Responsive Scrollable Menu

Mumbai Indians की तीसरी हार से टूटे Captain Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगा

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई। आरसीबी ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हाथी।

मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए। कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं। ’’

हार्दिक ने कहा, ‘‘हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता।

Continue reading on the app

अलविदा 'Asha Tai'! राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में आज होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। भोसले का रविवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। गायिका का पार्थिव शरीर बाद में अस्पताल से यहां लोअर परेल स्थित उनके आवास पर लाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम को भोसले के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोसले लोगों में ‘आशा ताई’ के नाम से लोकप्रिय थीं। उन्हें पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण सम्मान से नवाजा गया था। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, विधायक सुनील शिंदे और प्रसाद लाड ने भी दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। शेलार ने कहा, ‘‘आशा भोसले को 13 अप्रैल को शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।’’

इससे पहले दिन में, गायिका के बेटे आनंद भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि लोग लोअर परेल के कासा ग्रैंड में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Playoffs Venues: प्लेऑफ की मेजबानी की रेस में 2 शहर सबसे आगे, बीसीसीआई ने अभी तक नहीं लिया फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की वेन्यू अब तक तय नहीं है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने चुनावी तारीखों का इंतजार करते हुए शेड्यूल को दो चरणों में जारी किया था. देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़ इस रेस में सबसे आगे हैं. Mon, 13 Apr 2026 11:34:34 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle Last Rite | Mumbai:सुरों की मल्लिका आशा भोसलेका 92 साल की उम्र में निधन #ashabhosledeath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:10:27+00:00

Noida Protest:वर्कर्स का रौद्र रूप, हक के लिए सड़कों पर जंग! #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:12:01+00:00

Bengal Election। Suvendu Adhikari। “शौचालय से भी TMC रुपया खाती है...”। Mamata Banerjee। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:16:06+00:00

Labour Protest: कंपनी व श्रमिकों के विवाद में पत्थरबाज़ी व आगजनी | #noida #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:17:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers