Responsive Scrollable Menu

मैदान से बाहर रहकर भी MS Dhoni का कमाल, एक सलाह ने Noor Ahmad को बनाया Game Changer

 महेंद्र सिंह धोनी भले ही चोटिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक नहीं खेल पाए हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रदर्शन में उनका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है जिसकी एक बानगी स्पिनर नूर अहमद के कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच विजेता प्रदर्शन में देखने को मिली। अफगानिस्तान के बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर नूर इस मैच से पहले तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उन्होंने चार मैचों में केवल एक विकेट लिया था।

लेकिन नेट पर अभ्यास के दौरान धोनी से लंबी बातचीत के बाद उनके खेल में बदलाव देखने को मिला। उन्होंने केकेआर के खिलाफ चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने बीच के ओवरों में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन के विकेट लेकर सीएसके की 32 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, लेकिन नूर बल्लेबाजों पर हावी होने में कामयाब रहे। सीएसके के सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम ने नूर की मैच से पहले धोनी के साथ हुई बातचीत के बारे में बात की।

धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। श्रीराम ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी। आज उसकी गेंद की गति हवा में थोड़ी धीमी थी। गेंद पर साइड स्पिन ज्यादा थी और ड्रॉप भी ज्यादा था। इस पर वह काम कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘धोनी ने अभ्यास सत्र के दौरान उनसे काफी देर तक बात की और उन्हें लेग अधिक ब्रेक करने के लिए प्रेरित किया।

मुझे लगता है कि आज उससे मदद मिली और इसके परिणाम सबके सामने हैं।’’ श्रीराम ने वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन और नूर के संयोजन पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे के पूरक हैं। वे दोनों आपस में बहुत अच्छे से संवाद भी करते हैं। उनके बीच आपस में अच्छी समझ है। आज तो अकील ने ही नूर को सही लेंथ बताई।एक बार नूर को जब सही लेंथ मिल गई, तो उन्हें खेलना लगभग असंभव हो गया।

Continue reading on the app

पुराने फर्नीचर की सनमाइका पड़ गई है काली? इन 4 जादुई टिप्स से मिनटों में लाएं शोरूम जैसी चमक, पिघल जाएंगे जिद्दी दाग

Sunmica Cleaning Hacks : समय के साथ धूल, मिट्टी, हाथों के निशान की वजह से फर्नीचर की सनमाइका अपनी चमक खोने लगती है और इन गंदी सनमाइका की वजह से फर्नीचर पुराना दिखाने लगता है. ऐेसे में इसे चमकाकर रखने के लिए आप इन असरदार तरीकों को अपनाएं. आपके फर्नीचर ह‍मेशा चमचमाते नजर आएंगे .

Continue reading on the app

  Sports

बिना खेले क्रेडिट ले रहे धोनी, नूर अहमद ने बजाई केकेआर की बैंड तो माही की क्यों हो रही वाह-वाही?

MS Dhoni Noor Ahmad IPL 2026: नूर अहमद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ऐसी नकेल कसी कि उसके बल्लेबाज अपने पैर तक नहीं हिला पाए. अब नूर के इस मैजिकल स्पैल के बाद खबर आ रही है कि धोनी ने प्रैक्टिस के दौरान उनसे लंबी बातचीत की थी. नूर को कुछ ऐसे टिप्स दिए थे, जिससे वह आईपीएल 2026 के शुरुआत मैच में असफल रहने के बाद अब सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं. Wed, 15 Apr 2026 12:59:40 +0530

  Videos
See all

Samrat Choudhary के हाथों में बिहार की कमान, Vijay Chaudhary और Bijendra Yadav को बड़ी जिम्मेदारी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:37:11+00:00

Tiger Viral Video : बाघिन मछली की शानदार झलक | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:32:54+00:00

News Ki Pathshala: Women Reservation Bill पर क्या बोले प्रधानमंत्री? #pmmodi #bjp #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:32:24+00:00

PM Modi | कर्नाटक CM ने PM मोदी का स्वागत किया | #karnataka | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:32:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers