Responsive Scrollable Menu

ईरान वार्ता और तनाव पर अमेरिकी मीडिया की नजर

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में चल रही अहम वार्ता पर अमेरिकी मीडिया की पैनी नजर बनी हुई है। शनिवार को हुई इन बैठकों को लेकर रिपोर्ट्स में लंबी बातचीत, गहरे मतभेद और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया गया।

न्यू यॉर्क टाइम्स, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और द वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट्स में इन वार्ताओं को मैराथन कूटनीतिक प्रयास बताया। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत देर रात से लेकर रविवार सुबह तक जारी रही।

न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच बातचीत रविवार सुबह 5 बजे के बाद तक चली। इसे एक ऐतिहासिक मुलाकात बताया गया, जहां दोनों पक्ष कई हफ्तों के संघर्ष के बाद शांति का रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि 15 घंटे से ज्यादा चली बातचीत इस बात का संकेत है कि दोनों पक्ष अभी भी चर्चा में जुटे हुए हैं और कई मुद्दों पर बात बाकी है, हालांकि कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

रिपोर्ट के अनुसार, विवाद का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नियंत्रण है, जिसे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम जलमार्ग बताया गया। यही मुद्दा वाशिंगटन और तेहरान के बीच टकराव का केंद्र बना हुआ है। अखबार ने यह भी लिखा कि दशकों की दुश्मनी के बावजूद इस स्तर पर आमने-सामने बातचीत होना असाधारण है।

वहीं, द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस्लामाबाद के हालात पर फोकस किया। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी राजधानी पूरी तरह घोस्ट टाउन में बदल गई थी। प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू करते हुए सड़कों को बंद कर दिया, दुकानें और दफ्तर बंद रहे और हजारों पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए। आमतौर पर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

रिपोर्ट में बताया गया कि वार्ता स्थल पर सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि पत्रकारों को अंदर जाने से पहले कई बार जांच से गुजरना पड़ा और उन्हें रास्ते में हथियारबंद पुलिसकर्मियों का सामना करना पड़ा। यह सब इसलिए किया गया ताकि कोई भी बाधा डालने वाला तत्व इन संवेदनशील वार्ताओं को प्रभावित न कर सके।

उधर द वाशिंगटन पोस्ट ने इसे दशकों में अमेरिका और ईरान के बीच सबसे उच्च स्तर की सीधी बातचीत बताया, जिसकी अगुवाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत आधी रात के बाद तक चली और अब तकनीकी मुद्दों पर चर्चा हो रही है, जो सीमित प्रगति लेकिन लगातार संवाद का संकेत देती है।

हालांकि, सभी रिपोर्ट्स में यह साफ है कि अभी तक किसी नतीजे को लेकर स्पष्टता नहीं है। द न्यू यॉर्क टाइम्स ने बताया कि व्हाइट हाउस ने लंबी बातचीत के बावजूद वार्ता की स्थिति पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 में पहली जीत से CSK को अंक तालिका में हुआ बंपर फायदा, पंजाब टॉप-2 में काबिज, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए, जिसमें पहले तो पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर बैक टू बैक अपनी तीसरी जीत दर्ज की. वहीं, फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर इस सीजन जीत का खाता खोला. तो आइए जानते हैं कि इस डबल हेडर के बाद कौन सी टीम कहां है और इस जीत से CSK को कितना फायदा मिला है.

CSK को अंक तालिका में हुआ फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 में अपना जीत का खाता खोल लिया है. शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सीएसके ने इस सीजन अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें शुरुआत में उन्होंने लगातार 3 मैच हारे, मगर दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर पहली जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल किए. इससे CSK अंक तालिका में -1.532 नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई है.

अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम खिसककर 10वें नंबर पर पहुंच गई है. केकेआर के लिए IPL 2026 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है, क्योंकि उन्हें अब तक पहली जीत भी नहीं मिल सकी है. KKR ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश में धुला था, जिसकी बदौलत टीम को एक अंक मिला.

पंजाब किंग्स ने जीत के साथ स्थिति की मजबूत

पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में विजयरथ पर सवार है. टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश में रद्द हुआ. नतीजन, पंजाब किंग्स की टीम 7 अंक और +0.720 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. 4 अंक और +1.231 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

राजस्थान रॉयल्स ने बादशाहत की मजबूत

IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 8 अंक और +2.055 नेट रन रेट के साथ आरआर की टीम नंबर-1 पर काबिज है. अब यहां से राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाली है और ये कहना गलत नहीं होगा कि बचे हुए 10 में से 4 मैच जीतकर भी वह प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है.

हैदराबाद, गुजरात, मुंबई बस दर्ज कर पाईं हैं एक जीत

पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. SRH ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसलिए हैदराबाद अंक तालिका में 2 अंक के साथ 6वें पायदान पर है. गुजरात टाइटंस ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीता है और 2 मैच हारे हैं. वह 2 अंक के साथ 7वें नंबर पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस का भी यही हाल है. टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता और 2 मैच गंवाए. इस तरह 2 अंक के साथ 8वें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली IPL 2026 की पहली जीत, संजू के शतक की बदौलत दिल्ली को 23 रनों से हराया

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की जगह इस खिलाड़ी को मौका, राजस्थान रॉयल्स के फैसले से नाराज हुआ ये बल्लेबाज

बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी अपने टीम मैनेजमेंट से नाराज हैं. इसकी वजह है वो फैसला जिससे सूर्यवंशी कतई सहमत नहीं हैं. जानिए क्या है ये मामला? Tue, 14 Apr 2026 19:13:19 +0530

  Videos
See all

Hormuz Blockade: ओमान की खाड़ी में तैनात 16 अमेरिकी जहाज| Iran America War | Hormuz | Gulf of Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T13:45:13+00:00

West Bengal Election: बंगाल चुनाव से पहले बड़ी गिरफ्तारी!Big Arrest Before West Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T13:42:25+00:00

Turkey Attack on Israel: 7 बजते ही तुर्की का इजरायल पर बड़ा हमला!| Iran Israel War | Netanyahu |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T13:37:46+00:00

IPL 2026: IPL Debut में ही मचाया तहलका! कौन है ये नया सुपरस्टार? | Best IPL Debut Ever #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T13:39:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers