने रामायण के प्रमोशन की कमान संभाल ली है. यश ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) के साथ मिलकर Fandango संग खास बातचीत की. इस दौरान यश से पूछा गया कि फिल्म के सेट पर रणबीर कपूर संग उनका कैसा रिश्ता रहा है? इस पर एक्टर ने कहा दिलचस्प बात बताई कि वो दोनों फिल्म में साथ में स्क्रीन पर नहीं आए हैं. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रामायण का टीजर, भगवान राम के रोल में छाए रणबीर कपूर

यश ने रणबीर को लेकर क्या कहा?

यश ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा- 'जैसे की आप लोगों को पहले ही पता है कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. तो पहले पार्ट में मुझे लगता है कि रावण के तौर पर मेरा अपना अलग राज्य है और राम अपने राज्य में है, लेकिन हम एक बार मिले जरूर हैं और वह (रणबीर कपूर) बहुत ही शानदार एक्टर हैं. हमे लगता है कि हम दोनों के लिए हमारी म्यूचुअल रिस्पेक्ट है जो काम के लिए भी है. केमिस्ट्री की बात करे तो हम लोग एक बहुत ही बड़े और महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो हम सबका लक्ष्य एक ही है.

रणबीर संग कैसी है यश की केमिस्ट्री?

यश ने रणबीर कपूर संग अपनी केमिस्ट्री को लेकर कहा- 'हमारा विजन एक है इसलिए हमारी केमिस्ट्री में कोई परेशानी नहीं है. हम मजे कर रहे हैं.' वहीं, रामायण के बारे में बात करते हुए यश ने कहा कि - 'ये कहानी नई नहीं थी, ये सुनकर ही हम बड़े हुए हैं. इसलिए बाकि फिल्मों की कहानी की तरह इसे समझना नहीं पड़ा.' इसके अलावा यश ने ये भी कहा कि वो हमेशा रामायण में रावण का किरदार निभाना चाहते थे और उन्होंने उसे अपने तरीके से करने की पूरी कोशिश की है. 

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज

रामायण दो पार्ट में रिलीज होने वाली है.  ऐसे में 'रामायण: पार्ट 1' की बात करे तो इसमें सितारों का एक बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा. रणबीर और यश के अलावा साई पल्लवी 'माता सीता' के रोल में नजर आएंगी, सनी देओल 'हनुमान', रवि दुबे 'लक्ष्मण' का किरदार निभाएंगे. वहीं, फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म दिवाली 2026 पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 'सब मर्जी से होता है...कोई दूध का धुला नहीं', Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट ने खोले इंडस्ट्री के टॉप सीक्रेट्स

 

Continue reading on the app

  Sports

KKR की लगातार हार से निराश कप्तान Ajinkya Rahane, फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 32 रनों की हार ने केकेआर कैंप में हलचल मचा दी है। एक तरफ बीसीसीआई का जुर्माना और दूसरी तरफ लगातार हार, कप्तान अजिंक्य रहाणे की मुश्किलें बढ़ी गई है। 

केकेआर की टीम ने 5 मैच में से 4 मैच में हार झेली है जबकि बारिश के कारण से रद्द हुआ था, जिसकी वजह से आईपीएल 2026 की प्वॉइंट्स टेबल में वो 10वें पायदान पर 1 अंक के साथ मौजूद है। सीएसके पर मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की खामियों और फ्यूचर की रणनीति पर खुलकर बात की। 

दरअसल, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार माना। खासकर पावरप्ले की धीमी शुरुआत को। रहाणे ने माना कि चेन्नई ने पावरप्ले में 70 रन बनाए थे लेकिन उनके गेंदबाजों ने वापसी कराते हुए उन्हें 192 रनों पर ही रोक दिया। 

रहाणे ने आगे कहा कि, हमने पावरप्ले में सिर्फ 36-37 रन बनाए, यहीं हम पिछड़ गए। स्पिनर्स को खेलना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विकेट अच्छा था। हमें बस एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिक सके। 

रहाणे ने दी चेतावनी
कप्तान रहाणे ने इशारों-इशारों में उन खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी है जो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं उन्होंने कहा कि, अभी हमारे लिए समय कठिन है। जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं होते तो आपको टीम कॉम्बिनेशन के बारे में दोबारा सोचना पड़ता है। हम ड्रेसिंग रूम में बैठेंगे और बदलावों पर चर्चा करेंगे। 
Wed, 15 Apr 2026 13:10:11 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Women Reservation Bill पर क्या बोले प्रधानमंत्री? #pmmodi #bjp #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:32:24+00:00

Tiger Viral Video : बाघिन मछली की शानदार झलक | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:32:54+00:00

PM Modi | कर्नाटक CM ने PM मोदी का स्वागत किया | #karnataka | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:32:30+00:00

Samrat Choudhary के हाथों में बिहार की कमान, Vijay Chaudhary और Bijendra Yadav को बड़ी जिम्मेदारी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:37:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers