Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में पहली जीत से CSK को अंक तालिका में हुआ बंपर फायदा, पंजाब टॉप-2 में काबिज, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए, जिसमें पहले तो पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर बैक टू बैक अपनी तीसरी जीत दर्ज की. वहीं, फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर इस सीजन जीत का खाता खोला. तो आइए जानते हैं कि इस डबल हेडर के बाद कौन सी टीम कहां है और इस जीत से CSK को कितना फायदा मिला है.

CSK को अंक तालिका में हुआ फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 में अपना जीत का खाता खोल लिया है. शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सीएसके ने इस सीजन अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें शुरुआत में उन्होंने लगातार 3 मैच हारे, मगर दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर पहली जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल किए. इससे CSK अंक तालिका में -1.532 नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई है.

अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम खिसककर 10वें नंबर पर पहुंच गई है. केकेआर के लिए IPL 2026 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है, क्योंकि उन्हें अब तक पहली जीत भी नहीं मिल सकी है. KKR ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश में धुला था, जिसकी बदौलत टीम को एक अंक मिला.

पंजाब किंग्स ने जीत के साथ स्थिति की मजबूत

पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में विजयरथ पर सवार है. टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश में रद्द हुआ. नतीजन, पंजाब किंग्स की टीम 7 अंक और +0.720 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. 4 अंक और +1.231 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

राजस्थान रॉयल्स ने बादशाहत की मजबूत

IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 8 अंक और +2.055 नेट रन रेट के साथ आरआर की टीम नंबर-1 पर काबिज है. अब यहां से राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाली है और ये कहना गलत नहीं होगा कि बचे हुए 10 में से 4 मैच जीतकर भी वह प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है.

हैदराबाद, गुजरात, मुंबई बस दर्ज कर पाईं हैं एक जीत

पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. SRH ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसलिए हैदराबाद अंक तालिका में 2 अंक के साथ 6वें पायदान पर है. गुजरात टाइटंस ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीता है और 2 मैच हारे हैं. वह 2 अंक के साथ 7वें नंबर पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस का भी यही हाल है. टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता और 2 मैच गंवाए. इस तरह 2 अंक के साथ 8वें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली IPL 2026 की पहली जीत, संजू के शतक की बदौलत दिल्ली को 23 रनों से हराया

Continue reading on the app

US-Iran Peace Talks LIVE Updates: अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता फेल, वापस लौटे उपराष्ट्रपति वेंस

US Iran Peace Talk Live Updates: ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच शनिवार को शुरू हुई शांति वार्ता फेल हो गई. दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई इस बातचीत में ईरान ने अमेरिकी शर्तों पर समझौता करने से साफ इनकार कर दिया. उसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हम वापस अमेरिका लौट रहे हैं. बता दें कि फिलहाल दोनों देशों के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम चल रहा है. जिसके चलते हमलों पर ब्रेक लगा हुआ है. लेकिन इजरायल लेबनान में लगातार बम बरसा रहा है.

बताया जा रहा है कि इस शांति वार्ता में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और लेबनान को लेकर चर्चा हुई. अमेरिका होर्मुज पर अपना नियंत्रण चाहता है लेकिन ईरान ऐसा नहीं चाहता. साथ ही ईरान शांति वार्ता के तहत लेबनान में सीजफायर करना चाहता है जिसके लिए अमेरिका तैयार नहीं हुआ. बता दें कि शांति वार्ता के लिए ईरान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा था. वहीं, अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल भी इस्लामाबाद पहुंचा था. जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...

Continue reading on the app

  Sports

अंपायर से भिड़ गए नितीश राणा, कोच के साथ मिलकर करुण नायर ने किया झमेला, चेन्नई-दिल्ली मैच में ग्लव्स पर जबरदस्त हंगामा

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान ग्लव्स बदलने को लेकर विवाद हो गया. कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर मैच के निर्णायक ओवर में अधिकारियों से बहस कर रहे थे. पूर्व CSK बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने बाद में बताया कि DC कैंप ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने से नाराज था. Sun, 12 Apr 2026 08:13:01 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज पर कब्जा करने पहुंची अमेरिकी नेवी! | N18S | Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T04:06:22+00:00

Iran America War Update LIVE: इस्लामाबाद डील फेल, फिर जंग शुरू | Trump | Iran Us Ceasefire Meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T04:06:28+00:00

#shortvideo : Trump का ईरान पर बहुत बड़ा बयान! |Trump Big Statement on Iran | US Iran Talks | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T04:08:12+00:00

Bengal Election 2026: Amit Shah पर Babul Supriyo ने किया हमला, बोले- उनके बोलने का हमें होगा फायदा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T04:07:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers