गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रविवार देर रात लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे तीर्थयात्रियों के समूह को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Hungary Election Result: पुतिन-ट्रंप के करीबी Viktor Orbán की करारी हार, Péter Magyar के हाथ में सत्ता
लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।
इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! Geopolitical Crisis से Sensex-Nifty धड़ाम, सभी 30 शेयर लाल निशान में
उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, “यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे। वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।” अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Ambani Roti Maker: अंबानी के घर रोटी बनाने वाले की सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे, बस ये एक डिग्री चाहिए
मुकेश अंबानी के घर में रोटी बनाने वाले शेफ की सैलरी 2 लाख रुपये महीना है. इतनी भारी-भरकम सैलरी की वजह 600 से ज्यादा स्टाफ और मेहमानों के लिए हर दिन लगभग 4,000 रोटियां बनाना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



