Responsive Scrollable Menu

लेबनान पर इजराइली अटैक से सदमे में लीजा रे, एक्ट्रेस की वॉर खत्म करने की अपील- 'शब्द नहीं बचे हैं'

एक्ट्रेस लीजा रे ने लेबनान पर हुए इजराइली हवाई हमलों पर गहरा दुख जताया है. दरअसल, वे लेबनान को अपना 'दूसरा घर' मानती हैं, क्योंकि वहां उनके पति का जन्म हुआ था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेरूत की यादें बयां कीं. वे शांति की अपील कर रही हैं. उन्होंने हमलों की वजह से ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव का भी उल्लेख किया. लीजा रे का फिल्मी करियर बहुत खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कैंसर के खिलाफ अपनी जंग से लोगों को प्रेरित किया है.

Continue reading on the app

'बुरा नहीं हुआ बस' सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित कमेंट के चलते फंसे कुणाल की हुई पेशी, साइलेंट मैसेज से खींचा ध्यान

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में विधान परिषद की समिति के सामने पेश हुए. परिषद के सदस्यों ने उनके बयान को सदन की मर्यादा का उल्लंघन माना था. पेशी के दौरान कामरा अपनी एक स्लोगन वाली टी-शर्ट के कारण चर्चा में रहे. उन पर स्टेट के कई जिलों में एफआईआर दर्ज हैं, जिनकी जांच मुंबई की खार पुलिस कर रही है. हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके 'गद्दार' कमेंट मामले में उनकी गिरफ्तारी पर पहले ही रोक लगा दी है. फिलहाल, समिति इस बात की जांच कर रही है कि क्या उनके बयान से विशेषाधिकार का हनन हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

Mumbai Indians की तीसरी हार से टूटे Captain Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगा

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई। आरसीबी ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हाथी।

मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए। कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं। ’’

हार्दिक ने कहा, ‘‘हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता।

Mon, 13 Apr 2026 10:14:20 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath In Bengal : "...इनके देशद्रोह मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे" | UP CM | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:12:44+00:00

पलट दी गईं पुलिस की गाड़ियां..नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन हुआ बेहद उग्र. #noida #protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:12:30+00:00

Breaking News: कर्मचारियों के प्रदर्शन पर एक्शन में आए CM योगी #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:08:27+00:00

#viralvideo: ये मैडम कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं पीएम मोदी | #pmmodi #shorts #rally #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:11:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers